Asia Cup 2025 - Sach Kahoon Hindi
Asia Cup 2025 Winner India: एशिया कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत
Team India Welcome: अहमदाबाद। भारत की क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में ऐतिहासिक विजय दर्ज करने के बाद मंगलवार को दुबई से अहमदाबाद लौटी, जहाँ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले मुख्य प्रशिक्षक गौतम गंभीर और स्पिनर कुलदीप यादव यहाँ पहुँचे। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पाँच विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान भारतीय टीम अपराजित रही और सातों मुकाबले जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। Asia Cup 2025 Winner India
देशभर में इस जीत को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। अहमदाबाद की गलियों से लेकर सोशल मीडिया मंचों तक, हर जगह लोग भारतीय टीम की सफलता का जश्न मनाते नज़र आए। यद्यपि एशिया कप ने भारतीय प्रदर्शन की चमक बढ़ाई, परंतु भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में तनाव भी स्पष्ट रूप से देखा गया। खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने जैसी सामान्य औपचारिकताएँ भी विवाद का कारण बनीं और प्रतिद्वंद्विता के दौरान कई बार तनावपूर्ण दृश्य सामने आए।
ट्रॉफी औपचारिक रूप से टीम को नहीं सौंपी गई
फाइनल में पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी ग्रहण करने से इंकार कर दिया। चूँकि नक़वी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं, इस कारण से ट्रॉफी औपचारिक रूप से टीम को नहीं सौंपी गई। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतीकात्मक रूप से विजय का उत्सव मनाया।
अब भारतीय टीम का ध्यान आगामी टेस्ट श्रृंखला पर केंद्रित है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला 2 अक्तूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्तूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों ही मैच 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं और अंक तालिका के लिहाज़ से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
भारतीय टीम की हालिया सफलता से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ऊँचा है और वे इस लय को टेस्ट क्रिकेट में भी बनाए रखना चाहेंगे। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम भी अहमदाबाद पहुँच चुकी है और दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है।
भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:
कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, के. एल. राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), उपकप्तान रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव। Asia Cup 2025 Winner India
Asia Cup 2025 Controversy: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारत ने नहीं ली ट्रॉफी, BCCI करेगा टीम इंडिया को मलामाल
Asia Cup 2025 Trophy Controversy: दुबई। दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से परास्त कर दूसरी बार एशिया कप का ताज अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले पाकिस्तान को मात्र 146 रनों पर समेटा और फिर 147 रनों का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। Asia Cup 2025 Controversy News
तिलक वर्मा ने अपनी धैर्यपूर्ण तथा आक्रामक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली। उनके साथ शिवम दुबे ने भी 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों ने मिलकर पाँचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को विजय की राह पर अग्रसर किया। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव सर्वाधिक प्रभावशाली रहे। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को बिखेर दिया।
