Adani Power News - Sach Kahoon Hindi

Adani Power Share Price: अदाणी पावर का भारत के कॉरपोरेट इतिहास में अच्छा टर्नअराउंड, शेयर में आ सकती है तेजी : मॉर्गन स्टेनली
Adani Power Stock Analysis: मुंबई। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) को अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने मजबूत संभावनाओं वाली कंपनी करार देते हुए ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है। साथ ही, फर्म ने कंपनी के लिए 818 रुपए का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया है, जो हाल की समापन कीमत से लगभग 29 प्रतिशत अधिक है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अदाणी पावर ने बीते वर्षों में कई चुनौतियों को पार कर उल्लेखनीय सुधार किया है। नियामक मुद्दों का समाधान और रणनीतिक अधिग्रहणों ने कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाया है। Adani Power Share Price

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना और नए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) हासिल करना कंपनी की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2033 तक एपीएल का ईबीआईटीडीए मौजूदा स्तर से लगभग तीन गुना तक बढ़ सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत आने वाले वर्षों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोयला आधारित उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। सरकार का लक्ष्य अगले दशक में 80 गीगावाट तक नई क्षमता जोड़ने का है, जबकि वर्तमान में लगभग 20 गीगावाट परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

सुबह के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 7–8 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई। अदाणी पावर वर्तमान में देश की सबसे बड़ी स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी है और राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में लगभग 8 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत बैलेंस शीट, समय पर परियोजनाओं की प्रगति और हाल ही में हुए अधिग्रहण कंपनी की दीर्घकालिक लाभप्रदता को और बढ़ाएंगे। Adani Power Share Price

Adani Power: अदाणी पावर 3 अरब डॉलर निवेश कर बिहार के 10,000-12,000 लोगों को देगी रोजगार
Adani Power Bihar Project: अहमदाबाद। देश की अग्रणी निजी क्षेत्र की विद्युत उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड को बिहार राज्य में 3 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) के निवेश से 2,400 मेगावाट की क्षमता वाला एक नया ग्रीनफील्ड ताप विद्युत संयंत्र विकसित करने और संचालित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। Adani Power News

यह परियोजना बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती क्षेत्र में विकसित की जाएगी। यह संयंत्र राज्य की दो प्रमुख वितरण कंपनियों — उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगा।

बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) द्वारा जारी निविदा प्रक्रिया में अदाणी पावर की बोली सबसे कम रही। कंपनी ने 6.075 रुपये प्रति यूनिट (किलोवाट घंटा) की दर से बिजली आपूर्ति का प्रस्ताव दिया, जो अन्य प्रतिभागियों की तुलना में प्रतिस्पर्धी और किफायती था।

यह परियोजना डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन (DBFOO) मॉडल के अंतर्गत विकसित की जाएगी। संयंत्र में तीन यूनिट होंगी, प्रत्येक की क्षमता 800 मेगावाट होगी। योजना के अनुसार, पहली इकाई को 48 महीनों में और अंतिम इकाई को 60 महीनों के भीतर चालू किया जाएगा।

रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा ô Adani Power News

अदाणी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. बी. ख्यालिया ने इस परियोजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हम बिहार में यह अत्याधुनिक ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने जा रहे हैं, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल होगा बल्कि राज्य को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति भी करेगा।” उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना से निर्माण काल में 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि संचालन प्रारंभ होने पर लगभग 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त होगा।

यह पावर प्लांट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगा, जिससे कम कार्बन उत्सर्जन के साथ उच्च दक्षता से विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। संयंत्र को ईंधन के रूप में कोयला केंद्र सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित कोयला लिंकेज के माध्यम से प्राप्त होगा। अदाणी पावर ने आशा जताई है कि उसे शीघ्र ही लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद राज्य की बिजली कंपनियों के साथ बिजली आपूर्ति अनुबंध (पीएसए) किया जाएगा।

वर्तमान में अदाणी पावर की कुल स्थापित थर्मल पावर क्षमता 18,110 मेगावाट है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में स्थित 12 बिजली परियोजनाओं में फैली हुई है। इसके अलावा, कंपनी गुजरात में 40 मेगावाट क्षमता वाला एक सौर ऊर्जा संयंत्र भी संचालित करती है। Adani Power News