conspiracy - Sach Kahoon Hindi

एक और भाजपा नेता की हत्या, शिवराज ने जताई साजिश की आशंका
सीबीआई जांच की मांग, रविवार सुबह राधा स्वामी भवन के पास मिला मनोज ठाकरे का शव

बड़वानी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की रविवार सुबह हत्या कर दी गई। घटना वरला (BJP leader’s Assassination Shivraj Explains Possibility Of Conspiracy) तहसील के बलवाड़ी गांव की है। ठाकरे के सिर, चेहरे और कान पर चोट के निशान और घटनास्थल पर खून से सना पत्थर मिला है। इससे पुलिस मान रही है कि हत्या सिर कुचलकर की गई। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के मंदसौर जिले के नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रह्लाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन दोनों घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस बदलाव की बात करती थी लेकिन यह बदलाव क्या है? यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं।

चार दिन पहले गुरुवार को मंदसौर के नगर पालिका अध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या की गई थी

बड़वानी में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सरकार इसे हल्के में ले रही है। इसके पीछे बड़ी साजिश लगती है। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार को चेतावनी दी कि वे ऐसी घटनाओं को रोकें अन्यथा भाजपा सड़कों पर आ जाएगी।’’

वरला थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के मुताबिक, घटना के वक्त ठाकरे टहलने गए थे, लेकिन लौटै नहीं। तलाश करने पर राधा स्वामी भवन के पास सड़क से कुछ दूर खेत में उनका शव मिला। घटना के बाद बलवाड़ी में ठाकरे समर्थकों में आक्रोश है। इससे पहले मंदसौर के नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जहर से हुुई थी 15 मौतें, महंत ने रची थी साजिश: कर्नाटक पुलिस
प्रसाद में 15 बोतल कीटनाशक मिला दिया था, चामराजनगर स्थित मठ में प्रसाद खाने से 15 लोगों की मौत हो गई थी

चामराजनगर। यहां स्थित महादेश्वरा हिल सलुरु मठ के महंत और उसके तीन सहयोगियों को प्रसाद में जहर मिलाने (15 Deaths Caused By Poison Mahant Had Created Conspiracy Karnataka Police) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 14 दिसंबर को यहां एक मंदिर के शिलान्यास के समय बांटा गया प्रसाद खाने के बाद 15 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि भक्तों को मारने की साजिश रची गई थी। इसके लिए महंत और उसके सहयोगियों ने प्रसाद में 15 बोतल कीटनाशक मिलाया था। आईजी केवी शरत चंद्र ने बताया कि 52 साल के महंत पट्टदा इम्मादि महादेश्वरा स्वामी उर्फ देवन्ना बुद्धि और उसके तीन सहयोगियों (एक महिला, उसका पति और एक दोस्त) को गिरफ्तार किया गया है। इन पर हत्या, हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है।

100 अब भी अस्पताल में भर्ती

अक्टूबर में ट्रस्ट ने मठ में गोपुरम (विशाल प्रवेश द्वार) बनवाने का फैसला किया। महंत को इसके बारे में बताया गया। वह इसे तमिलनाडु के आर्किटेक्ट से बनवाना चाहता था। महंत का कहना था कि इस पर डेढ़ करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महंत पर एक बार फिर पैसा कमाने का आरोप लगा। ट्रस्ट ने उसकी योजना को खारिज कर दिया। कहा कि यह पैसे की बर्बादी होगी। ट्रस्ट ने इसके बदले में 75 लाख (15 Deaths Caused By Poison Mahant Had Created Conspiracy Karnataka Police) रुपए में एक मंदिर बनवाने का फैसला किया। 14 दिसंबर को इसी मंदिर के शिलान्यास का कार्यक्रम था। पुलिस का कहना है कि अपमान का बदला लेने के लिए पुजारी ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रसाद में जहर मिलाने की साजिश रची। 35 साल की एक महिला ने कथित तौर पर पुजारी को 15 बोतल कीटनाशक लाकर दिया।