पाकिस्तानी पारी की शुरुआत साहिबज़ादा फरहान (57 रन) और फखर ज़मान (46 रन) ने ठोस की थी। दोनों ने मिलकर पहले दस ओवरों में 84 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। किंतु भारतीय स्पिन आक्रमण ने मध्य क्रम को धराशायी कर पाकिस्तान को केवल 146 रनों पर रोक दिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल एशिया कप 2025 का खिताब जीता, बल्कि पाकिस्तान पर इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार विजय दर्ज कर अपने वर्चस्व को और मज़बूत किया।
पाकिस्तानी कप्तान की तीखी प्रतिक्रिया | Asia Cup 2025 Trophy Controversy
एशिया कप 2025 फाइनल के उपरांत पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत ने केवल उनके खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के मूल्यों का भी अनादर किया है। आगा के अनुसार, “मैदान पर हाथ मिलाना एक खेल भावना का प्रतीक है, परंतु भारत ने जिस प्रकार दूरी बनाई, वह निराशाजनक है। हमें ट्रॉफी वितरण के दौरान अकेले खड़ा होना पड़ा और स्वयं मेडल ग्रहण करने पड़े। यह आचरण किसी भी महान टीम को शोभा नहीं देता।”
विवाद केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के आचरण पर आपत्ति जताई है। नक़वी ट्रॉफी अपने साथ ले गए, क्योंकि भारतीय टीम ने उनसे पुरस्कार ग्रहण करने से इंकार कर दिया था।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि भारत ऐसे व्यक्ति से सम्मान नहीं ले सकता, जो भारत के विरोध में खड़ा हो। उन्होंने कहा, “हमने ट्रॉफी स्वीकार न करने का निर्णय लिया है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि ट्रॉफी और पदक निजी संपत्ति बन जाएँ।” भारत ने संकेत दिया है कि आगामी आईसीसी बैठक में इस विषय पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।
पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम और उसके सहयोगी स्टाफ़ के लिए 21 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। एशिया कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा, टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “यह एक रोमांचक जीत थी और इसलिए जश्न के तौर पर, बीसीसीआई ने एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देने की घोषणा की है।” Asia Cup 2025 Controversy News
India vs. Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के खिताबी मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट
Asia Cup 2025 Final: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्केल ने हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों की चोट गंभीर नहीं है और टीम प्रबंधन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।India vs. Pakistan Final
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मैच में हार्दिक पांड्या केवल एक ओवर ही डाल सके। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस को शून्य पर आउट किया। हालांकि, उसके तुरंत बाद बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। कोच मोर्केल ने बताया कि यह महज़ क्रैंप्स थे और उनकी मेडिकल जांच के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
इसी मैच के दौरान अभिषेक शर्मा भी नौवें ओवर में असहज महसूस करते दिखे। वे अपनी दाहिनी जांघ पकड़े हुए नजर आए और उसके बाद बर्फ से सिकाई करवाई। कोच के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और रिकवरी दी जा रही है।
कोच का बयान | India vs. Pakistan Final
मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “खिलाड़ियों के लिए आराम करना सबसे ज़रूरी है। उन्होंने आइस बाथ लिया है और रिकवरी शुरू कर दी है। रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका है नींद और रिलैक्सेशन। इसके लिए व्यक्तिगत पूल सेशन भी रखे जाएंगे।”
भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 202/5 का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी उतने ही रन बनाए। सुपर ओवर में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की।
टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीत चुकी है। रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से फाइनल में होगा। चूँकि ग्रुप स्टेज और सुपर-4 दोनों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है, इसलिए प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि खिताबी मुकाबले में भी भारत का पलड़ा भारी रहेगा। India vs. Pakistan Final
