Vice President Election - Sach Kahoon Hindi
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Vice President Election: उप राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस एतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री उप राष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावक बने। इस अवसर पर उनके साथ मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजग सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता तथा जनता दल यूनाइटेड से ललन सिंह और संजय झा, लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के अलावा और भी कई केन्द्रीय मंत्री मौजूद थे। New Delhi
राधाकृष्णन का नामांकन चार सेटों में दाखिल हुआ है। जिनमें से प्रत्येक पर 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों के हस्ताक्षर हैं। पहले सेट में मुख्य प्रस्तावक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर हैं, जबकि बाकी सेटों में केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ राजग नेताओं के हस्ताक्षर हैं, जो गठबंधन में व्यापक सहमति को दशार्ता है। उप राष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन के इस एतिहासिक मौके पर संसद भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मंत्रियों और सांसदों सहित राजग के लगभग 160 सदस्य उपस्थित रहे। राधाकृष्णन को नामित करने का निर्णय केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर आयोजित राजग के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। New Delhi
यह भी पढ़ें:– मनीषा के हत्यारों को जल्द गिरफ़्तार करे पुलिस
C.P. Radhakrishnan Vice President: राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए शुभकामनाएं, सीएम नीतीश ने की जदयू के समर्थन की पुष्टि
C.P. Radhakrishnan Vice President: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाएँ दी हैं और जनता दल (यूनाइटेड) के समर्थन का भी आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू सी.पी. राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगी। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ।” C.P. Radhakrishnan News
इस पद पर पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार शाम इसका औपचारिक ऐलान किया।
एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेताओं ने भी राधाकृष्णन को शुभकामनाएँ दी हैं। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा कि राधाकृष्णन के पास सांसद के रूप में संसदीय अनुभव और राज्यपाल के रूप में प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति पद के लिए एक अनुभवी, बुद्धिमान और देशभक्त नेता को सम्मान दिया है।
एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए कहा कि उनके दीर्घकालिक अनुभव और समर्पण से उपराष्ट्रपति पद और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने राधाकृष्णन के सफल कार्यकाल और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। C.P. Radhakrishnan News
Vice President Election: इस दिन होगा उप राष्ट्रपति का चुनाव! धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद हो रहे हैं चुनाव
Vice President Election:  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यहां पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकती है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संगठन महासचिव बी एल संतोष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी मोदी और नड्डा को दी हुई है।
इस बैठक में यदि उम्मीदवार के नाम पर सहमति बन जाती है, तो इसकी जानकारी राजग के अन्य दलों को भी दी जायेगी। गौरतलब है कि उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 अगस्त तक दाखिल किये जा सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर मतदान नौ सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजा घोषित कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य मतदान करते हैं। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण कराया जा रहा है।
Voting Date for Vice President Post: भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव इस दिन होगा!
Voting Date for Vice President Post: नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि मतदान 9 सितंबर 2025 को संपन्न कराया जाएगा। India Vice President Election
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है
7 अगस्त को आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी होगी।
21 अगस्त तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
9 सितंबर को मतदान होगा, इसके पश्चात मतगणना भी उसी दिन की जाएगी।
यदि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नामित नहीं किया जाता, तो सत्ताधारी गठबंधन के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। हालांकि, उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान द्वारा होता है, जिससे क्रॉस-वोटिंग की संभावना बनी रहती है। इस कारण से सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।
निर्वाचक मंडल की सूची तैयार | India Vice President Election
भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार कर ली है, जो कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के नियम 40 के अनुसार बनाई गई है। यह सूची राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर वर्णानुक्रम में व्यवस्थित की गई है, जिसमें सभी निर्वाचकों के नवीनतम पते भी शामिल हैं। ईसीआई के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह सूची अधिसूचना जारी होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में उपलब्ध होगी और आवश्यकतानुसार इसे खरीदा जा सकेगा।
रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पश्चात निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियाँ आरंभ कर दी थीं। हाल ही में आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।
चुनाव आयोग के अनुसार, पिछली बार लोकसभा महासचिव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस बार राज्यसभा के उपसभापति की सहमति और कानून एवं न्याय मंत्रालय से परामर्श के बाद, राज्यसभा के महासचिव को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। India Vice President Election
Rekha Gupta latest announcements: आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम रेखा गुप्ता को आया गुस्सा, हाथों में उ…