Shubhanshu Shukla News - Sach Kahoon Hindi

Shubhanshu Shukla astronaut: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का दिल्ली में भव्य स्वागत, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा
Shubhanshu Shukla astronaut: नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का रविवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। दो सप्ताह के अंतरिक्ष अभियान से लौटने के बाद राजधानी पहुंचने पर उनका अभिनंदन केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने किया। Shubhanshu Shukla News

शुक्ला ने जून-जुलाई में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक्सिओम-4 मिशन के अंतर्गत यात्रा की थी। वह 16 जुलाई को सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे और इस उपलब्धि के साथ भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने।

लोकसभा में सोमवार को उनके ऐतिहासिक अभियान पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। विषय रहेगा – “आईएसएस पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री : विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।” माना जा रहा है कि यह बहस न केवल संसद में जारी गतिरोध को कम कर सकती है, बल्कि भारत की इस उपलब्धि को विशेष मान्यता भी दिलाएगी।

शुक्ला ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रतिनिधित्व किया

यह मिशन भारत ही नहीं, बल्कि पोलैंड और हंगरी के लिए भी लगभग चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में वापसी का प्रतीक रहा। शुक्ला ने इस अभियान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रतिनिधित्व किया। विशेषज्ञों का मानना है कि उनका अनुभव आने वाले गगनयान मिशन और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा ने देश की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हर भारतीय इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत अब आत्मनिर्भर गगनयान मिशन और अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अंतरिक्ष विभाग ने भी शुक्ला के इस मिशन को रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह भारत की मानव अंतरिक्ष यात्रा में सशक्त दावेदारी का प्रमाण है। Shubhanshu Shukla News