FASTag Annual Pass - Sach Kahoon Hindi

Fastag Annual Pass: देश के कौन-कौन से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा FASTag एनुअल पास? जानें पूरी जानकारी
Fastag Annual Pass:  अनु सैनी। देश में सड़क परिवहन को आसान और तेज़ बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में एक अहम कदम है FASTag एनुअल पास, जिसे सरकार ने 15 अगस्त से लागू कर दिया है। इस पास का उद्देश्य यात्रियों को टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों से मुक्ति दिलाना और एक झटके में टोल भुगतान सुनिश्चित करना है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एनुअल पास हर जगह मान्य नहीं होगा। इसका इस्तेमाल सिर्फ चुनिंदा नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही किया जा सकेगा। इसलिए अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका रूट इसमें शामिल है या नहीं।FASTag एनुअल पास क्या है? FASTag एनुअल पास, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है। इसके तहत यात्री एक बार 3000 रुपये जमा करके एक साल तक या अधिकतम 200 ट्रिप्स तक बिना अतिरिक्त शुल्क चुकाए यात्रा कर सकते हैं।

फीस: 3000 रुपये | Fastag Annual Pass

अवधि: 1 साल (या 200 ट्रिप, जो पहले पूरा हो)

उद्देश्य: बार-बार टोल भुगतान से मुक्ति और आसान यात्रा

इस पास के जरिए टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट कम हो जाएगी और लोग बिना किसी परेशानी के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर कर सकेंगे।

किन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य होगा एनुअल FASTag पास?

सरकार ने फिलहाल इस योजना को देश के कुछ प्रमुख नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही लागू किया है। इनमें देश के उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक के कई महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं।

बड़े नेशनल हाईवे

1. नेशनल हाईवे-44 (NH-44): श्रीनगर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ यह देश का सबसे लंबा नेशनल हाईवे है।

2. नेशनल हाईवे-19 (NH-19): दिल्ली से कोलकाता तक जाने वाला यह रूट पूर्वी भारत को राजधानी से जोड़ता है।

3. नेशनल हाईवे-16 (NH-16): कोलकाता से लेकर पूर्वी तट पर फैला हुआ यह हाईवे राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाता है।

4. नेशनल हाईवे-48 (NH-48): उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का अहम हिस्सा है।

5. नेशनल हाईवे-27 (NH-27): पोरबंदर से सिलचर तक जाने वाला यह हाईवे पूरे भारत के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ता है।

6. नेशनल हाईवे-65 (NH-65): पुणे से मछलीपट्टनम तक जाने वाला यह रूट दक्षिण भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

7. नेशनल हाईवे-3 (NH-3): आगरा से मुंबई तक का यह मार्ग व्यापार और यात्रा दोनों के लिहाज से बेहद अहम है।

8. नेशनल हाईवे-11 (NH-11): आगरा से बीकानेर तक जाने वाला यह हाईवे राजस्थान और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी बढ़ाता है।

प्रमुख एक्सप्रेसवे

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे

मुंबई–नासिक एक्सप्रेसवे

मुंबई–सूरत एक्सप्रेसवे

मुंबई–रत्नागिरी एक्सप्रेसवे

चेन्नई–सलेम एक्सप्रेसवे

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे

अहमदाबाद–वडोदरा एक्सप्रेसवे

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे

इन सभी रूट्स पर FASTag एनुअल पास का उपयोग करके आप बिना बार-बार भुगतान किए यात्रा कर सकते हैं।

कहां मान्य नहीं होगा FASTag एनुअल पास?

यह जानना भी उतना ही जरूरी है कि यह पास हर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य नहीं है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पास केवल NHAI द्वारा प्रबंधित नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही लागू होगा।

स्टेट हाईवे: राज्य सरकारों द्वारा संचालित हाईवे पर यह पास मान्य नहीं होगा।

प्राइवेट डेवलपर्स द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे: कई राज्यों में प्राइवेट कंपनियों द्वारा बनाए और संचालित किए जाने वाले एक्सप्रेसवे हैं। उन पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

स्थानीय टोल प्लाजा: छोटे टोल या शहरों के अंदर वाले टोल बूथ पर भी यह पास इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे रूट्स पर आपको सामान्य FASTag या कैश के जरिए ही टोल भुगतान करना होगा।

क्यों जरूरी है एनुअल FASTag पास?