Asia Cup 2025 India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच का मुक़ाबला टाई होकर भी भारत ने जीता!
जानिए ऐसे तीन अवसर, जब 200 रन बनाकर भी टाई हुआ टी20 मुकाबला
Asia Cup 2025 India vs Sri Lanka: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला निर्धारित ओवरों में बराबरी पर छूट गया। दोनों टीमों ने 202-202 रन बनाए, जिसके बाद नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ। यहाँ भारत ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम की। टी20 क्रिकेट में यह तीसरा मौका रहा, जब किसी टीम ने 200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच बराबरी तक पहुँचाया। आइए जानें इन ऐतिहासिक मुकाबलों के बारे में— India vs Sri Lanka Asia Cup
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010)
India’s Super Over Winning Matches: 28 फरवरी 2010 को न्यूजीलैंड ने ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 116 रनों की धुआंधार पारी के दम पर 214/6 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने भी 214 रन बना डाले। नतीजा सुपर ओवर तक गया और कीवी टीम विजेता बनी।
भारत बनाम अफगानिस्तान (2024)
बेंगलुरु में 17 जनवरी 2024 को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 121* रन ठोके और भारत ने 212/4 का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाकर मैच टाई किया। पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की।
भारत बनाम श्रीलंका (2025)
26 सितम्बर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने 202/5 बनाए। श्रीलंका ने भी उतने ही रन बना मैच सुपर ओवर में खींचा। हालाँकि, श्रीलंका केवल 2 रन बना सका और भारत ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। इन तीनों मैचों ने साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में हर गेंद रोमांच से भरी होती है और सुपर ओवर दर्शकों को रोमांच की चरम सीमा तक पहुँचा देता है। India vs Sri Lanka Asia Cup
India-Pakistan Match: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही पाकिस्तानी कोच का आया ये बड़ा बयान
दुबई। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तानी टीम के हेड कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने फाइनल से पहले इन हारों की चिंता को नकार दिया है। हेसन का मानना है कि असल मायने फाइनल मैच का है, और टीम का ध्यान केवल उसी पर केंद्रित रहेगा। India-Pakistan Match News
इस संस्करण में भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप चरण में 7 विकेट से, और सुपर-4 मुकाबले में 6 विकेट से हराया। इसके बावजूद पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ 11 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। हेसन ने कहा, “हमें पता है कि भारत के खिलाफ हमने पहले भी मैच खेले। लेकिन जो मैच असल में मायने रखता है, वह फाइनल है। हमारा पूरा ध्यान इसी पर रहेगा। जब मौका मिलेगा, हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “यह पूरी तरह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस मौके का पूरा फायदा उठाएँ। अब तक जितने भी मैच खेले गए हैं, वे केवल फाइनल में ट्रॉफी जीतने की तैयारी के लिए थे। हमारी रणनीति हमेशा इसी पर केंद्रित रही है।” एशिया कप 2025 में भारत अब तक अपने सभी पाँच मैच जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान दो मैच हार चुका है, दोनों ही हारें भारत के खिलाफ हुई हैं।
फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अंतिम सुपर-4 मैच में उतरेगी, ताकि अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल 2018 में खेला गया था, जब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में 180 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब 8 साल बाद टीम इंडिया के पास बदला लेने का अवसर है। India-Pakistan Match News
Asia Cup 2025: क्या बांग्लादेशी के कप्तान ने नहीं मिलाया सूर्या से हाथ, असली वीडियो देख आप भी हो जाओगे दंग
