Akali Dal - Sach Kahoon Hindi

संगरुर में अकाली दल को बड़ा झटका
पूर्व सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने छोड़ी पार्टी | Sangrur News

संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। अकाली दल (बादल) के बड़े नेता और पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी बाबू प्रकाश चंद गर्ग पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने शनिवार को सुखदेव सिंह ढींडसा (Sukhdev Singh Dhindsa) द्वारा बनाए गए अकाली दल संयुक्त की पार्टी जॉइन की है। इसे लेकर भवानीगढ़ में एक प्रोग्राम रखा गया, जहां सुखदेव सिंह ढींडसा की अगुआई में शामिल हो गए। गौरतलब है कि साल 2012 में वह अकाली दल बादल की सरकार में संगरुर से विधायक बने थे। उसके बाद सरकार में उन्हें चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी का पद भी दिया गया था।

पिछले चुनाव में संगरुर से विनरजीत गोल्डी को टिकट दिया गया था। जिसके चलते वह निराश चल रहे थे। उन्हें वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी से अकाली दल की टिकट से लड़े थे। संगरुर के राजनीतिक जानकारी बताते हैं कि पूर्व चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी बाबू प्रकाश चंद गर्ग पिछले काफी समय से बादल परिवार से खफा चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बता दें कि गर्ग अपने एरिया में काफी फैमस नेता हैं। जिससे माना जा रहा है कि अकाली दल को इससे काफी नुकसान होगा। Sangrur News

Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका, चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर उपचुनाव से पहले अकाली दल (Charanjit Singh Atwal) को बड़ा झटका लगा है। अकाली दल के नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। शुक्रवार सुबह-सुबह भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

Charanjit Singh Atwal, former Speaker of Punjab, joins BJP in the presence of party national president JP Nadda, in Delhi pic.twitter.com/I5ZnwodzTI

— ANI (@ANI) May 5, 2023

Parkash Singh Badal dies : केंद्र का बादल के सम्मान में दो दिन का राजकीय शोक, गुरुवार को अंत्येष्टि
चंडीगढ़। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक और कद्दावर नेता तथा पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल बठिंडा होते हुए बादल गांव पहुंचेगी जहां गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रकाश सिंह बादल का जीवन परिचय | Parkash Singh Badal

पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था।

भगवंत मान का बादल के निधन पर शोक | Parkash Singh Bada

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक एवं कद्दावर नेता और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन का गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। मान ने ट्वीट कर कहा “बादल के निधन का दुखद समाचार मिला है। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।” सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने भी बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे एक अपूरणीय राजनीतिक क्षति बताया है। इन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति की कामना की है।

बादल के निधन से देश की सियासत की एक सदी का अंत हो गया: शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अश्वनी शर्मा तथा उपस्थित सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. मोहिंदर सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंदर सिंह रैना, विनोद चावड़ा, श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, जीवन गुप्ता , राजेश बाघा , मोना जैसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के वाले प्रकाश सिंह बादल के निधन से देश की सियासत की एक सदी का अंत हो गया है। उनके निधन से पंजाब सहित देश की सियासत को कभी ना पूरा होने वाले नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत कुछ सीखा और समझा है। आज भी उनकी बताई हुई बातें मुझे अच्छी तरह याद हैं।

शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

कैप्टन अमरिंदर का बादल के निधन पर शोक

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल(शिअद) संरक्षक और राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कैप्टन सिंह ने उनके बेटे और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपने शोक संदेश में कहा कि वह इस अपूरणीय क्षति पर परिवार से दुख साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य और पूरे देश के लिए एक राजनीतिक क्षति है। उन्होंने कहा किबादल एक कद्दावर नेता थे जिनका सभी राज्यों और सभी पार्टियों में सम्मान था। उनकी कमी लम्बे समय तक महसूस की जाएगी और देश की राजनीति में जो शून्य पैदा हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है। पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने भी बादल ने निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक देश के लिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बादल ने ग्रामीण पंजाब के उत्थान के लिये अथक मेहनत की। देश में आपातकाल के दौरान पटियाला सैंट्रल जेल में मुझे उनके साथ रहने की स्मृतियां आज भी ताजा हैं। गौरतलब है कि सरदार प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मान शराब के नशे में थे, अगर यह सच नहीं तो साबित करें केजरीवाल और भगवंत मान
सच कहूँ/अश्वनी चावला

