Madrasas - Sach Kahoon Hindi

यूपी के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रगान अनिवार्य
वीडियोग्राफी के भी आदेश

लखनऊ । यूपी के मदरसा शिक्षा परिषद ने राज्य के सभी मदरसों को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की ओर आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी मदरसों में 15 अगस्त को ध्वरारोहण किया जाए। इस दौरान राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को अनिवार्य रूप से गाया जाए। आदेश में कहा गया है कि इसकी वीडियो कवरेज भी कराई जाए। अब इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो रहा है। मदरसा संचालकों का कहना है कि इस तरह की निर्देश जारी करने का सीधा मतलब यह है कि उनकी देशभक्ति पर शक किया जा रहा है।

आपको बता दें कि यूपी में करीब 8000 मदरसे हैं, लेकिन जो मदरसा परिषद के अंतर्गत आते हैं। इनमें से लगभग 560 मदरसे ऐसे हैं जोकि पूरी तरह से यूपी सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त हैं और यूपी सरकार ही इनका खर्च वहन करती है।

यूपी के मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से 3 अगस्त को लिखे गए पत्र में सभी मदरसों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे आयोजन सुनिश्चित कराएं और कार्यक्रम की फटॉग्रफी और विडियोग्रफी भी की जाए। पत्र में कहा गया है कि फटॉग्रफी और विडियोग्रफी का इस्तेमाल भविष्य में प्रोत्साहन के लिए किया जाएगा।

आपको बता दें कि मुंबई के बीएमसी ने भी एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके मुताबिक उसके अंतर्गत चलनेवाले सभी स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य होगा। बीएमसी में पास हुए इस प्रस्ताव को कमिश्नर के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीमा के पास बढ़ी मदरसों की संख्या: बीएसएफ
पढ़ाने के लिए आने वाले लोग इस राज्य के नहीं

हमने पंजाब में तैनाती बढ़ाई: महानिदेशक

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में मस्जिदों और मदरसों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने पर चिंता जताई है। बल के महानिदेशक केके शर्मा ने कहा कि पिछले दस साल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मस्जिदों व मदरसों की संख्या में वृद्वि देखी गई है। इन स्थानों से जो संदेश आ रहे हैं वे शांति के नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले दस साल में मस्जिदों और मदरसों की संख्या में वृद्वि दर्ज की है लेकिन इन पर कार्रवाई करना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

शांति के संदेश नहीं आ रहे

हम स्थानीय प्रशासन को इस बारे में सूचना देते हैं क्योंकि इन स्थानों के निर्माण का नियमन राज्य सरकार करती है। उन्होंने कहा कि इन मदरसों में पढ़ाने के लिए आने वाले लोग और मौलवी इस राज्य के नहीं हैं, जिससे पता चलता है कि इन स्थानों से जो संदेश आ रहे हैं वे शांति के नहीं हैं। शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सीमा पार से तस्करी पंजाब, जम्मू कश्मीर के मुकाबले कम है।

राजस्थान में सीमा शांतिपूर्ण है। शर्मा ने कहा कि हमने पंजाब में तैनाती बढ़ाई है इसलिए राजस्थान के श्रीगंगानगर में कुछ दबाव है और वहां भी हमने अपनी बल की तैनाती को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल सीमा की सुरक्षा को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल एक व्यापक समन्वित सीमा प्रबंधन प्रणाली जम्मू-कश्मीर में पायलट आधार पर लागू करने के बाद पाकिस्तान सीमा पर भी इसे लागू करेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।