Independence Day 2025 - Sach Kahoon Hindi

Independence Day 2025: इस दिवाली को मिलेगा आम जनता को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Independence Day 2025:  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल दिवाली पर देशवासियों को नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों का तोहफा मिलने वाला है। मोदी ने यहाँ लाल किले के प्राचीर से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुये कहा कि देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू किये आठ साल हो चुके हैं। इसके फायदे दिख रहे हैं। अब इस साल दिवाली पर एक विशेष तोहफा मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी के जीएसटी सुधार किये जा रहे हैं। इसके लिए समीक्षा का काम पूरा कर लिया गया है। राज्यों से भी सलाह-मशविरा हो चुका है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नयी पीढ़ी के सुधारों के तहत जीएसटी में कर की दरें कम की जायेंगी। इसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा। चीजें सस्ती हो जायेंगी। इसका लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि देश में जीएसटी की व्यवस्था 01 जुलाई 2017 से लागू की गयी थी।

Independence Day 2025: क्या आप जानते हैं ध्वजारोहण और झंडा फहराने में अंतर? ये बारीकी नहीं जानते होंगे!
Independence Day 2025:  अनु सैनी। भारत में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों ही ऐसे राष्ट्रीय पर्व हैं जिन पर देशभर में तिरंगे को सम्मानपूर्वक लहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों मौकों पर तिरंगे के साथ की जाने वाली प्रक्रिया एक जैसी नहीं होती? अधिकांश लोग “ध्वजारोहण” (Flag Hoisting) और “ध्वज फहराना” (Flag Unfurling) के बीच के फर्क को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए, इस भ्रम को दूर करते हैं और समझते हैं कि आखिर इन दोनों में क्या अंतर है और क्यों अलग-अलग अवसरों पर अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का महत्व | Independence Day 2025

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)

15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई। यह दिन गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति का प्रतीक है।

इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्र के नाम संबोधन देते हैं। यह आयोजन इसलिए खास है क्योंकि यह आजादी की याद और देश की स्वतंत्रता की घोषणा का प्रतीक है।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)

आजादी के बाद भारत के पास अपना संविधान नहीं था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतांत्रिक देश बना।क्षइस दिन देश के राष्ट्रपति कर्तव्य पथ (राजपथ) पर ध्वज फहराते हैं और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की शक्ति का प्रतीक है।

ध्वजारोहण और ध्वज फहराने में असली अंतर

1. ध्वजारोहण (Flag Hoisting)

कब किया जाता है?

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर।

कैसे किया जाता है?

ध्वज को नीचे रखा जाता है और प्रधानमंत्री रस्सी खींचकर उसे ऊपर खींचते हैं।

इसके बाद तिरंगा पूरी तरह खुलता है और हवा में लहराता है।

प्रतीकात्मक अर्थ:-

आजादी से पहले अंग्रेजों का झंडा ऊपर होता था। स्वतंत्रता दिवस पर अंग्रेजी झंडा उतारकर भारतीय तिरंगा ऊपर चढ़ाया गया, इसलिए इसे “ध्वजारोहण” कहा जाता है।

2. ध्वज फहराना (Flag Unfurling)

कब किया जाता है?

गणतंत्र दिवस के अवसर पर।

कैसे किया जाता है?

ध्वज पहले से ही पोल के ऊपर बंधा होता है और उसे मोड़कर रखा जाता है। राष्ट्रपति रस्सी खींचकर उसे खोलते हैं और तिरंगा फहरने लगता है।

प्रतीकात्मक अर्थ:-

यह प्रक्रिया इस बात का प्रतीक है कि देश पहले से ही स्वतंत्र है और अब संविधान के तहत एक गणतांत्रिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

*क्यों है यह फर्क?

स्वतंत्रता दिवस:-

यह दिन अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को पहली बार पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया था, क्योंकि हमें अपना झंडा ऊपर चढ़ाना था।

गणतंत्र दिवस:-

आजादी के बाद जब संविधान लागू हुआ, तब राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया। इस दिन तिरंगा पहले से ही अपनी जगह पर होता है और उसे केवल खोला जाता है।

ऐतिहासिक झलक

15 अगस्त 1947 – पहला ध्वजारोहण

आजादी की रात पंडित नेहरू ने लाल किले से तिरंगा लहराया। यह वह क्षण था जब अंग्रेजी झंडे को नीचे उतारकर भारतीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया गया।

26 जनवरी 1950 – पहला ध्वज फहराना

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान लागू होने के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक था कि देश अब पूरी तरह अपने संविधान के अनुसार संचालित होगा।

आसान शब्दों में समझें अंतर

अवसर करने वाला नेता प्रक्रिया प्रतीकात्मक अर्थ

स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री ध्वजारोहण – तिरंगे को नीचे से ऊपर खींचकर फहराना अंग्रेजी शासन से मुक्ति और आजादी का प्रतीक।

गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति ध्वज फहराना – पहले से ऊपर बंधे तिरंगे को खोलना स्वतंत्र राष्ट्र के संविधान का सम्मान

ध्वजारोहण और ध्वज फहराने का अंतर केवल एक रस्मी या तकनीकी बात नहीं है, बल्कि यह हमारे इतिहास और राष्ट्रीय गर्व से जुड़ा है। ध्वजारोहण हमें आजादी की लड़ाई और उसके संघर्षों की याद दिलाता है। ध्वज फहराना हमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत का एहसास कराता है।

इसलिए अगली बार जब आप 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम देखें, तो याद रखिए – तिरंगे की हर लहर में देश का इतिहास, सम्मान और गर्व छिपा है।

Independence Day 2025 Awards: स्वतंत्रता दिवस पर वीरता और सेवा पदकों की घोषणा, 1,090 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
Independence Day 2025 Awards: नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, और सुधार सेवाओं से जुड़े कर्मियों को प्रदान किए जाने वाले वीरता एवं सेवा पदकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। Independence Day Awards News

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 1,090 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 233 वीरता पदक, 99 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पुलिस विभाग में 226 कर्मियों को वीरता पदक, 89 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 635 को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

सबसे अधिक वीरता पदक जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को प्राप्त हुए हैं, इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों का स्थान है। अग्निशमन सेवाओं में 62 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 6 वीरता पदक, 5 विशिष्ट सेवा पदक और 51 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा श्रेणी में एक वीरता पदक, 3 विशिष्ट सेवा पदक और 41 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। सुधार सेवाओं के क्षेत्र में 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 31 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वीरता पदक उनको दिया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस का प्रदर्शन किया हो

वीरता पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध की रोकथाम या अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन किया हो। इस वर्ष के 233 वीरता पदकों में 226 पुलिसकर्मी, 6 अग्निशमन सेवा के कर्मी और 1 होमगार्ड शामिल हैं। इनमें से 152 पदक जम्मू-कश्मीर, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 3 पूर्वोत्तर राज्यों और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मियों को दिए जा रहे हैं।

विशिष्ट सेवा पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा हो, जबकि सराहनीय सेवा पदक उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने संसाधनों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण के साथ बहुमूल्य योगदान दिया हो। इस वर्ष दिए गए 99 विशिष्ट सेवा पदकों में 89 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 3 होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा और 2 सुधार सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। वहीं, 758 सराहनीय सेवा पदकों में 635 पुलिस सेवा, 51 अग्निशमन सेवा, 41 होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा और 31 सुधार सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। Independence Day Awards News

Kinnaur Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, भारतीय सेना ने दिखाया अदम्य साहस