Doghat News - Sach Kahoon Hindi

बागपत में तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप
बड़ौत क्षेत्र के गांगनौली गांव में इमाम की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से पीट पीटकर हुई हत्या

डीआईजी मेरठ के साथ बागपत एसपी और कई थानो की फ़ोर्स पहुंची मौके पर

यूपी में मस्जिद के अंदर ट्रिपल मर्डर; मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की पीट-पीटकर हत्या

बड़ौत/दोघट (सच कहूँ न्यूज़)। Baraut News: बड़ौत तहसील के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना घटित हो गयी । गांव में स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम की पत्नी व उसके दो बच्चों की पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। इन तीन हत्याओं का पता उस समय लगा। जबकि मस्जिद में प्रतिदिन पढ़ने आने वाले बच्चे पहुंचे। यहां उन्हें जब कोई नहीं मिला तो मस्जिद के उपर बने कमरे में पहुंचे। कमरे में तीनों के शव खून से लथपथ बैड व फर्श पर पड़े देखकर वे शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग गए। उनका शोर सुनकर पड़ोसी वंहा आये और बच्चों से पूछताछ की तब घटना का पता लगा। Baraut News

ट्रिपल मर्डर की सूचना पर आनन-फानन में आस पास के थानो की पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में करने लगी तो लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। किसी तरह से एसपी के तीन दिन में हत्यारे का पता लगाकर जेल भेजनें के आश्वासन पर शव उठने दिए गए। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें गठित कर दी है। घटना के समय मौलाना घर पर नहीं था वह देवबंद में आयोजित अफगानिस्तान के मंत्री के स्वागत समारोह में शामिल होने गया था।सूचना पाकर वह भी गांव में पहुंचा गया।क्षेत्र में दिन दहाड़े ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया।

गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में मुजफ्फरनगर जिले के सुन्ना गांव निवासी इब्राहिम अपनी पत्नी इसराना, बेटी सोफिया (5) व सुमैया (2) के साथ रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि इब्राहिम करीब दस साल से मस्जिद में इमाम है। करीब छह साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह तब से पत्नी व बच्चों के साथ यहीं मस्जिद के उपर बने कमरे में रहता था। उसकी पत्नी दोपहर बाद मस्जिद में आने वाले बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी।शनिवार क़ो करीब दोपहर बाद बच्चे मस्जिद में पढ़ने गए। बच्चों को जब वहां कोई दिखाई नहीं दिया तो वे इमाम की पत्नी इसराना क़ो ढूंढते हुए मस्जिद के ऊपर बने कमरे में पहुंच गए।कमरे में तीनों के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे।

उन्हें देखकर उनके रोंगटे खडे हो गए और वे चिल्लाते हुए बाहर गली में आ गए। उनका शोर सुनकर आस पास के लोग वंहा पहुंचे और ऊपर का होलनाक दृश्य देखकर उनके भी पैरो नीचे जमीन निकल गयी। उस वक्त मौलाना इब्राहिम मस्जिद में मौजूद नहीं थे। वह अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवबंद गए हुए थे। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी तत्काल 112 डायल पर पुलिस और इमाम क़ो दी। Baraut News

सूचना मिलते ही डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि मारन, एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार, सीओ विजय कुमार, एसएचओ सूर्यदीप के अलावा रमाला, बिनौली, छपरौली, दोघट थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी तो वंहा हंगामा हो गया एसपी बागपत द्वारा हत्यारोपियों को तीन दिन के अंदर पकड़ने के आश्वासन पर ही पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।

उच्च अधिकारियों द्वारा घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित कर दी गयी है। मस्जिद परिसर में ट्रिपल मर्डर की खबर से गांगनोली गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव और भय का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव और मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर छानबीन कर रही है।

शवो क़ो कब्जे में लेने क़ो लेकर मचा हंगामा, तोड़ी एएसपी की गाड़ी

मौलाना इब्राहिम के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के चली तो भीड़ ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। पुलिस और भीड़ के बीच खूब नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई।इस बीच बेकाबू भीड़ ने एडिशनल एसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस के आला अफसर भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। कई थानों की फोर्स गंगनौली के आसपास लगाई गई है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने संभाली कमान | Baraut News

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। इस बीच उन्होंने भीड़ क़ो काबू करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि एसपी बागपत सूरज कुमार राय के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। हत्याकांड की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– दिनभर छावनी बना रहा कैराना सांसद इकरा हसन का आवास

दोघट में माँ ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर फांसी पर लटककर की आत्महत्या
दिल्ली जाने की चाह में उजड़ा विकास का परिवार

