India Russia News - Sach Kahoon Hindi
India-Russia Relations: रूस-भारत के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को भारत और रूस के बीच मजबूत और बढ़ते सहयोग की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के रिश्तों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है। मोदी ने शुक्रवार को वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की शुरूआत में अपने संबोधन में यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर भारत के रुख पर जोर देते हुए कहा “भारत शांति के साथ है और दुनिया को शांति की ओर लौटना चाहिए,”। मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का दो दिवसीय भारत के राजकीय दौरे के दौरान यहां उनका स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी और समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता पर जोर दिया। उन्होंने श्री पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित भगवद् गीता की एक कॉपी भेंट की, और कहा, “गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।” New Delhi
मोदी ने श्री पुतिन के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, “यह दौरा बहुत ऐतिहासिक है,” “आपने एक अग्रणी नेता की दूरदर्शी सोच की काबिलियत को पूरा किया है।” मोदी ने शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, और कहा, “हम सभी को शांति के रास्ते पर चलना होगा और भारत शांति बहाली की सभी कोशिशों का समर्थन करता है।”यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष पर श्री मोदी ने साफ तौर पर कहा: “भारत का रूख तटस्थ नहीं है और वह शांति के साथ है।” उन्होंने बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए इस विवाद को खत्म करने की अपील करते हुए कहा, “हम इस विवाद के शांतिपूर्ण हल का समर्थन करते हैं।” राष्ट्रपति पुतिन ने मोदी की टिप्पणियों का जवाब देते हुए भारत यात्रा के निमंत्रण के लिए शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा, “भारत यात्रा के लिये आमंत्रित जाने के लिए मैं मोदी का शुक्रगुजार हूं।” पुतिन ने शांति के लिए अपनी प्रतिबद्वता दोहराते हुए कहा, “शांति के मुद्दे पर, दोनों देश एक साथ हैं।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि रूस विवाद के शांतिपूर्ण हल की दिशा में काम कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन का मकसद खासकर रक्षा, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है। उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रक्षा सहयोग और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर बात करेंगे। यह बैठक भारत-रूस की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती का एक और अध्याय है जो एक मुश्किल वैश्विक माहौल के बीच साझा हितों और आपसी सम्मान को दशार्ता है।
यह भी पढ़ें:– आमजन को सड़कों से सटे भू-खण्डों पर नक्शा पास कराने को जागरूक करें: नंदकिशोर कलाल
Putin’s India visit Updates: नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय भारत यात्रा आरंभ करने वाले हैं। यह दौरा फरवरी 2022 में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद उनका पहला आधिकारिक भारत प्रवास होगा। वह 4 दिसंबर की शाम को 23वें भारत–रूस वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने हेतु नई दिल्ली पहुंचेंगे। Putin India Visit
इस राजकीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पुतिन की पिछली भारत यात्रा दिसंबर 2021 में संपन्न हुई थी।
यह बैठक इसलिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि अनेक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिनसे दोनों देशों के आर्थिक सहयोग को नई गति मिलेगी। प्रमुख क्षेत्र व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया बताए जा रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है। नई दिल्ली आगमन के उपरांत राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक निवास पर आयोजित निजी रात्रिभोज में सम्मिलित होंगे। Putin India Visit
Putin India Visit Update: पुतिन के भारत दौरे से डिफेंस सेक्टर में हलचल तेज, दुश्मन देशों की बौखलाहट बढ़ी
Putin India Visit Update: नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन और 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की विशेष नज़र रहने की संभावना है। पुतिन का दो दिवसीय राजकीय दौरा 4 दिसंबर से आरंभ होगा, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी महत्वपूर्ण वार्ता प्रस्तावित है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग और रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मानी जा रही है। India News