महिला के पति और दोस्त ने उसे प्रसाद में मिला दिया। आईजी ने कहा कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल 22 अफसरों और 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने छह दिन में मामला सुलझा लिया। शरत चंद्र के मुताबिक- अप्रैल 2017 तक महादेश्वरा मठ महंत देवन्ना बुद्धि के नियंत्रण में था। उसने इससे काफी पैसा बनाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर का ट्रस्ट बनाया। इससे महंत नाराज था। उसकी कमाई बंद हो गई थी। मंदिर पर नियंत्रण को लेकर अंदरूनी कलह होने लगी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

शेहला बोलीं : गडकरी-RSS रच रहे हैं PM की हत्या की साजिश, केंद्रीय मंत्री करेंगे कानूनी कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के मसले पर जेएनयू की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के ट्वीट से बवाल मच गया है। शेहला ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इससे बिफरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वामपंथी कार्यकर्ता शेहला रशीद ने ट्वीट किया कि RSS और नितिन गडकरी पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इनको देखो, फिर मुसलमानों और कम्युनिस्टों पर आरोप लगाओ। और फिर मुस्लिमों की लिंचिंग करो। जेएनयू की पूर्व छात्र नेता रशीद के इस ट्वीट पर नितिन गडकरी ने कड़ी आपत्ति जताई और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

जब केंद्रीय मंत्री गडकरी को शेहला रशीद द्वारा लगाए आरोप की जानकारी हुई, तो उन्होंने फौरन इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया। शेहला के ट्वीट के जवाब में बिना नाम लिए गडकरी ने लिखा, ‘मैं उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं, जिन्होंने मुझ पर पीएम मोदी को डराने के लिए हो रही हत्या की साजिश के मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दरअसल, माओवादियों की एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि हिंदू फासिस्म को हराना अब काफी जरूरी हो गया है। मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन्हें रोकना जरूरी हो गया है।

इसमें लिखा है कि मोदी की अगुवाई में बीजेपी बिहार और बंगाल को छोड़ करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में आ चुकी है। अगर इसी तरह ये रफ्तार आगे बढ़ती रही, तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है। इसलिए वह सोच रहे हैं कि एक और राजीव गांधी हत्याकांड की तरह घटना की जाए। इस चिट्ठी में कहा गया कि अगर ऐसा होता है, तो ये एक तरह से सुसाइड अटैक लगेगा।हमें लगता है कि हमारे पास ये चांस है। मोदी के रोड शो का टारगेट करना एक अच्छी प्लानिंग हो सकती है।

लांछनों की हदें हुर्इं पार | पिता-पुत्री के पावन रिश्तों पर वार
मीडिया के नित नये हथकंडों से करोड़ों अनुयायियों की आस्था को लग रहा गहरा आघात

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पर कथित आरोपों के बाद उपजे हालातों को डेरा विरोधी ताकतों ने जमकर भुनाया है। पंचकुला की हिंसा से लेकर न्यायालय की कार्रवाई की गतिविधियों का तमाशा बना दिया गया। विरोधी जनों और मीडिया ने माननीय न्यायालय की अवमानना तक कर डाली। अब नये हथकंडों, साजिशों के तहत हदें पार करते हुए पिता पुत्री के पावन रिश्तों पर भी वार शुरू कर दिये गये हैं। जो करोड़ों अनुयायियों को नागवार गुजर रहा हैं।

पूज्य गुरूजी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाये जाने के उपरांत करोड़ों अनुयायियों को असहनीय आघात पहुंचा था , लेकिन न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए अनुयायीयों ने धैर्य और संयम की अग्नि परीक्षा दी। प्रशासन द्वारा उठाये कदमों के साथ डेरा प्रेमियों ने अमन की बात की। वह अपने अराध्य के दिशा निदेर्शों का पालन करते रहे। इस बीच डेरा सच्चा सौदा की विरोधी ताकतों और मीडिया ने कुरूपता के साथ पूज्य गुरूजी की निर्मल, कर्मण्यता की छवि को धूमिल करने का षडयंत्र रचा।