चंडीगढ़। भगवंत मान शराब के नशे के चलते ही 17 सितंबर को हवाई सफर नहीं कर पाए और उनको हवाई जहाज से उतार दिया गया। जहाज के कैप्टन ने भगवंत मान की हालत को देखते हुए फैसला लिया तो मौके पर मौजूद पंजाब से संबंध रखती एयर होस्टस ने भगवंत मान को भी खरी-खरी सुनाई कि उन्होंने पंजाब का नाम खराब करके रख दिया। अगर इस मामले में सच्चाई नहीं है तो भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल इसे साबित करके दिखाएं। यह गंभीर आरोप शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंडीगढ़ में पै्रस कॉन्फ्रैंस करते हुए लगाए हैं। बादल ने दावा किया कि जर्मनी से पंजाब आ रहे 2 यात्रियों के साथ उनकी बातचीत हुई है और उन्होंने इस संबंधी सारी जानकारी दी है कि कब क्या क्या हुआ।

अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दी चुनौती, कहा-मौके के गवाहों ने दी जानकारी

बादल ने कहा कि जब विमान को उड़ान भरने में देरी हो गई थी तो सभी यात्री वीआईपी लांज में बैठकर इंतजार कर थे यात्रियों में भगवंत मान ने शराब पीनी शुरू कर दी। वीआईपी लांज में शराब मुफ्त में मिलती है, जिस कारण भगवंत मान ने अपनी आदत अनुसार कुछ ज्यादा ही शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद भगवंत मान खड़े होने तक की हालत में नहीं थे। मान को उनके साथियों द्वारा मुश्किल से विमान में पहुंचाया गया लेकिन भगवंत मान ज्यादा नशे के चलते होश में नहीं थे, जिस कारण भगवंत मान को जहाज से नीचे उतारने का फैसला लिया गया। बादल ने कहा कि उनको मौके पर मौजूद गवाहों ने यह सब कुछ बताया है, इसलिए अगर भगवंत मान इस बात से मुकर रहे हैं कि उन्होंने शराब नहीं पी, तो उनको यह साबित करना होगा नहीं तो भगवंत मान अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें, क्योंकि उन्होंने पंजाब का नाम बदनाम किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब में अकाली दल और बसपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव : मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ गठबंधन का एेलान करते हुये कहा कि आगामी चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। मायावती ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल के नेतृत्व में बसपा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया चुनाव बाद बसपा अकाली दल गठबन्धन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मायावती ने बसपा के संस्थापक कांशीराम और अकाली दल के संस्थापक प्रकाश सिंह बादल के सम्बन्धों का हवाला देते हुये कहा कि गठबंधन काे प्रकाश सिंह बादल का पूरा आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को प्रकाश सिंह बादल के लंबे राजनीतिक एवं संसदीय जीवन के अनुभव का लाभ मिलेगा। मायावती ने कहा, ”1996 में भी बसपा व अकाली दल गठबंधन ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 11 सीटें जीती थी।” उन्होंने कहा कि उस समय वहां कांग्रेस पार्टी का लगभग सफाया हो गया था। अब इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भी यही इतिहास फिर से दोहराया जायेगा। मायावती ने एक संगठन के रूप में अकाली दल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर अकाली दल को बधाई दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अकाली दल को बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में हुए शामिल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता एवं राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल कर ली है और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सिरसा ने बुधवार को भाजपा में शामिल होने से पहले डीएसजीएमसी के जनरल हाउस के सभी सदस्यों के समक्ष अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने इसके अलावा डीएसजीएमसी के आगामी आंतरिक चुनाव भी न लड़ने का एलान किया। उस वक्त उन्होंने बेशक इसके पीछे निजी कारण का हवाला दिया, लेकिन शाम को उनके भाजपा में शामिल होने के बाद इस कारण का खुलासा हो गया।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की सलाह पर दिल्ली में सभी अकाली नेताओं ने भाजपा के साथ संबंध तोड़ दिए थे। यह भी कहा गया था कि अगर कोई अकाली नेता भाजपा के साथ संबंध रखता है तो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। ऐसे में अब सिरसा ने अकाली दल और दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी को छोड़ कर भाजपा को तरजीह दी है। सिरसा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा के प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। सिरसा ने कहा, ‘मैं पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका दिया।

