Muradnagar News - Sach Kahoon Hindi

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मुरादनगर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चली पत्थरबाजी
गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के मलिकनगर बंबा रोड पर बीती रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इलाके में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

रमजान के दौरान इफ्तार के बाद रात करीब 8 बजे दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी बड़े लोगों तक पहुंच गई। पुरानी रंजिश भी इसमें शामिल हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जल्द ही मामला हाथापाई में बदल गया और घरों की छतों तथा गलियों से ईंट-पत्थर चलने लगे। काफी देर तक दोनों ओर से पत्थरबाजी होती रही, जिससे आसपास के लोग घरों में दुबक गए और राहगीर भी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस की मौजूदगी से कुछ समय बाद पत्थरबाजी रुक गई। इस झड़प में सोनू, समी, इमराना, रुकसाना और मेहराज समेत कम से कम पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से कुल मिलाकर कई लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मारपीट, हंगामा और पत्थरबाजी साफ दिखाई दे रही है। Ghaziabad Crime News

पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी डरे हुए हैं और शांति की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में महिला पर फेंका टॉयलेट क्लीनर, जाने क्या है मामला…

Kumilla BNP NCP Violence: बांग्लादेश में बीएनपी और एनसीपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, 35 घायल
Kumilla BNP NCP Violence: कुमिल्ला, बांग्लादेश। बांग्लादेश के कुमिल्ला ज़िले के मुरादनगर क्षेत्र में बुधवार शाम को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और नेशनल सिटिज़न्स पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हो गई। इस हिंसक संघर्ष में कम से कम 35 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच पत्रकार भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, झड़प उस समय हुई जब एनसीपी समर्थकों ने “मुरादनगर उपज़िला के सभी तबकों के लोग” नामक बैनर तले अंतरिम सरकार के स्थानीय सलाहकार आसिफ महमूद शोज़ीब भुइयां के विरुद्ध कथित षड्यंत्र और दुष्प्रचार के विरोध में रैली निकाली थी। Muradnagar Clash News

रैली के दौरान जब समर्थकों ने “उगाही करने वालों के खिलाफ सीधी कार्रवाई करो”, “उगाही करने वालों को पकड़ो और जेल भेजो”, तथा “मुरादनगर की मिट्टी, आसिफ का गढ़” जैसे नारे लगाए, उसी समय दूसरी ओर से पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झड़प बढ़ते देख व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और आम लोग इधर-उधर भागने लगे।

रैली के दौरान सिर में गंभीर चोटें आईं

नागरिक समाज के संयोजक मिनाजुल हक ने आरोप लगाया कि यह हमला बीएनपी नेता और पूर्व सांसद काज़ी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद के समर्थकों द्वारा सुनियोजित था। उन्होंने कहा, “हमने शांतिपूर्ण रैली शुरू की थी, लेकिन बीएनपी कार्यकर्ताओं ने अचानक पत्थरबाज़ी शुरू कर दी और हमारे दर्जनों समर्थकों को घायल कर दिया।”

वहीं, मुरादनगर सदर यूनियन परिषद के सदस्य शेखर ने बताया कि उन्हें भी रैली के दौरान सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके विपरीत, बीएनपी के स्थानीय संयोजक माहीउद्दीन अंजन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका विरोध केवल आसिफ महमूद द्वारा झूठे मामले दर्ज कराने के खिलाफ था, जबकि हिंसा आसिफ के समर्थकों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में शुरू की गई। गौरतलब है कि मंगलवार को भी बीएनपी समर्थकों ने मुरादनगर में सलाहकार आसिफ महमूद के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, जिससे क्षेत्र में पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ था। Muradnagar Clash News

बांग्लादेश की जेलों में हो रही ‘हत्याएं’! आवामी लीग ने यूनुस सरकार की निंदा की