Bushes - Sach Kahoon Hindi

ये कै सी मां? मासूम को किया कुत्तों के हवाले
धर्मनगरी में मर गई इंसानियत, गांव बारना में थैले में शिशु को डाल झाडियों में फेंका, कुत्तों ने नौंच-नौंच कर खा गए आधा शरीर

दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सच कहूँ-देवीलाल बारना/कुरुक्षेत्र।

इंसानियत किस हद तक मर सकती है, इस बात का अंदाजा उस मां से लगाया जा सकता है, जिसने बच्चे को 9 माह तक पेट में पाला और जन्म देते ही अपने से अलग कर कुत्तों के हवाले कर दिया। पता नहीं इस दौरान उस मां का ममता से भरा दिल धड़का होगा या नहीं, या फिर किस मजबूरी में उसने यह कदम उठाया, लेकिन जिसने भी यह कृत्य किया है वह माफी के नहीं सजा का हकदार है।

जी हां, शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिले के गांव बारना में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई उस इन्सान को गाली दे रहा था, जिसने इस कृत्य को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गांव सें बाहर बनी एक कॉलोनी के प्लॉट में जब ग्राम पंच रामफल व उसका बेटा बुग्गी झोटा से गोबर उतारने गया तो एक नवजात शिशु को पड़ा देख वह चौंक गया। कुत्ते शिशु को नौंच-नौंच कर खा रहे थे। उसने नजदीकी मकान में रह रहे गांव के पंच महेंद्र को इस बारे बताया। रामफल व महेंद्र ने सरपंच को सूचित किया व सरपंच ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। इस दौरान सैंकडों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए व लोगों ने शिशु को कुत्तों के कब्जे से छुड़वाया।

नवजात शिशु लड़का था या लड़की पता नहीं

सूचना मिलते ही फोरैंसिक टीम के सदस्य कृष्ण व ज्योतिसर पुलिस चौंकी इंचार्ज विनोद कुमार टीम सहित पहुंचे। पुलिस ने मृत शिशु को कब्जे में लिया व फोरैंसिक टीम सदस्य कृष्ण ने मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ खाली थैले को भी कब्जे में लिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिशु का रात को ही जन्म हुआ व जन्म होते ही उसे झाडियों में फैंक दिया। कुत्ते शिशु का पेट से नीचे का सारा हिस्सा व एक बाजू खा चुके थे। मुंह भी पूरी तरह से क्षति ग्रस्त था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात शिशु लड़का था या लड़की।

ग्रामीणों ने जताया शक

कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के सामने एक ग्रामीण दंपत्ति पर शक जाहिर किया है। वहीं पुलिस पहले शिशु का डीएनए टैस्ट करवाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस शनिवार सुबह मृत शिशु को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा, फैली सनसनी
अस्पताल में करवाया भर्ती

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। तितरम मोड़ के पास झांड़ियों में एक नवजात बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि बच्चा स्वस्थ है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय बच्चा मिला था उस समय उसके जन्म को दो तीन घंटे ही हुए थे। किसी कलयुगी मां ने अपना कुकृत्य छुपाने के लिए ऐसा किया है या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। शनिवार देर शाम बजे तितरम मोड से गुजर रहे गांव साहरण निवासी राजेन्द्र बुरा ने बताया कि उसे झांड़ियों में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद उसने बच्चे को झाड़ियों से निकाला और बच्चे को वह सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा और उसे दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। तितरम थाना प्रभारी रामचन्द्र ने बताया कि बच्चे को फैंकने वाले व जन्म देने वाली मां की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उधर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने बताया कि समिति के सदस्यों ने अस्पताल में जाकर नवजात के बारे में जानकारी ली है। उक्त बालक प्री-मच्योर लड़का है, जिसका स्वास्थ्य एवं वजन भी लगभग सामान्य है। बाल के माता-पिता का पुलिस के सहयोग से पता लगाया जा रहा है। अगर माता-पिता का पता नहीं चलता है कि तो बच्चे को स्पेशलाईड अडोप्शन एजैंसी में रखा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई पूरी होने उपरांत इसे गोदनामें के लिए बे-औलाद माता-पिता को दे दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।