वह कई दिनों तक देश की सवा सौ करोड़ जनता को मानसिक रूप से यौन विकारों युक्त सामग्री परोसत रहे है, जो हमारी सभ्यता , संस्कारों के विरूद्ध थी। सभ्य समाज के आचरण के काबिल नहीं थी। करोड़ों लोगों व भारतीय संस्कृति व परंपराओं पर चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास अब विरोधी जनों और कुरूपता की ओढ़नी ओढे कुछ मीडिया हाउस पूज्य गुरूजी और उनकी पुत्री साहिबजादी हनीप्रीत इन्सां के पावन रिश्तों पर अंगुली उठाकर, करोड़ों अनुयायियों की आस्था पर गहरी चोट कर रहे हैं।

कैसी विडम्बना है कि ओछी, नकारात्मक मानसिकताओं ने पिता-पुत्री के पावन संबंधों को सूली पर चढ़ाने का कुत्सित षडयंत्र रचा है,जो हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं में एक बेहद अशोभनीय, घृणित कर्म माना जाता है। इस तरह के लोगों की मनोवृति के गिरने का स्तर, किस निम्नता पर जा पहुंचा है। यह एक शोचनीय दशा हैं। पूज्य गुरूजी के साथ मानवता भलाई कार्यक्रमों में कदम से कदम मिलाकर आहूति देती साहिबजादी हनीप्रीत इन्सां का योगदान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। डेरा सच्चा सौदा के महत्वपूर्ण भलाई कार्यो में विशिष्ट भूमिका को लेकर विरोधियों में बैचेनी बढ़ी। साहिबजादी हनीप्रीत इन्सां के पूर्व वैवाहिक समय को टारगेट बनाकर अनाप-शनाप ,भद्दे आरोप मढ़ेज जा रहे हैं ,जो निराधार, तथ्यों से परें अशोभनीय और मानसिक दुराग्रह से प्रेरित हैं।

वास्तव में हनीप्रीत इन्सां के तलाकशुदा पति विश्वास गुप्ता और उनके पिता ने मीडिया से रू-ब-रू होकर इन आरोपों को नकारा था कि उनके डेरा सच्चा सौदा या पूज्य गुरू जी अथवा साहिबजादी हनीप्रीत सिंह इन्सां से कोई मतभेद है ,बल्कि उन्होंने मीडिया को यहां तक बताया था कि डेरा सच्चा सौदा से निष्कासित कुछ तत्व डेरा को बदनाम करने का षडयंत्र रचते रहे हैं। जो डेरा सच्चा सौदा के प्रति जहर उगलने और विरोधी भावनाओं के उकसाने का काम करते हैं। इस आशय की वीडियो क्लीपिंग आज भी डेरा सच्चा सौदा के प्रशासन तंत्र के पास है। इसी मामले से सच सामने आ जाता है कि तलाक के बाद साहिबजादी हनीप्रीत सिंह इन्सां और विश्वास गुप्ता व उनके परिवार के बीच कोई दुराग्रह बचा ही नहीं था। अब केवल विरोधीगण ऐसे आधारहीन मामलों को हवा देकर तूल दे रहे हैं। जो किसी भी स्तर पर मान्य नहीं हो सकते।

पिता-पुत्री के पावन रिश्तों पर स्याह रचने की कोशिश करने वालों दुष्चरित्रों को यह ख्याल ही नहीं रहा कि करोड़ों लोगों को चरित्र का पाठ पढ़ाने वाले सतगुरू वैश्याओं का उद्धार करते रहे हैं। गरीब बेटियों की शादियां रचते रहे । कन्या भू्रण हत्याओं पर मिशन चलाते रहे । नारी सम्मान जहां शीर्ष पर हो, नारी उत्थान के कार्यक्रमों की बाढ़ डेरा सच्चा सौदा में आती रही हो। भला वह सतगुरू अपनी ही बेटी के पावन रिश्तों को कितनी ऊंचाई दे सकते हैं। यह विरोधी मानसिकताओं की सोच से बहुत ऊपर की बात है।

सच के साथ खड़े लोग नहीं हैं गुंडे
हाय मेरी वैन जल गई, मेरी वैन, हाय-हाय चीखकर 25 अगस्त व 26 अगस्त को अपने आपको मीडिया की शक्ल में पेश कर रहे कुछ लोगों ने दो-तीन दिन तक पूरे देश व समाज को मूर्ख बनाने की हजारों-हजार कोशिशें की हैं। इतना ही नहीं इस कांव-कांव में एक-एक कर और भी बहुत से लोग भी शामिल हो गए, जिनमें कोई कह रहा था हाय मेरी बाजू टूट गई, मेरा कैमरा टूट गया, मेरी स्कूटी वगैरह-वगैरह। जो सब पैसा कमाने व झूठ फैलाने के लिए ज्यादा किया गया। लेकिन असलियत कुछ और है।