Asia Cup 2025: दुबई, (एजेंसी)। अभिषेक शर्मा (75), हार्दिक पांड्या (38) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को बंगलादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और बुमराह ने दूसरे ही ओवर में तंजिद हसन (एक) को आउटकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद परवेज हुसैन इमॉन ने सैफ हसन के साथ दूसरे विकेट लिए 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में कुलदीप यादव ने परवेज हुसैन इमॉन (21) को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेशी बल्लेबाज नतमस्तक नजर आये और एक के बाद अपने विकेट गंवाते चले गये। 10वें ओवरमें अक्षर पटेल ने मो तौहीद हृदोय (7) को आउट किया। हालांकि इस दौरान सैफ हुसन एक छोर थामे लगातार रन बनाते रहे। शमीम हुसैन (शून्य) और मोहम्मद सैफुद्दीन (चार) को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया। 17वें ओवर में कुलदीप ने रियाद हुसैन (दो) और तंजिम हसन साकिब (शून्य) को आउट किया। 18वें ओवर में बुमराह ने सैफ हसन को आउट कर भारत की जीत पक्की कर दी। सैफ हसन ने 51 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए 69 रन बनाये। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने मुस्तफिजुर रहमान (छह) को आउटकर बंगलादेश को 127 के स्कोर पर ढ़ेर कर भारत की ओर कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहलीे बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शुरूआत में ही लय बना ली थी और पावरप्ले में 72 रन बना लिए थे। लेकिन शुभमन गिल के आउट होते ही पारी लड़खड़ाने लगी। शिवम दुबे को ऊपर भेजने का प्रयोग कारगर नहीं रहा और नौंवें ओवर में रिशद हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद, रिशद ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए अभिषेक शर्मा को रन आउट कर दिया और यकीनन यह पारी का टर्निंग पॉइंट था। तब तक 200 से ज्यादा का स्कोर तय लग रहा था, लेकिन उनके आउट होने से भारतीय बल्लेबाजी की लय खत्म हो गई। हार्दिक पांड्या के अंत में आए शानदार प्रदर्शन के बावजूद, बीच के ओवरों में धीमी गति की बल्लेबाजी उन्हें भारी पड़ी। बंगलादेश के लिए, रिशद ने दो विकेट, एक महत्वपूर्ण रन आउट और काफी दबाव के साथ सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाकी गेंदबाजों ने उनका अच्छा साथ दिया और उनके अनुशासित प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाने के लिए सटीक स्पैल डाले। अक्षर पटेल डेथ ओवरों में लय हासिल करने में नाकाम रहे और भारत अपनी पारी को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सका।
अभिषेक ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए 37 गेंदों पर 75 रन में छह चौके और पांच छक्के लगाए। शुभमन गिल ने 29 और हार्दिक पांड्या ने 38 रन बनाये। अक्षर पटेल 15 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। बंगलादेश के लिए रियाद हुसैन ने दो विकेट लिये। तंजिम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
जानें हाथ मिलाने की सच्चाई
मैच से पहले टॉस के दौरान का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली बिना हाथ मिलाए प्रेजेंटर रवि शास्त्री के पास चले जाते हैं। ये वीडियो दर्शकों में से किसी एक बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
एक दूसरे वीडियो में पता चल रहा है कि सूर्यकुमार यादव और जेकर अली के बीच कांटेक्ट हुआ था, दोनों ने हाथ मिलाया था। ये तब हुआ जब टॉस जीतकर अपने फैसले को बताने के बाद वह जा रहे थे और सूर्यकुमार रवि शास्त्री के पास आ रहे थे। दोनों इस दौरान एक दूसरे को देखकर हंसे भी। तो हो सकता है पहला विकेट किसी ने साजिश के तहत ही झूठे दावे के साथ वायरल किया हो। ये हैं वो वीडियो।
No handshake b/w Indian and Bangladeshi captain at the toss! 🤯#INDvBAN pic.twitter.com/sOpVdlTvTv
— عیان 🇵🇸 🍉 (@rouxx_en_y) September 24, 2025
ICC T20 Rankings: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा व रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का धमाल