FASTag एनुअल पास शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टोल प्लाजा पर रुकने से होने वाली परेशानियों से बचाना है।

फायदे

1. समय की बचत – टोल प्लाजा पर रुकने और भुगतान की प्रक्रिया से मुक्ति।

2. आर्थिक सुविधा – एक बार भुगतान करने के बाद सालभर या 200 ट्रिप तक अतिरिक्त खर्च नहीं।

3. सुगम यात्रा – लंबी दूरी तय करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प।

4. राष्ट्रीय स्तर पर सुविधा – कई बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे पर एकसमान सेवा।

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री – जैसे कि दिल्ली से मुंबई, दिल्ली से कोलकाता या दक्षिण भारत तक का सफर करने वाले।

कमर्शियल वाहन मालिक – जिन्हें बार-बार टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है।

राज्य से बाहर काम करने वाले लोग – जो साल में कई बार यात्रा करते हैं।

यात्रा से पहले क्या करें?

अगर आप एनुअल FASTag पास लेने का सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:-

यात्रा करने से पहले यह चेक कर लें कि आपका रूट इस पास में शामिल है या नहीं।

जिन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यह पास मान्य नहीं है, वहां सामान्य FASTag रखना जरूरी है।

किसी भी दिक्कत से बचने के लिए यात्रा से पहले NHAI की वेबसाइट या FASTag सेवा प्रदाता से जानकारी हासिल करें।

निचोड़

FASTag एनुअल पास निश्चित तौर पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। यह न केवल समय बचाएगा बल्कि यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाएगा। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह पास हर जगह लागू नहीं है।

इसलिए अगर आप नेशनल हाईवे 44, 19, 16, 48, 27, 65, 3, 11 या दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-Meerut,अहमदाबाद-वडोदरा, ईस्टर्न पेरिफेरल जैसे एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। वहीं, स्टेट हाईवे और प्राइवेट डेवलपर्स द्वारा बनाए गए रूट्स पर आपको सामान्य FASTag या कैश का ही इस्तेमाल करना होगा।

इस तरह, FASTag एनुअल पास एक बड़ा कदम है जो आने वाले समय में देश की सड़क यात्राओं को और ज्यादा आसान और तेज़ बना देगा।

FASTag Annual Pass: देश भर में शुरू किया गया 3000 वाला वाषिर्क पास, जाने कहां-कहां पर होगा इस्तेमाल
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। देश भर में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) को शुरू कर दिया गया है. इसके लिए राजमार्गयात्रा ऐप पर आधिकारिक बुकिंग की जा रही है. ये सालाना पास लोगों को चुनिंदा सड़कों पर महज 3,000 रुपये के खर्च में पूरे साल भर टोल-फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। 1 साल के लिए 200 ट्रिप लिमिट के साथ आने वाले इस पास को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं, आज हम आपके लिए इससे जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब लेकर आए हैं।

1- कितना खर्च करना होगा?

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फास्टैग सालाना पास के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये की राशि खर्च करनी होगी. ये पास पूरे एक साल या 200 ट्रिप्स तक के लिए ही वैलिड होगा. इनमें से जो भी पहले पूरी हो जाए, चाहे इस की एक साल की मियाद पूरी हो जाए या फिर यूजर के 200 ट्रिप्स पूरे हो जाएं उसके बाद पास डी-एक्टीवेट हो जाएगा।

2- किन सड़कों पर होगा लागू?

FASTag पर ये सालाना पास हर सड़क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. मंत्रालय का कहना है कि यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर ही लागू होगा. राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सप्रेसवे, स्टेट हाईवे (SH) इत्यादि के टोल प्लाजा या पार्किंग स्थलों पर ये पास काम नहीं करेगा. इन जगहों पर इसका फास्टैग पहले की ही तरह काम करेगा और जहां जरूरी होगा वहां फास्टैग से पैसे कटेंगे. इसलिए अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

FASTag Annual Pass

NHAI वेबसाइट पर लिस्ट हुआ FASTag का एनुअल पास

Fastag Annual pass explained

FASTag Annual Pass क्या कैब और टैक्सियों पर भी लागू होगा? समझें सालाना पास का हिसाब-किताब

3- किस तरह के वाहनों को मिलेगा एनुअल पास?

सरकार का कहना है कि, फास्टैग एनुअल पास VAHAN डेटाबेस के माध्यम से जांच के बाद केवल प्राइवेट कार, जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी किया जाएगा. इस प्रोग्राम में कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी-कैब, ट्रक, मिनी-ट्रक या बस जैसे व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं. यानी इस पास का लाभ केवल प्राइवेट व्हीकल (ओनर्स) मालिक को ही मिलेगा. यदि फास्टैग को किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो ये डी-एक्टीवेट हो जाएगा।

4- कैसे और कहां से खरीद सकते हैं पास?