जो कि झूठे व मक्कार लोगों ने समाज को नहीं बतायी नहीं दिखायी, जबकि अगर वह तटस्थ रहते तो बता सकते थे। 25 अगस्त को पंचकूला में एक फैसला हो रहा था। जहां एक तरफ झूठ से गढ़ी गई कहानियां थी, वहीं दूसरी ओर लाखों-करोड़ों लोगों व उनका इस समाज में किया गया वर्षों-वर्ष का काम था, जो कि जीता जागता सच था। जो इंतजार में था कि झूठ व सच की लड़ाई में न्याय की देवी आज इंसाफ कर रही है, जरूर सच जीतेगा। अफसोस न्याय की देवी से भूल हो गई।

झूठ व सच की लड़ाई में न्याय की तलवार ने सच का वध कर दिया। फिर जो नून-तेल बिकवा कर भी पैसा कमाने की जुगत में लगे रहते हैं उन्होंने शोर मचा दिया कि देखो, उनका हेलमेट फोड़ दिया, उनकी वैन जल गई, गुंडे-गुंडे-गुंडे ताकि उनके चैनल की थोड़ी टीआरपी बढ़े, और अच्छी खासी दिहाड़ी उनके चैनल को बन जाए, जिसके लिए कि प्रतिदिन वह अपने घर से निकलते हैं। जो हुआ वह पूरी दुनिया देखा कि कैसे सच के पक्ष में खड़े लोगों को बिना उनकी उम्र देखे सुरक्षा बल कहे जाने वालों ने गोलियां मार दी।

गोली का शिकार होने वालों में कुछ लोग 60 पार के बुजुर्ग थे व कुछ 16 साल से कम उम्र वाले नाबालिग थे। शोर मचाने वालों को पता होना चाहिए कि सच की राह पर लोगों की जाने जाती हैं और वह उफ् भी नहीं करते। दुनिया को बता देना चाहता हूं कि मीडिया में घुसे कुछ चाट-पकोड़ी के भूखो, चमचो, लंपटो, पैसे के लिए बिक जाने वालो, सच को कुचलने का जितना चाहे प्रयास कर लो, लेकिन वह दबने व मिटने वाला नहीं। क्योंकि सच कचरे के ढेर से बच्चियों को उठाकर उनके मुंह में दूध की बूंदें डालता है, जहां लोग रिश्ते-नाते नकार कर हवस पूरी करते हैं वहां से बच्चियों को निकाल कर उन्हें बेटी का रिश्ता देता है।

सच तो इतना विनम्र व आत्मीय है कि वह आप लोगों की टट्टी से बंद हुई नालिया-नाले भी खोलता है। जिसे साफ करने के लिए आपके चुने हुए विधायक व मंत्री चिरौरी करते हैं कि हम हग-मूत बैठे अब हमारे शहर गंदगी में बिलबिला रहे हैं, हो सको तो साफ कर दो। फिर भी सच के साथ खड़े इन लोगों को टूटी वैन वालों ने घंटों तक गुंडे दिखाया। जबकि सच के लिए मरने वाले बुजुर्गों ने पता नहीं कितनी विधवाओं के घरों को र्इंट-गारे से अपना पसीना सींचकर बनाया है। वहीं हजारों लोगों को पानी व भोजन देने वाले बच्चे जो एक-एक कर 25 अगस्त को पंचकूला की मोर्चरी में पहुंचाए गए वह भी गुंडे नहीं थे।