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक भारत–रूस रक्षा साझेदारी से जुड़े संभावित समझौतों, उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमानों से संबंधित किसी भी बड़ी घोषणा पर विशेष ध्यान देंगे। यह माना जा रहा है कि बैठक के परिणाम रक्षा क्षेत्र की कंपनियों, विशेष रूप से Hindustan Aeronautics Limited (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं।
यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर उच्चस्तरीय बातचीत जारी है, और विश्लेषकों का मानना है कि भारत–रूस की करीबी साझेदारी वैश्विक कूटनीति के सन्दर्भ में अमेरिका के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत ले जा सकती है। India News
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे के अनुसार, “राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा व्यापक रणनीतिक महत्व रखने वाला है और इससे बाज़ार में भू-राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है। अमेरिका की संभावित प्रतिक्रिया, मुद्रा में उतार–चढ़ाव और उभरते बाजारों में जोखिम प्रीमियम जैसे कारक अल्पकालिक प्रभाव डाल सकते हैं।” उन्होंने कहा कि निवेशकों को वह सभी अवसर ध्यान से देखने चाहिए जो स्थानीय निर्माण, संयुक्त उपक्रमों और तकनीकी हस्तांतरण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। तापसे के अनुसार, इस क्षेत्र में किसी भी प्रगति से भारतीय रक्षा पीएसयू स्टॉक्स को सशक्त प्रोत्साहन मिल सकता है और दीर्घकालिक रक्षा निवेश चक्र की मजबूती पर प्रकाश पड़ेगा।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पुतिन के भारत दौरे के दौरान S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के अतिरिक्त बैच की आपूर्ति पर विचार किया जा सकता है। बोनान्ज़ा फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक नितिन जैन ने बताया कि हाल के ऑपरेशन सिंदूर में S-400 प्रणाली की प्रभावी उपयोग क्षमता सिद्ध होने के बाद, इससे संबंधित तकनीकी हस्तांतरण समझौते पर सहमति भारतीय कंपनियों, विशेषकर भारत डायनेमिक्स (BDL), के निर्माण कौशल को और मज़बूती दे सकती है। India News
सूत्रों के अनुसार, सुखोई-57 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान तथा S-500 उन्नत वायु रक्षा प्रणाली पर भी वार्ता संभव है। जैन के मुताबिक HAL की तकनीकी दक्षता उसे इन परियोजनाओं में प्रमुख भूमिका दिला सकती है। उन्होंने कहा, “पुतिन के दौरे से लड़ाकू विमानों, वायु रक्षा प्रणालियों और मिसाइल तकनीक से जुड़े समझौतों में तीव्रता आने की संभावना है, जिससे HAL और BDL जैसे शेयर केंद्र में रहेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता और रक्षा आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने की दिशा में विशेष महत्व रखता है।” India News
Vladimir Putin: इस तारीख को आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यात्रा के दौरान पुतिन मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु पुतिन की अगवानी करेंगर और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का विजन तय करने और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी। Vladimir Putin
यह भी पढ़ें:– जियो, एयरटेल ने इस काम में सबको पीछे छोड़ दिया, जानिये…
India-Russia News: रूस ने भारत को भेजा बड़ा प्रस्ताव! अब भारत आसानी से छुड़ा सकेगा दुश्मन देश के छक्के, घबराया पाकिस्तान
Su-57 Technology Transfer: नई दिल्ली। भारत-रूस रक्षा सहयोग को नए आयाम पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा संकेत सामने आया है। 19 नवंबर को जारी रिपोर्टों के अनुसार, रूस ने भारत को अपने अत्याधुनिक पाँचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की तकनीक हस्तांतरण का प्रस्ताव दिया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि भारत की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए किसी भी प्रकार की मांग पर बाधा नहीं होगी। India-Russia News
दुबई एयर शो 2025 के दौरान मीडिया से बातचीत में रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोस्टेक के प्रमुख सर्गेई चेमेज़ोव ने भारत के साथ दशकों पुराने सहयोग को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते भरोसे पर आधारित रहे हैं और आगे भी इसी तरह बने रहेंगे।
रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है जब भारत और रूस के बीच उच्च-स्तरीय संवाद तेज़ हुआ है। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई मुलाक़ात को भी इस सहयोग का अहम हिस्सा माना जा रहा है। दिसंबर में पुतिन के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
“भारत की सुरक्षा जरूरतों में हर संभव सहयोग”: रूस | India-Russia News
चेमेज़ोव ने कहा, “भारत और रूस वर्षों से विश्वसनीय साझेदार रहे हैं। जब भारत पर अंतरराष्ट्रीय पाबंदियाँ भी लगाई गई थीं, तब भी हमने उसकी रक्षा आवश्यकताओं को पूरा किया। आज भी भारत को जितने भी प्रकार के रक्षा उपकरण चाहिए, रूस समर्थन देने के लिए तैयार है।” उन्होंने विशेष रूप से S-400 की अतिरिक्त इकाइयों और Su-57 से संबंधित संभावित मांगों पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।
रोस्टेक की सहयोगी संस्था यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC) के महानिदेशक वादिम बडेखा ने कहा कि Su-57 को लेकर भारत की तकनीकी अपेक्षाएँ और प्रश्न पूरी तरह स्वीकार्य हैं और इस विषय पर दोनों देशों के अधिकारी नियमित संपर्क में हैं। इसी दौरान रूस की हथियार निर्यात एजेंसी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने भी पुष्टि की कि भारत को भविष्य की लड़ाकू विमान परियोजनाओं के लिए लाइसेंस उत्पादन, हथियार प्रणाली एकीकरण तथा अन्य अत्याधुनिक तकनीकों का प्रस्ताव दिया गया है। Rostec Russia
तकनीक हस्तांतरण और भारत में निर्माण की राह
रूसी प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रस्ताव में कई स्तरों की उन्नत तकनीकों के हस्तांतरण की व्यवस्था है, जिसमें शामिल हैं—
इंजन तकनीक
आधुनिक ऑप्टिकल सिस्टम
AESA रडार
कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अवयव
लो-ऑब्ज़र्वेबिलिटी (कम दृश्यता) तकनीक
आधुनिक एयर-टू-एयर तथा एयर-टू-ग्राउंड हथियार प्रणाली
उन्होंने यह भी कहा कि Su-57 के दो-सीट वाले संस्करण पर भारत के साथ संयुक्त विकास का विकल्प भी खुला है।
भारत को आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन में बढ़त | India-Russia News
रूसी पक्ष का कहना है कि यह प्रस्ताव भारत को ऐसी स्थिति देता है जिसमें आपूर्ति शृंखला पर संभावित प्रतिबंधों का असर नहीं होगा और वह कई महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण स्थानीय स्तर पर कर सकेगा। इसके साथ ही, लाइसेंस उत्पादन को धीरे-धीरे बढ़ाने और सॉफ्टवेयर व एवियोनिक्स में लंबे समय तक सुधार की क्षमता भी मिलेगी। रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल दोनों देशों के बीच छह दशक से अधिक समय से चल रही रक्षा साझेदारी की निरंतरता है, जिसने हमेशा पारदर्शिता और भरोसे को प्राथमिकता दी है।
S Jaishankar Russia Visit: भारत-रूस संबंध मज़बूत करने मास्को पहुँचे विदेश मंत्री जयशंकर
S Jaishankar Russia Visit: मास्को। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इन दिनों रूस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक व्यापार, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को गहराई देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। India Russia News
भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक संबंधों को नए आयाम देने के लिए जयशंकर का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान वे मास्को में आयोजित भारत-रूस व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे, जहाँ द्विपक्षीय निवेश और कारोबारी साझेदारी के अवसरों पर विशेष चर्चा होगी।
विदेश मंत्री की यह यात्रा रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के आमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने इसे दोनों देशों की “विशेष और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी” को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।
यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। यह वार्ता हाल के वर्षों में बढ़ते उच्च-स्तरीय संवाद और सहयोग का द्योतक मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों नेता इससे पहले जुलाई में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भी आमने-सामने हुए थे।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस यात्रा से भारत और रूस के बीच राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंधों में और गहराई आएगी। साथ ही, यह आगामी उच्च-स्तरीय वार्ताओं की पृष्ठभूमि भी तैयार करती है, क्योंकि निकट भविष्य में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आने की संभावना है। India Russia News
Washington DC: अमेरिकी राज्यों ने वाशिंगटन में नेशनल गार्ड तैनात किये