Shilpa Shetty News - Sach Kahoon Hindi

Mumbai EOW investigation: 60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी ईओडब्ल्यू के शिकंजे में!
Mumbai EOW investigation: मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Raj Kundra fraud) से विस्तृत पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू की एक विशेष टीम सोमवार को शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर पहुंची, जहां लगभग साढ़े चार घंटे तक जांच-पड़ताल और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चली। EOW investigation News

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने अभिनेत्री से उनकी विज्ञापन और निवेश कंपनी से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और साझेदारियों के बारे में सवाल किए। शिल्पा शेट्टी ने इस संबंध में पुलिस को आवश्यक वित्तीय दस्तावेज और रिकॉर्ड्स उपलब्ध कराए, जिन्हें अब विभागीय जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की जा रही है

यह कार्रवाई उस शिकायत के आधार पर की जा रही है, जो व्यवसायी दीपक कोठारी ने इस वर्ष अगस्त महीने में दर्ज कराई थी। कोठारी का आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की कंपनी “बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड” में लगभग 60.48 करोड़ रुपये निवेश किए थे। प्रारंभ में यह राशि ऋण के रूप में दी गई थी, जिस पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज तय हुआ था।

बाद में, शिल्पा और कुंद्रा ने इसे निवेश (इन्वेस्टमेंट) के रूप में दर्ज करने का प्रस्ताव दिया और नियमित रिटर्न देने का आश्वासन दिया। कोठारी का दावा है कि भुगतान के बाद भी उन्हें न तो तय ब्याज मिला और न ही निवेश की राशि वापस की गई। इतना ही नहीं, बाद में कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज होने की बात सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद मामला जुहू पुलिस थाने से आर्थिक अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया। ईओडब्ल्यू अब कंपनी के सभी वित्तीय लेन-देन और अनुबंधों की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त दस्तावेजों और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। EOW investigation News

Shilpa Shetty Raj Kundra EOW: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मामला दर्ज, वकील ने बताया आरोप निराधार
Shilpa Shetty Raj Kundra EOW: मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर लगे 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में उनके वकील प्रशांत पाटिल ने स्पष्ट किया है कि यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज इस प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि इस विवाद का निपटारा पहले ही 4 अक्टूबर 2024 को मुंबई स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में किया जा चुका है। Shilpa Shetty Raj Kundra News

पाटिल के अनुसार, उनके मुवक्किलों को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि ईओडब्ल्यू में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा, “यह केवल एक सिविल विवाद था, जिसे एनसीएलटी ने सुलझा दिया था। यह मामला एक पुरानी कंपनी से जुड़ा है, जो आर्थिक कठिनाइयों में घिर गई थी और इसके चलते लंबा कानूनी विवाद चला। इसमें किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य शामिल नहीं है।”

उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिए गए हैं। जिस निवेश की चर्चा है, वह दरअसल इक्विटी निवेश था, यानी कंपनी में हिस्सेदारी लेने का सौदा। कंपनी को पहले ही परिसमापन का आदेश मिल चुका है और यह जानकारी पुलिस को भी उपलब्ध कराई गई थी।

वकील ने आगे बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स पिछले एक वर्ष में लगभग 15 बार पुलिस स्टेशन जाकर अपने मुवक्किलों के पक्ष में सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके अनुसार, यह पूरा मामला बिना आधार के तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह की झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएंगे। Shilpa Shetty Raj Kundra News

Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो कीमतें हो गई अपडेट!