IRCTC News - Sach Kahoon Hindi

IRCTC News: इस ऐप से जनरल टिकट पर यात्रियों को मिलेगी 3 प्रतिशत किराया छूट
Fare discount on RailOne App: जोधपुर। रेलवे द्वारा विकसित रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित (जनरल) टिकट खरीदने वाले यात्रियों को बुधवार से किराए में तीन प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह सुविधा रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। IRCTC News

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह छूट रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट को छोड़कर अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर लागू होगी। वर्तमान में आर-वॉलेट के माध्यम से जनरल टिकट खरीदने पर दी जा रही तीन प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा यथावत जारी रहेगी।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार रेलवन ऐप एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है,जिसमें ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इसका इंटरफेस सरल,सुरक्षित एवं उपयोगकर्ता अनुकूल है,जिससे यात्रियों को बेहतर डिजिटल अनुभव मिलता है।

उन्होंने बताया कि यह योजना 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक, कुल छह माह की अवधि के लिए लागू रहेगी। इसके पश्चात सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा योजना की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

रेलवन ऐप में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं | IRCTC News

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर रेलवन ऐप का शुभारंभ किया था। यह एप यात्रियों को रेलवे से संबंधित अनेक सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है,जिनमें प्रमुख रूप से यह विशेषताएं हैं।

●ट्रेन खोजने की सुविधा

●लाइव ट्रेन स्थिति एवं रियल-टाइम अलर्ट

●पीएनआर स्टेटस जांच

●प्लेटफॉर्म एवं कोच पोजीशन की जानकारी

●सुरक्षित लॉग-इन सिस्टम (एम-पिन/बायोमेट्रिक)

●यात्रा रिमाइंडर

●मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने शुरू की यात्रियों की सुविधा के लिए यह रियायती योजना
Indian Railways Festival Scheme: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रियायती राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य रक्षाबंधन और दीपावली जैसे पर्वों के दौरान भीड़-भाड़ को नियंत्रित करना, बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाना और ट्रेनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करना है। रेलवे बोर्ड ने 8 अगस्त 2025 को जारी वाणिज्यिक परिपत्र के माध्यम से इस योजना की जानकारी दी है। Indian Railways News

इस प्रायोगिक योजना के तहत, एक ही समूह के यात्री अपनी जाने और वापसी यात्रा की बुकिंग एक साथ करने पर लाभ उठा सकेंगे। दोनों यात्राओं के लिए यात्री विवरण, यात्रा श्रेणी तथा मूल एवं गंतव्य स्थान समान होना आवश्यक होगा। इस योजना के अंतर्गत बुकिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की जा सकेगी, जबकि वापसी 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होगी। वापसी यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) लागू नहीं होगी।

यात्रियों को वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी, जो केवल कन्फर्म टिकटों पर लागू होगी। बुकिंग ऑनलाइन (आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप) या रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से की जा सकती है, लेकिन दोनों यात्राओं की बुकिंग का माध्यम एक समान होना चाहिए। इस योजना में बुक टिकटों पर किराया वापसी या संशोधन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा, रेल यात्रा कूपन, वाउचर, पास या पीटीओ जैसी अन्य छूटें लागू नहीं होंगी।

यह योजना सभी श्रेणियों और ट्रेनों पर लागू

यह योजना सभी श्रेणियों और ट्रेनों पर लागू होगी, जिसमें विशेष ट्रेनें (ऑन-डिमांड ट्रेनें) भी शामिल हैं, लेकिन फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को इस योजना से बाहर रखा गया है। रेलवे ने सभी क्षेत्रीय रेलों के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को इस योजना को लागू करने और उसकी पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव करने तथा आईआरसीटीसी एवं कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन को सूचित करने को कहा गया है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक (यात्री विपणन) प्रवीण कुमार ने बताया कि यह योजना रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में यात्रियों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। रेलवे ने सभी यात्रियों से समय पर बुकिंग कर इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। Indian Railways News

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को …