India Philippines News - Sach Kahoon Hindi

Philippines President India Visit: फिलीपींस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा: रक्षा-व्यापार संबंध होंगे मजबूत
Philippines President India Visit: नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर सोमवार को पाँच दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। राष्ट्रपति मार्कोस सोमवार दोपहर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी लुईस अरनेटा मार्कोस, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय दल भी भारत पहुंच रहा है। Modi and Marcos Meeting

रक्षा क्षेत्र में सहयोग की नई दिशा

भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा सहयोग विशेष रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। फिलीपींस, ब्रह्मोस प्रणाली को खरीदने वाला पहला विदेशी देश है। अप्रैल 2024 में इन मिसाइलों की पहली खेप फिलीपींस को सौंपी गई थी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग से संबंधित एक नए समझौते की घोषणा होने की संभावना है।

राष्ट्रपति मार्कोस अपनी यात्रा के दौरान 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर उनसे नई दिल्ली में भेंट करेंगे।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव | Modi and Marcos Meeting

भारत और फिलीपींस के संबंध केवल रणनीतिक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनकी जड़ें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में भी हैं। तगालोग भाषा में संस्कृत मूल के कई शब्द आज भी प्रचलित हैं। लैगुना कॉपरप्लेट शिलालेख और अगुसान तारा मूर्ति जैसे पुरातात्विक प्रमाण इन संबंधों की गहराई को दर्शाते हैं। राष्ट्रपति मार्कोस की यात्रा का समापन 8 अगस्त को होगा। इससे पूर्व उनके बेंगलुरु जाने की भी संभावना जताई गई है, जहां वे भारत की तकनीकी और नवाचार क्षमता का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते हैं।

भारत के एक्ट ईस्ट नीति, इंडो-पैसिफिक दृष्टिकोण और विजन सागर में फिलीपींस एक अहम भागीदार है। दोनों देश आसियान मंचों के माध्यम से भी निरंतर संवाद और सहयोग बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2024 के लाओस में हुए 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मार्कोस की मुलाकात हो चुकी है।

Donald Trump India Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का फिर अ…