झूठ व मक्कारी की लीला
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संघर्ष झूठ एवं बुराई के खिलाफ है, भले वह बुराई जीवन के किसी भी क्षेत्र में फैली हो। सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा पाए सच कहूँ से जुड़े पत्रकारों, उपसंपादकों, प्रिटिंग प्रैस में काम करने वाले स्टॉफ को झूठ का साथ देना बर्दास्त नहीं। उधर 25 अगस्त के बाद इस समाचार पत्र के खिलाफ झूठों एवं षडयंत्रकारियों के झांसे में आई सरकार आॅफ द रिकॉर्ड कई बाधाएं खड़ी कर रही है।

पहले यहां 25 से 29 अगस्त तक मुख्य कार्यालय सरसा की बिजली व इंटरनेट लीजलाईन काट दी गई वहीं पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा कार्यालय के बाहर सड़कों की घेराबंदी कर सच कहूँ से जुड़े स्टॉफ को आॅफिस नहीं आने दिया गया। जोकि अब भी बदस्तूर जारी है। हद तो तब हो जाती है जब लाख बंदिशों के बाद भी सच के प्रति समर्पित एवं तटस्थ पत्रकारिता का प्रहरी सच कहूँ स्टॉफ समाचार पत्र प्रकाशित कर सप्लाई के लिए भेज देता है।

तब इसके वितरकों को धमकाया जाता है कि वह सच कहूँ के लिए काम करना छोड़ दें अन्यथा उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। जब इतने पर भी सच कहने वाले कलम के निडर सिपाही पीछे नहीं हटते तब इसके सदस्यों पर बुराई के फेर में उलझी सरकार पुलिसिया कार्रवाई कर उन्हें जेल में बंद करने लगी है। जिसकी शुरूआत पंजाब के फिरोजपुर से सच कहूँ के जिला संवाददाता एवं संगरूर से भीमसैन को पुलिस द्वारा उठा कर झूठा मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा सच कहूँ की पेपर न्यूजप्रिंट सप्लाई बाधित करने के लिए एवं दैनिक खर्चों का मोहताज बना देने के लिए बैंक खातों से लेन-देन पर भी रोक-टोक हो गई है।

जबकि इन खातों का डेरा सच्चा सौदा संस्था से कोई लेना देना भी नहीं है। बुराई में जीने वालों जितनी मर्जी झूठी कहानियां बनाकर प्रसारित कर लो, लेकिन आप बहुत जल्द बेनकाब होने वाले हो। आप फिलहाल झूठ की लल्लो चप्पो की पत्रकारी में जितना मर्जी गदगद हो लो लेकिन एक दिन सच की ताकत के सामने आपकी स्क्रीन भी काली होगी, आपके भी बैंक लेन-देन पर रोक होगी, आपको भी सच्ची सरकार के दरोगे उठाकर जीप में बैठा लेंगे, तब आपके लिए ठंडा पेश करने वाले, तिजोरियां खोलने वाले झूठे व मक्कार साथ नहीं होंगे।

बहुत से अभिव्यक्ति के सूरमा सिर्फ पार्टियों को कोसते हैं, नेताओं को कोसते हैं लेकिन उन्हें बता दूं कि असल समस्या झंडे-डंडे नहीं, असल समस्या इस देश की अफसरशाही, लोकतंत्र के सभी स्तंभों, समाज में पैठ बनाए बैठी मक्कार, एवं बिकाऊ नस्ल है जो हर जगह सच्चे व ईमानदार लोगों को प्रताड़ित कर अपना डरपोक होना भी छिपा लेती है एवं सच्चे होने का ढोंग भी करती है। लेकिन कौरव (भ्रष्ट, षडयंत्रकारी) भले सौ हों लेकिन पांडव (सच के लिए लड़ने वाले) पांच ही काफी होते हैं।

रंजिशन मारपीट कर युवक की हत्या
पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज

जींद (सच कहूँ न्यूज)। गांव आसन में शनिवार देर रात एक युवक का शव सदिग्ध परिस्तिथियों में मिला। शव की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी राविस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीन आफ क्राईम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।

धड़ौली गांव के युवक मनजीत की पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई कर्मजीत की शिकायत पर गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई कर्मजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही संजय, प्रवीण, जयभगवान, सिकंदर व एक अन्य मनजीत के साथ रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश को लेकर मनजीत की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए फैंक दिया था।

सदर थाना प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि युवक मनजीत की गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश के चलते हत्या की थी। मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।