फास्टैग सालाना पास केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्गयात्रा (Rajmargayatra) मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन ही खरीदा या एक्टिवेट किया जा सकता है. मंत्रालय ने ये साफ कहा कि, किसी भी दूसरे वेबसाइट या ऐप के जरिए सालाना पास खरीदने की गलती न करें, ये फ्रॉड हो सकता है.

5- कैसे एक्टिवेट होगा फॉस्टैग एनुअल पास?

वाहन की पात्रता और संबंधित FASTag की पुष्टी होने के बाद सालाना पास एक्टिवेट किया जाएगा. इसके लिए यूजर को NHAI के वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप पर जाना होगा, जहां इसके लिए एक लिंक मिलेगा. राजमार्ग यात्रा ऐप पर केवल 3 ईजी स्टेप में इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए ऐप पर पर दिए गए “Annual Toll Pass” टैब पर क्लिक करें, और एक्टिवेट बटन पर दबाएं।

अगले स्टेप में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और तीसरे स्टेप में पेमेंट करके प्रक्रिया पूरी करें. भुगतान करने के बाद पास के एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सामान्यत: 2 घंटे के भीतर सालान पास उक्त फास्टैग पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

6-क्या खरीदना होगा नया FASTag?

नहीं, सालान पास को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है. वार्षिक पास आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट किया जाएगा, बशर्ते कि वो पात्रता मानदंडो को पूरा करता हो. जैसे, कि फास्टैग वाहन के विंडशील्ड पर सही ढंग से लगाया गया हो, वैलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो और ब्लैकलिस्ट न हो. इसलिए सालान पास एक्टिवेट कराने से पहले इन बातों की तस्दीक जरूर कर लें.।

7-क्या एनुअल पास ट्रांसफर कर सकते हैं?

नहीं, सालाना पास किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है. यह सिर्फ उसी वाहन के लिए मान्य होगा, जिस पर FASTag लगा हो और पंजीकृत किया गया हो। किसी भी अन्य वाहन पर इसका इस्तेमाल किए जाने पर ये ऑटोमेटिकली डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. पास के सटीक एक्टिवेशन के लिए फास्टैग का उसी वाहन के विंडशील्ड पर लगा होना बेहद जरूरी है, जिस पर कि वो रजिस्टर्ड है।

8- क्या चेसिस नंबर से रजिर्स्ड FASTag पर पास मिलेगा?

बिल्कुल नहीं, सरकार का कहना है कि, सालाना पास एक्टिवेट करने के लिए आवेदक को अपने फास्टैग पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) अपडेट करना अनिवार्य होगा. ये पास उन फास्टैग पर एक्टिवेट नहीं होगा जो केवल चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड हैं. इसके लिए यूजर परिवहन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट (Parivahan.gov.in) पर विजिट कर अपने वाहन की डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

9- सालाना पास के लिए ट्रिप की गिनती कैसे होगी?

मंत्रालय के अनुसार, प्वाइंट बेस्ड टोल प्लाजा पर हर एक तरह से क्रॉस करने पर सिंगल ट्रिप माना जाएगा. यानी राउंड ट्रिप (आने-जाने) लगाने पर इसे 2 ट्रिप काउंट किया जाएगा. वहीं क्लोज़्ड यानी बंद टोल प्लाजा से क्रॉस करने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट दोनों को सिंगल ट्रिप यानी 1 ट्रिप गिना जाएगा. इसलिए यात्रा के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें।

10- क्या FASTag वॉलेट में मौजूद राशि से पास खरीद सकते हैं?

नहीं, सालाना पास खरीदने के लिए आपको राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप या NHAI के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. उसके बाद ही पास एक्टिवेट किया जाएगा. आपके फास्टैग वॉलेट या बैलेंस राशि का इस्तेमाल पास खरीदारी के लिए नहीं है,

बचे हुए कुछ अहम सवाल…

FASTag Annual Pass के एक्टिवेट होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा राजमार्ग मोबाइल ऐप पर भी इसकी जानकारी मिलती रहेगी, इसके लिए आपको नोटिफिकेशन अलर्ट प्राप्त करने के लिए अनुमति देनी होगी. सालाना पास पूरी तरह से ऐच्छिक है, ये आपकी इच्छा इच्छा इसे एक्टिवेट करें या न करें. ये हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं है. ये एक ऐड-ऑन फेसिलिटी की तरह इस्तेमाल की जाने वाली सेवा है।

यह भी पढ़ें:– पानीपत के जंगल में दिखा शेर जैसा जानवर