नई दिल्ली। एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा ने टी20 बल्लेबाज़ी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वर्मा ने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली पोज़ीशन पर पकड़ बनाए रखी। गेंदबाज़ों में रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शीर्ष पर कायम हैं। ICC T20 Rankings News
अभिषेक शर्मा अब तक टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार पारियों में औसत 43.25 के साथ 173 रन जुटाए हैं। इसमें पाकिस्तान के विरुद्ध खेली गई 74 रनों की बेहतरीन पारी भी शामिल है। दूसरी ओर, तिलक वर्मा लगातार उपयोगी पारियाँ खेलते हुए 31, 29 और नाबाद 30 रन का योगदान दे चुके हैं।
हार्दिक पांड्या छह स्थान की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुँच गए
गेंदबाज़ी रैंकिंग में हार्दिक पांड्या छह स्थान की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुँच गए हैं। हालाँकि, ऑलराउंडरों की सूची में वह अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद भी शानदार प्रदर्शन के दम पर 12 स्थान ऊपर उठकर चौथे पायदान पर आ पहुँचे हैं। बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान ने छह पायदान चढ़ते हुए टॉप-10 में जगह बनाई और अब वे नौवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ़ भी नौ स्थान की बढ़त के साथ 28वें स्थान पर पहुँच गए।
बल्लेबाज़ी रैंकिंग में पाकिस्तान के साहिबज़ादा फ़रहान ने भारत के विरुद्ध 58 रनों की पारी खेलकर 31 स्थान की छलांग लगाई और अब वह 24वें नंबर पर हैं। इसी तरह बांग्लादेश के सैफ हसन ने सुपर-4 में 61 रनों की पारी खेलते हुए 133 स्थान की रिकॉर्ड छलांग लगाई और 81वें स्थान पर पहुँच गए। ऑलराउंडरों की सूची में पाकिस्तान के फहीम अशरफ़ 12 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने पिछले दो मुकाबलों में चार विकेट लेकर रैंकिंग में सुधार किया और अब वे सातवें स्थान पर हैं। ICC T20 Rankings News
ICC Cricket: आईसीसी ने लिया बड़ा कठोर फैसला! यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द
Fakhar Zaman dismissal controversy: भारत से हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने उगला जहर
Fakhar Zaman dismissal controversy: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मैच के दौरान एक अंपायरिंग निर्णय पर विवाद खड़ा हो गया है। तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की ऑफ-कटर गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां आउट करार दिए गए, जिस पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आपत्ति जताई। Asia Cup 2025 latest news
घटना इस प्रकार हुई कि गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में गई। संजू ने आगे डाइव लगाकर कैच पकड़ा, लेकिन रिप्ले में ऐसा प्रतीत हुआ मानो गेंद दस्तानों तक पहुँचने से पहले ज़मीन से टकराई हो। थर्ड अंपायर ने समीक्षा के बाद आउट का निर्णय बरकरार रखा, जिससे पाकिस्तानी खेमे में नाराज़गी देखी गई।
अफरीदी ने एक टीवी चैनल पर टिप्पणी करते हुए अंपायरिंग पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसे निर्णय खेल की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने भी इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि फखर टीम की अच्छी शुरुआत दिला सकते थे। वहीं, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें लगा गेंद ज़मीन पर लगी थी, लेकिन अंतिम निर्णय अंपायर का होता है।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, जिसमें साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। जवाब में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा (74 रन, 39 गेंद) और शुभमन गिल (47 रन) ने अहम भूमिका निभाई। Asia Cup 2025 latest news
Abhishek Sharma’s Statement: पाकिस्तान को अच्छी तरह धोने के बाद अभिषेक शर्मा का आया ये बड़ा बया…
Asia Cup 2025: खेल का मैदान या युद्धक्षेत्र? भारत की जीत के बाद पाकिस्तान में मची हलचल!
