Fatehgarh Sahib - Sach Kahoon Hindi

मंडी गोबिंदगढ़ के नितिन इन्सां ने बैंकॉक में फहराया तिरंगा, जीते 4 गोल्ड मैडल
मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mandi Gobindgarh News: मंडी गोबिंदगढ़ में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब शहर के होनहार दिव्यांग खिलाड़ी नितिन कुमार डागर इन्सां ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय नितिन इन्सां ब्लॉक मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दसवीं का विद्यार्थी है। इस संबंध में बात करते हुए नितिन इन्सां ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के 43 खिलाड़ियों ने 2 से 12 अप्रैल तक भाग लिया, जिसमें उसने 65 किलोग्राम वजन वर्ग में चारों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नितिन ने बताया कि उसने 2 साल पहले पैरा पावरलिफ्टिंग की तैयारी शुरू की थी, अब तक वह सब-जूनियर कैटेगरी में जिला स्तर पर 3 गोल्ड, राज्य स्तर पर 3 गोल्ड और 1 सिल्वर, ‘खेडां वत्न पंजाब दियां’ में 1 सिल्वर और राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। ओपन कैटेगरी में उसने अपने से 20-30 साल बड़े खिलाड़ियों को भी मात दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उसने दुबई में हुई यूथ एशियन पैरा गेम्स में 65 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जनवरी 2026 में पंजाब पैरा पावरलिफ्टिंग में चयन होने पर उसने सब-जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मैडल जीते। नितिन इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने पिता दौलत राम और कोच संजीव शर्मा को दिया, उसकी कोचिंग मुख्य कोच जे.पी. सिंह, प्रदीप यादव, नितिन आर्या और राजेन्द्र सिंह रेहलों के नेतृत्व में हुई, जबकि पर्सनल कोच संजीव शर्मा हैं। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह जीतू ने भी नितिन इन्सां को फूलों के हार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नितिन इन्सां एमएसजी आईटी विंग टीनेज वॉरियर्स का सेवादार भी है।

पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता: पिता दौलत राम

पिता दौलत राम ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा पहले भी पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है और बेटे की इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से ही संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलों में जाने से पहले वे पूज्य गुरु जी से मिले थे और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिनकी बदौलत उनका बेटा यह मेडल जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने पूज्य गुरु जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने पल्स पोलियो राउंड का किया शुभारंभ, नवंबर व दिसंबर महीने में होगी 1000 नर्सों की भर्ती: डॉ. बलवीर सिंह
दिसंबर से हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का कार्ड

तीन दिवसीय अभियान में 16 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव चनार्थल कलां स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पल्स पोलियो राउंड का औपचारिक शुभारंभ किया। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य के 13 जिलों में चलाए जा रहे इस तीन दिवसीय अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 16 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पंजाब में पोलियो का कोई केस नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इस बीमारी के चलते एहतियात के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। Fatehgarh Sahib

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग में डॉक्टरों की भर्ती के बाद अब नवंबर में 500 और दिसंबर में 500 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि चनार्थल कलां सीएचसी में जल्द ही अतिरिक्त डॉक्टर भेजे जाएंगे, ताकि लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को तभी पूरा किया जा सकता है, जब हर बच्चे को आवश्यक टीकाकरण दिया जाए। इस मौके एसडीएम अरविंद गुप्ता, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी संकर शर्मा, सरपंच राजदीप सिंह टिवाणा, हरी सिंह टौहड़ा, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सरिता समेत अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

वहीं हलका विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जो पूर्व सरकारें 70 सालों में नहीं कर पाईं। वहीं डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि पोलियो के पूर्ण उन्मूलन के लिए हर नागरिक का सहयोग आवश्यक है। स्वास्थ्य निदेशक (परिवार कल्याण) डॉ. अदिति सालारिया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1978 में पंजाब को पोलियो मुक्त घोषित किया था, लेकिन पड़ोसी देशों में मामलों के चलते एहतियातन यह अभियान जारी है। इस दौरान समारोह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोलियो से बचाव का संदेश भी दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक भी पिलाई।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन 24,768 बच्चों को पिलाई पोलियो की बूंदें

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। सिविल सर्जन डॉ. अरविंद पाल सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे ‘सब नेशनल पल्स पोलियो अभियान’ के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथ लगाकर और ट्रांजिट टीमों द्वारा सफर कर रहे बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलार्इं। विभाग ने पहले ही दिन 24,768 बच्चों को पोलियो की खुराक देकर 48 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया। स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) की निदेशक डॉ. अदिति सालारिया ने रविवार को फतेहगढ़ साहिब में कई बूथों का निरीक्षण किया। Fatehgarh Sahib

उन्होंने कहा कि पोलियो पर जीत बनाए रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को यह जीवन रक्षक दवा पिलाना जरूरी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करें और इसे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने बच्चों को यह खुराक जरूर दिलाएं। उन्होंने बताया कि जो बच्चे बूथों पर नहीं आ सके, उन्हें अगले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

यह भी पढ़ें:– Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले: हाउसिंग बोर्ड का एचएसवीपी में विलय

कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसियों में मारा छापा
तौल कांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर लिया गंभीर नोटिस

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib: पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बुधवार को सरहिंद में विभिन्न गैस एजेंसियों व गोदामों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान गैस सिलेंडरों की तौल मशीनों में गड़बड़ियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने गंभीर संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि यह गैस उपभोक्ताओं की आर्थिक ठगी है व पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस

एजेंसियों में उपभोक्ताओं को किसी भी स्तर पर न तो परेशान किया जाए और न ही उनके साथ आर्थिक शोषण किया जाए। यदि कोई गैस एजेंसी मालिक या कर्मचारी इस तरह की हरकत करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जांच के दौरान पाया कि कुछ गैस एजेंसियां तौल मशीनों से संबंधित नियमों की अनदेखी कर रही हैं, जो कि बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि नियमों की उल्लंघना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए और इसमें कोई ढील नहीं बरती जाए।

सिलेंडर की तौल अवश्य करवाएं उपभोक्ता: कटारूचक्क | Fatehgarh Sahib

कैबिनेट मंत्री ने गैस उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे घर पर गैस सिलेंडर लेते समय अपनी उपस्थिति में सिलेंडर की तौल अवश्य करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली या भ्रष्टाचार न हो सके। उन्होंने कहा कि गैस वितरकों के लिए अपने वाहनों में तौल कांटे रखना अनिवार्य है, लेकिन कई जगह यह देखने में आता है कि वितरक कांटे साथ नहीं रखते, जो सीधे तौर पर नियमों की उल्लंघना है।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर तौल कांटे मौजूद तो थे, लेकिन वे सरकारी तौर पर अधिकृत नहीं थे। चेकिंग के दौरान मंत्री ने मौके पर ही विभिन्न सिलेंडरों की खुद तौल करवाई और वहीं उपस्थित उपभोक्ताओं से गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस मौके पर कंट्रोलर हैडक्वार्टर मनोहर सिंह और डीएफएससी मीनाक्षी भी उपस्थित थीं। Fatehgarh Sahib

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गैस एजेंसी पर जांच करते हुए। छाया: अनिल लुटावा