Bijapur News - Sach Kahoon Hindi

Bijapur Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 महिला माओवादी समेत 6 ढेर
Bijapur Encounter: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ की सीमा से लगे जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला माओवादियों सहित कुल छह नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई नेशनल पार्क क्षेत्र में की गई, जहां से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। Bijapur News

बीजापुर जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सक्रिय माओवादी कमांडर दिलीप बेंडजा सहित कई सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान छह माओवादियों के शव बरामद किए गए। इनमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी का प्रभारी डीवीसीएम दिलीप बेंडजा भी शामिल था, जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। अन्य मारे गए माओवादियों में माड़वी कोसा, पालो पोड़ियम, लक्खी मड़कम, जुगलो बंजाम और राधा मेट्टा के नाम सामने आए हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 27 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दिलीप बेंडजा की कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही

मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, दो अन्य राइफलें, एक कार्बाइन, एक बीजीएल लॉन्चर, ग्रेनेड, भारी मात्रा में गोला-बारूद, वायरलेस उपकरण, विस्फोटक सामग्री, माओवादी दस्तावेज और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दिलीप बेंडजा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 135 आपराधिक मामलों में वांछित था और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवानों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जंगल में जंगली जानवरों के हमले से दो जवान घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में 163 माओवादियों को निष्क्रिय किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 8 माओवादी मारे जा चुके हैं। इस प्रकार जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियानों में कुल 229 माओवादी ढेर किए गए हैं, 1,126 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 876 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि लगातार खुफिया सूचनाओं पर आधारित अभियानों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में माओवादी प्रभाव तेजी से कमजोर पड़ा है। उन्होंने शेष माओवादियों से हिंसा त्यागकर आत्मसमर्पण करने की अपील भी की। Bijapur News

IED blast Bijapur: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में नक्सल-विरोधी अभियान के दौरान एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें ज़िले की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व ग्रुप) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इस हमले में तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। IED blast Bijapur

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब डीआरजी की टीम रविवार से जारी तलाशी अभियान के तहत इलाके की घेराबंदी कर रही थी। अचानक हुए विस्फोट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया है कि तीनों घायल जवान अब खतरे से बाहर हैं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है।

बीजापुर में यह पहली घटना नहीं है

बीजापुर में यह पहली घटना नहीं है। 12 अगस्त को गंगालूर क्षेत्र में भी नक्सली अभियान के दौरान डीआरजी के दो जवान घायल हुए थे। दोनों को प्रारंभिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया था। इसके अलावा, 7 अगस्त को जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी, जब 24 लाख रुपये के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जबकि मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया था। इस उपलब्धि की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की थी।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग 450 माओवादी मारे जा चुके हैं। वहीं, 1,500 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और इतने ही संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने माओवादियों से अपील की कि वे केंद्र सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए हथियार छोड़ें और मुख्यधारा से जुड़कर विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनें। IED blast Bijapur

Israel War: गाजा सिटी पर कब्जा करने के उद्देश्य से इजरायली सेना प्रमुख ने किया ये बड़ा ऐलान!