Asia Cup 2025: डॉ. संदीप सिंहमार।  भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर एक बार फिर से क्रिकेट के इस अहम मुकाबले में अपनी प्रभुत्वता साबित कर दी। यह भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत थी। इस जीत ने पाकिस्तान में न केवल क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़े बल्कि देश में एक व्यापक हलचल भी मची, जो खेल से ऊपर जाकर सामाजिक, मानसिक और राजनीतिक क्षेत्रों में गहरे असर छोड़ रही है। IND vs PAK Highlights
पाकिस्तान में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व और राजनीति का महत्वपूर्ण आयाम भी है। इसलिए भारत के खिलाफ इस तरह लगातार हार का दर्द न सिर्फ खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिए भारी है, बल्कि पूरी जनता इस पर भावुक होकर प्रतिक्रिया देती है। पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने हार के बाद खुलकर निराशा जताई और स्वीकार किया कि पिछले चार-पांच सालों में भारत हर विभाग में पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है।
सोशल मीडिया और मीडिया पर प्रतिक्रियाएं: गुस्सा, व्यंग्य और आत्मनिरीक्षण
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर टीम की हार को लेकर नफरत और निराशा साफ झलकती है। कई प्रशंसकों ने अपनी टीम की कमजोरियों पर सवाल खड़े किए, तो कुछ ने खिलाड़ियों की मनोदशा और कप्तानी पर आलोचना की। कई बार व्यंग्य के स्वर भी सुनाई दिए, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान टीम ‘100 रन भी नहीं बचा पाती’। मीडिया में भी टीम की रणनीति, गेंदबाजी और मानसिक तौर पर कमजोर प्रदर्शन की गंभीर समीक्षा हुई। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर सीधे तौर पर टीम की किरकिरी करते हुए कहा कि यह टीम 200 रन भी बना लेती, लेकिन गेंदबाजी इतनी कमजोर है कि वह मैच नहीं जीत सकती।
टीम के भीतर तनाव और नेतृत्व की चुनौती
मैच के दौरान और बाद में खिलाड़ियों के बीच ठीक-ठाक तालमेल न दिखना और कप्तान सलमान अली आगा का भारतीय कप्तान से टॉस के बाद हैंडशेक न करना दर्शाता है कि टीम में मनोवैज्ञानिक तनाव और सामंजस्य की कमी है। ऐसी परिस्थितियों में टीम के लिए न केवल तकनीकी सुधार बल्कि मानसिक मजबूती भी उतनी ही जरूरी है।
राष्ट्रीय भावनाओं पर असर
यह हार पाकिस्तान में राष्ट्रीय आत्मसम्बोधन का विषय बनी हुई है। क्रिकेट के जरिए जो राष्ट्रीय एकता और गर्व बनता था, उसमें इस हार ने दरार डाल दी है। युवा पीढ़ी के उत्साह पर इसका असर पड़ा है, जिससे सामाजिक रूप से भी गहरे सवाल उठ रहे हैं कि देश की खेल नीति और संरचना में क्या-क्या कमी रह गई है।
सुधार की जरूरत और भविष्य का रास्ता
विशेषज्ञों का मानना है कि अब पाकिस्तान को युवा खिलाड़ियों की देखभाल, मजबूत घरेलू क्रिकेट संरचना, बेहतर कोचिंग और मानसिक स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना होगा। टीम की कमजोरियों को दूर करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। यह हार एक चेतावनी के तौर पर देखी जानी चाहिए कि बिना रणनीतिक सुधार के पाकिस्तान की क्रिकेट की स्थिति और अधिक दयनीय हो सकती है।
पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में निराशा
भारत की लगातार दूसरी जीत ने पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में निराशा का सागर भर दिया है। यह हार सिर्फ खेल की हार नहीं, बल्कि मानसिकता और राष्ट्रीय खेल नीति की परीक्षा बन गई है। पाकिस्तान के लिए यह क्षण सुधार और पुनर्गठन का मौका है। तभी वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत समेत अन्य टीमों के सामने सम्मानजनक मुकाबला दे सकेगा।
Abhishek Sharma’s Statement: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का विजयी क्रम बरकरार है। सुपर-4 चरण के मुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। इस जीत में ओपनर अभिषेक शर्मा की दमदार पारी ने अहम भूमिका निभाई।अभिषेक ने विरोधी गेंदबाजों की स्लेजिंग और मानसिक दबाव की कोशिशों को नाकाम करते हुए केवल 39 गेंदों पर 74 रन ठोके। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। लगभग 190 के स्ट्राइक रेट से खेली गई यह पारी भारत की जीत की नींव बनी। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। Abhishek Sharma
मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को उकसाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर शांत रहकर बल्ले से जवाब दिया। शुभमन और अभिषेक की जोड़ी ने 59 गेंदों पर 105 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इससे पहले, टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक (58 रन) की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 174 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। Abhishek Sharma
Ind vs Pak Asia Cup updates: अभिषक शर्मा और शुभमन गिल का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! पाकिस्तान चारों …
Ind vs Pak Asia Cup updates: अभिषक शर्मा और शुभमन गिल का पाकिस्तान पर करारा प्रहार! पाकिस्तान चारों खाने चित
Ind vs Pak Asia Cup updates: दुबई। एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। सुपर-4 चरण के इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाकर जीत दर्ज की। Ind vs Pak Asia Cup
भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए लगभग 10 ओवर में 105 रन जोड़े। गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उनके दमदार प्रदर्शन ने जीत को आसान बना दिया। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 30 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया।
इससे पहले, टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 5 चौके लगाए। उनके साथ सईम अयूब ने 21 और मोहम्मद नवाज ने 21 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारतीय गेंदबाजों में शिवम दुबे ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली। Ind vs Pak Asia Cup
Asia Cup 2025: अपना कमरा बंद करो, अपना फोन बंद करो और सो जाओ: सूर्य कुमार
दुबई (एजेंसी)। Asia Cup 2025: दुबई में एशिया कप लीग मैच में भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने और जानबूझकर हाथ मिलाने से बचने के कुछ ही मिनट बाद, सूर्यकुमार यादव खचाखच भरे प्रेस रूम में पहुंचे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मैच की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया पर हो रहे शोर से कैसे निपटा, तो उन्होंने कंधे उचका दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें “पता नहीं” था कि वहां क्या हो रहा है, और फिर उन्होंने आगे कहा कि दुबई पहुंचने पर टीम ने सोच-समझकर फैसला लिया था। ऐप्स डिलीट कर दो, बाहरी शोर को “70-80 प्रतिशत” तक कम कर दो। अब, भारत-पाकिस्तान के एक और मुकाबले की पूर्व संध्या पर, सूर्यकुमार प्रेस के सामने फिर से थे। वही सवाल फिर से आया, इस बार उन सब बातों की याद दिलाते हुए जो तब से हुई थीं। Asia Cup 2025
“अपना कमरा बंद करो, अपना फोन बंद करो और सो जाओ,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। “मुझे लगता है यही सबसे अच्छा है।” फिर उन्होंने समझाया: “देखो, यह कहना आसान है, लेकिन कभी-कभी मुश्किल भी होता है क्योंकि आप बहुत सारे दोस्तों से मिलते हैं, आप डिनर पर जाते हैं और आपके आस-पास बहुत सारे खिलाड़ी भी होते हैं जो ये सब देखना पसंद करते हैं। इसलिए यह बहुत मुश्किल है, लेकिन फिर यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या सुनना चाहते हैं, आप अपने दिमाग में क्या रखना चाहते हैं और आगे बढ़कर अभ्यास सत्र या फिर से खेलना चाहते हैं।
“लेकिन मैं सभी खिलाड़ियों के साथ बहुत स्पष्ट रहा हूँ, मुझे लगता है कि अगर आपको इस टूनार्मेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है और आगे बढ़ना है, तो यह बहुत जरूरी है, हमें बाहर से आने वाले शोर को रोकना होगा और जो आपके लिए अच्छा है उसे अपनाना होगा। मैं यह नहीं कह रहा कि शोर पूरी तरह बंद कर दो, बल्कि जो तुम्हारे लिए अच्छा है उसे अपनाओ और कोई तुम्हें अच्छी सलाह भी दे सकता है जो खेल में तुम्हारी मदद कर सकती है, जो मैदान पर तुम्हारी मदद कर सकती है। इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत जरूरी है और बाकी मुझे लगता है कि हर कोई एक अच्छी जगह पर अच्छा है।”
