Narnaund News - Sach Kahoon Hindi

नारनौंद नर्सिंग कॉलेज प्रकरण: संचालक की गिरफ्तारी, हांसी कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
नारनौंद (सच कहूँ/मुकेश)। Narnaund News: नारनौंद स्थित खुशी नर्सिंग कॉलेज प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज संचालक जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद उसे कॉलेज परिसर में निशानदेही के लिए लेकर गई। इसके बाद आरोपी को हांसी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के तहत कॉलेज से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की निशानदेही करवाई गई है, ताकि तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

वहीं इस प्रकरण में हांसी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के समक्ष 8 छात्राओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे जांच को मजबूती मिली है। उधर, कॉलेज में अनियमितताओं और अन्य मांगों को लेकर छात्राएं पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठी हुई थीं। बुधवार देर रात हांसी विधायक विनोद भयाना सहित अन्य नेता धरना स्थल पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की। नेताओं के आश्वासन और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। छात्राओं का कहना था कि वे न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी थीं। वहीं प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। Narnaund News

यह भी पढ़ें:– HKRN Employees: 3 महीने से वेतन न मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों का हल्ला बोल, जताया रोष

नारनौंद में धरनारत छात्राओं और पुलिस में झड़प, नर्सिंग कॉलेज मामला गरमाया
कालेज संचालक पर गंभीर धाराएंं नहीं लगाने से रोष, छात्राओं और प्रशासन के बीच हुई बैठक बेनतीजा

नारनौंद (सच कहूँ/मुकेश)। Narnaund News: नारनौंद स्थित खुशी नर्सिंग कॉलेज को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को और गंभीर हो गया। बीते शुक्रवार से धरने पर बैठी नर्सिंग छात्राओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। छात्राओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज संचालक के खिलाफ दर्ज केस में गंभीर धाराएं नहीं लगाई गईं, जिससे मामले की गंभीरता कम हो रही है। छात्राओं ने कहा कि पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाने के प्रयास के दौरान अफरातफरी मच गई और कई छात्राएं डर के कारण सड़क तक भागने को मजबूर हुईं।

हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज संचालक, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ नारनौंद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं द्वारा दो महिला कांस्टेबलों से धक्का-मुक्की की गई, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हुई है। इस मामले में सरकार और हरियाणा राज्य महिला आयोग की जांच रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आया है। महिला आयोग की रिपोर्ट में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों को सही बताया गया है, जबकि मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित सरकारी कमेटी की रिपोर्ट में ऐसे आरोपों के कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही गई है। Narnaund News

प्रशासन और छात्राओं के बीच हुई बैठक भी बेनतीजा रही। छात्राएं माइग्रेशन की मांग पर अड़ी हैं। प्रशासन ने कॉलेज को नारनौंद एसडीएम के अधीन रखने का आश्वासन दिया है। सरकार अब मामले के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें:– किसानों का शोषण करने वाली कंपनियों का इलाज करेंगे: राकेश टिकैत

हत्या प्रयास मामले में दो साल से फरार छठा आरोपी दबोचा
नारनौंद (सच कहूँ/मुकेश)। Narnaund News: थाना नारनौंद पुलिस ने हत्या प्रयास मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलबाग निवासी बधावड़, हाल नजदीक बीपीएस स्कूल हांसी के रूप में हुई है। Narnaund News

थाना नारनौंद में तैनात सब-इंस्पेक्टर जयसिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 अगस्त 2023 को गांव थुराणा निवासी मोनिन्द्र पर जानलेवा हमला किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि छठा आरोपी दिलबाग पिछले दो साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

नारनौंद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे वारदात से जुड़े अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी। Narnaund News

यह भी पढ़ें:– हांसी के एसडी महिला कॉलेज में जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में भैंस जिंदा जली