बड़ौत/दोघट (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baraut News: कहते है की जिद किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती एक जिद से घर परिवार तक उजड़ जाता है। ऐसी ही घटना बड़ौत तहसील क्षेत्र के टीकरी कस्बे में देखने क़ो मिली जंहा एक महिला की जिद ने चार जिंदगी क़ो लील लिया। दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में मंगलवार की देर रात्रि एक खौफनाक वारदात क़ो अंजाम दिया गया जिसमे एक महिला ने अपनी तीन बेटियों क़ो मौत की नींद सुलाकर खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।इस दौरान बच्चो का पिता विकास मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। Baraut News

इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला। दोघट थाना क्षेत्र की तेजकुमारी अपने पति विकास और तीन बच्चियों के साथ रहती थी। विकास पेशे से टूरिस्ट बस ड्राइवर है। मंगलवार की रात्रि वाह घर के बाहर सोया हुआ था जबकि उसकी पत्नी तेजकुमारी और बेटी गुंजन, किट्टो और मीरा के साथ अंदर कमरे में सो रही थी। बताया गया की रात्रि में विकास की आंख खुली तो उसने बच्चो क़ो आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला इस पर उसे कुछ अनहोनी का शक हुआ और उसने अपने परिवार वालों और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा किसी को भी कंपा देने के लिए काफी था।

जहां बिस्तर पर सात साल की गुंजन, दो साल की किट्टो और महज चार महीने की मीरा की लाश पड़ी थी। तीनों बच्चियों के गले पर दुपट्टे के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। वहीं तेजकुमारी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। नजारा देख कर विकास बेसुध होकर वही गिर गया। उसे किसी प्रकार परिजनों ने संभाला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेजकुमारी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। इसी बात से नाराज होकर तेजकुमारी ने पहले तीनों बच्चियों का गला दबाया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। दरअसल विकास की यह दूसरी शादी थी। तेजकुमारी से उसने लव मैरिज की थी। शुरू में सबकुछ सामान्य था लेकिन धीरे-धीरे आपसी तकरार ने रिश्ते में कड़वाहट घोल दी। Baraut News

आखिरकार विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़ों का गला दबाकर उनका जीवन खत्म कर दिया और खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी बागपत सूरज राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास दिल्ली में ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था। तेज कुमारी पति के साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली रहना चाहती थी। वह अपने बच्चियों क़ो शहर के अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी। इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी के यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– सफाई अभियान से गदगद हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, सेवादारों पर कह दी ये बड़ी बात

रक्षाबंधन पर श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट की छात्राओं ने राष्ट्रपति महोदया को बांधी राखी
पूरे क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण – डॉ राजीव तोमर

दोघट (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Doghat News: भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार श्रीराम पब्लिक स्कूल, दोघट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया। विद्यालय की चार प्रतिभाशाली छात्राओं कुमारी अवनी तोमर, शानवी तोमर, ईशु पंवार और वंशिका राठी को देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति महोदया को राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर विद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी थीं और उनके हाथों में रंग-बिरंगी, स्वयं निर्मित राखियाँ थीं, जिनमें उनके अपने हाथों का श्रम और स्नेह झलक रहा था। जैसे ही वे राष्ट्रपति महोदया के समक्ष पहुँचीं, वातावरण में एक अद्भुत गरिमा और आत्मीयता का भाव उत्पन्न हो गया।

छात्राओं ने राखी बांधते समय राष्ट्रपति के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती साधना त्यागी ने भी राष्ट्रपति महोदया को सम्मान स्वरूप एक सुंदर उपहार भेंट किया। यह उपहार न केवल औपचारिकता का प्रतीक था, बल्कि विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी था। राष्ट्रपति महोदया ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं और विद्यालय के प्रतिनिधियों को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और एकजुटता की भावना को समाज में स्थापित करने का पर्व है।” उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि देश की प्रगति के लिए शिक्षित और संस्कारी युवाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है। Doghat News

विद्यालय डायरेक्टर डॉ. उपेंद्र चौधरी ने इस अवसर को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा, “यह गर्व का क्षण न केवल हमारे विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए है। हमारी छात्राओं ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के अनुभव बच्चों में आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को और प्रबल बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर उत्साह और गर्व की झलक थी। विद्यालय में इस अवसर को लेकर विशेष उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य छात्रों ने भी रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरा माहौल त्योहार की खुशियों से भर गया।

प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव तोमर ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व का राष्ट्रपति महोदया के साथ मनाया जाना न केवल छात्राओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा, बल्कि यह संदेश भी देता है कि भारतीय संस्कृति और परंपराएँ समय के साथ और भी सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं। Doghat News

यह भी पढ़ें:– शाहनवाज हत्याकांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, भेजा कारागार