पंजाब चुनाव में पार्टी को इसका लाभ होगा

पंजाब के चुनाव प्रभारी शेखावत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘उत्तर भारत की राजनीति में सिख चेहरों में जो चेहरा दिमाग में आता है, वह सिरसा का है। भाजपा परिवार में इनका स्वागत है। पंजाब चुनाव में पार्टी को इसका लाभ होगा। सिरसा के इस कदम से न केवल राष्ट्रीय स्तर की राजनीति, बल्कि दिल्ली की सिख राजनीति में भी हलचल है। इस पर शिअद के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं डीएसजीएमसी के महासचिव हरमीत सिंह कालका ने यूनीवार्ता से कहा, ‘पार्टी के साथ गलत किया गया है। यह सिरसा ही बता सकते हैं कि उन्होंने किसके दबाव में यह कदम उठाया है। जब सरकारों का हस्तक्षेप शुरू होता है तब ऐसी चीजें होती हैं। उन्होंने मेरे जरिए जनरल हाउस को इस्तीफा सौंपा है जो कानूनी रूप से मान्य नहीं है, क्योंकि इस्तीफा जनरल हाउस में सौंपा जाता है, जिसे बुलाने की अभी पावर नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में अकाली दल का हल्ला बोल
नई दिल्‍ली। नए कृषि कानूनों को पास हुए एक साल पूरे हो गए। राजधानी की सीमाओं पर तो किसान डटे ही हैं, आज ‘काला दिवस’ भी मनाया जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल की अगुवाई में संसद तक एक मार्च भी प्रस्‍तावित है। हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग करके रास्‍ते बंद कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कोविड को देखते हुए मार्च की इजाजत नहीं है। नई दिल्‍ली में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी किसानों के विरोध को देखते हुए झड़ौदा कलां बॉर्डर को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से इस मार्ग के प्रयोग से बचने की सलाह दी है। वहीं, अकाली दल के इस विरोध प्रदर्शन से पहले झंडेवालान-पंचकुइयां मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और रोड पर भारी जाम लग गया है।

केंद्र में भाजपा के पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालने के लिए एकत्रित हुए, भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण विरोध मार्च गुरुद्वारा साहिब से आगे न जा सका। इस दौरान पुलिस ने सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर सहित करीब 15 अकाली नेताओं को हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया। शिअद के एक पदाधिकारी के मुताबिक नेताओं ने ‘गिरफ्तारी’ दी। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस की ओर से एहतियात के तौर पर दिल्ली की सीमाओं को सील किया गया और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई। उल्लेखनीय है कि शिअद ने घोषणा की थी कि वह संसद द्वारा पारित किए जा गए नये कृषि कानूनों के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आज ‘ब्लैक फ्राइडे’ मनाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अकाली दल का अजीब निर्णय
शिरोमणी अकाली दल ने राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून में मुस्लमानों को शामिल न करने के विरोध में दिल्ली विधान सभा चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया, जो अजीबो-गरीब निर्णय है। भले ही अकाली दल इसके पीछे पार्टी के सिद्धांतों का दावा करता है लेकिन राजनीतिक नफे-नुक्सान में सिद्धांतों की बात हजम होना मुश्किल है। देश के गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह बार-बार कह चुके हैं कि वह सीएए से पीछे हटने वाले नहीं। अकाली दल के निर्णय के बाद उन्होंने लखनऊ रैली में फिर दोहराया,‘मैं डंके की चोट पर कह रहा हूँ कि सीएए वापिस नहीं होगा।’