यह बात बहुत मायने रखती थी। एक बार फिर, भारत-पाकिस्तान मैच की पूर्व संध्या पर, ध्यान क्रिकेट के अलावा हर जगह भटक गया था। सूर्यकुमार के जवाबों ने इसे वापस खींच लिया। उन्होंने कहा कि पिछली रात मैदान पर भारत ने जो अंतर दिखाया था, वही बातचीत का विषय था। भारत के खिलाफ पिछले मैच के बाद पूरे भारत में जश्न के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने सरलता से कहा: “हम जीत गए, इसलिए वे जश्न मना रहे हैं। मेरा मतलब है, जिस तरह देश हर मैच में हमारा समर्थन करता है, उसी तरह उन्हें इस मैच में भी हमारा समर्थन करना चाहिए। और आज रविवार है, इसलिए मुझे लगता है कि ज्यादा लोग मैच देखेंगे। “तो आराम से बैठो और खेल का आनंद लो। और जब हम मैदान पर जाएंगे, तो हम उसी तीव्रता और ऊर्जा के साथ खेलने की कोशिश करेंगे। और हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेंगे।””और हम पूरे मैदान में यही कोशिश करेंगे।”
प्रतिद्वंद्विता का सवाल भी उठा: क्या यह 2000 के दशक जैसा ही था? “उस समय, मुझे नहीं पता। मैंने कभी नहीं खेला। इसलिए मैं नहीं कह सकता,” वह हँसे। लेकिन उन्होंने जल्दी से अपनी बात फिर से दोहराई। “अगर हम प्रतिद्वंद्विता की बात करें, तो मुझे नहीं पता कि आप किस तरह की प्रतिद्वंद्विता की बात कर रहे हैं। मैदान पर जाने के बाद, मुझे लगता है कि स्टेडियम खचाखच भरा है। और जब स्टेडियम खचाखच भरा होता है, तो मैं अपनी टीम और सभी से कहता हूँ कि मनोरंजन का समय हो गया है। “इतने सारे लोग मैच देखने आए हैं, इसलिए आपको सबका मनोरंजन करना होगा। चलो कुछ अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। और मेरे हिसाब से, हम ज्यादा नहीं सोचते।
“हमने तीन मैच खेले हैं। हमें तीनों मैच जीतने में उतना ही मजा आया जितना हमें पहला मैच जीतने में आया था। इसलिए मुझे लगता है कि हर मैच एक नई चुनौती है। हम इसे सहजता से लेते हैं और अच्छा लगता है। हम जीतते हैं और उससे कुछ सीखते हैं और अगले मैच में भी ऐसा ही करने की कोशिश करते हैं।” क्या भारत फिर से वही करेगा, इस सवाल पर, हाथ मिलाने वाले एपिसोड की ओर इशारा करते हुए, उन्होंने फिर से क्रिकेट का जिÞक्र किया। “गेंद और बल्ले का अच्छा मुकाबला होता है। साथ ही, अच्छी तीव्रता का मुकाबला भी होता है। जैसा कि मैंने पिछले सवाल में कहा था, स्टेडियम खचाखच भरा होता है और आपको अपना समर्थन देने के लिए बेहतरीन दर्शक मिलते हैं। और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और खेल का आनंद लेना सबसे अच्छा होता है।”
और क्या उनके जन्मदिन पर खेला गया वह आखिरी मैच उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ मैच था? “मेरे लिए सबसे अच्छा मैच वह था जब मैंने भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था। और उसके बाद, मैंने भारत के लिए जितने भी मैच खेले, जब भी मैं मैदान पर उतरा, मैंने हमेशा भारत की जर्सी पहनी और यह मेरे लिए गर्व का पल था। मैं हमेशा उत्साहित रहता हूँ, मुझे इस शानदार अभियान का हिस्सा होने पर हमेशा गर्व है और मुझे हमेशा गर्व रहेगा।” “अगर आपने देखा हो, तो मैं राष्ट्रगान गाते समय हमेशा अपने हाथ बंद रखता हूँ। मैं इसके बारे में सोचता रहता हूँ। मैं इसे याद करता रहता हूँ। मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता रहता हूँ कि उन्होंने मुझे जब तक खेल सकता हूँ, खेलने का मौका दिया। मैं बहुत खुश हूँ।” सूर्यकुमार ने अपने अंदाज में, प्रतिद्वंदी का जिÞक्र किए बिना ही प्रतिद्वंदी, शोर-शराबे और विवादों से जुड़े हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका ध्यान क्रिकेट पर था। Asia Cup 2025
यह वही संदेश था जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के बाद दिया था: ऐप्स डिलीट कर दो, ध्यान भटकाने वाली चीजें म्यूट कर दो, क्रिकेट खेलो। एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार ने फिर से डिलीट बटन दबाया और कर्सर को गेम पर ही रखा।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब सरकार की SSF नें बचाईं 37000 जानें, सड़क दुर्घटनाओं में आयी 78% तक की गिरावट