अमित शाह के इस बयान के बाद अकाली दल का अगला कदम क्या होगा इसको लेकर अकाली दल चुप है। हैरानी वाली बात यह है कि सीएए पर सहमति न होने के बावजूद अकाली-भाजपा केंद्र सरकार की हिस्सेदार भी हैं, यहीं नहीं पंजाब में भी अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बरकरार है। संसद में भी सीएए बिल पास होने के दौरान अकाली दल ने समर्थन किया था। वास्तव में अकाली दल ने भी बिहार में जनता दल (यू) की तरह चाल चली है। सीएए के साथ असहमत जनता दल राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहा है और दिल्ली में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। जहां तक पंजाब में अकाली दल की भाजपा को लेकर रणनीति का सवाल है, अकाली दल भाजपा को दिल्ली के माध्यम से कड़ा संकेत दे गया है। दिल्ली चुनाव अकाली दल के लिए कोई प्रतिष्ठा का सवाल भी नहीं हैं।

अकाली दल का आधार पंजाब में ही है जहां पार्टी तीन बार भाजपा के सहयोग के साथ सरकार बना चुकी है। यहां भाजपा के साथ गठबंधन के बावजूद अकाली दल का सरकार में दबदबा रहा है। पिछले दिनों पंजाब के कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने 2022 की विधान सभा चुनाव में भाजपा की सीटों का हिस्सा बढ़ाने के बयान दिए थे। अकाली दल के पास दिल्ली चुनाव से बड़ा कोई मौका नहीं था जब उसने सीएए के नाम पर भाजपा को दिखा दिया कि भविष्य में अकाली दल भाजपा के प्रति सख्त रवैया भी अपना सकता है। इस पैंतरे से अकाली दल पंजाब में सीएए का खुला समर्थन करने से भी पीछे हट गया है और ज्यादा हिस्सा लेने का सुर पकड़े हुए पंजाब भाजपा को भी संकेत दे दिया। यूं भी अब राजनीति में सिद्धांतों के प्रति स्पष्टता कम व सत्ता के लिए पैंतरेबाजी ज्यादा है। अकाली दल केंद्र में मंत्री पद भी नहीं छोड़ना चाहता और सीएए के विरोध का राग भी अलाप रहा है। यह कहना उचित होगा कि राजनीति में सिद्धांतों की पालना की अपेक्षा सिद्धांतों का शोर ज्यादा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अकाली दल व ‘आप’ ने विस की मर्यादा को भंग किया: जाखड़
गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। गत दिनों विधानसभा सेशन के दौरान अकाली दल तथा आप पार्टी की ओर से जिस तरह की कारगुजारी दिखाई गई है, वह निदंनीय है। अकाली दल तथा आप को चाहिए था कि वह सरकार के साथ प्रत्येक मुद्दे पर बहस करती, लेकिन दुख से कहना पड़ रहा है कि उक्त दोनों पार्टियों ने विधानसभा की मयार्दा को भंग किया है। यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय प्रधान सुनील जाखड़ ने कार्यक्रम के बाद बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए जाखड़ ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से किसानों के फसली कर्जे माफ किए जाने फैसले की प्रशंसा करने की बजाय अकाली दल पार्टी द्वारा निंदा करना उनकी नकारात्मक सोच को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब को खुद आगे आकर कैप्टन सरकार के इस फैसले की प्रशंसा करनी चाहिए थी, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उल्ट। जाखड़ ने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर की सीट के लिए किस को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका फैसला कांग्रेस पार्टी की प्रधान सोनिया गांधी व राहुल गांधी की ओर से लिया जाएगा।

सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि

एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि अकाली दल ने अपने 10 वर्षो के कार्यकाल के दौरान पंजाब को कर्ज में दबा कर रख दिया है और सरकारी खजाने की लूट की है, जिसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने 100 दिन में वह कर दिखाया है, जो अकाली भाजपा गठबंधन सरकार 10 वर्षो में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से लोगों के साथ किए गए प्रत्येक वादे को पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी, जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी प्रधान अशोक चौधरी, विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, हलका विधायक गुरदासपुर, विधायक बलविंदर सिंह लाडी, विधायक अमित विज, चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, बलजीत सिंह पाहड़ा यूथ प्रधान लोक सभा हलका गुरदासपुर आदि भी मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।