Indian Stock Market - Sach Kahoon Hindi

Stock Market today: सात सत्रों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला
मुंबई। वैश्विक बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। घरेलू बाजार में यह तेजी लगातार सात सत्रों की गिरावट के बाद लौटी है। इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,909.68 से 0.72 प्रतिशत यानी 558.77 अंक उछलकर 77,468.45 पर खुला, और दिन के कारोबार में एक समय इसने 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,494.79 का उच्चतम स्तर और 77,375.75 का निम्नतम स्तर छुआ। Stock Market today

वहीं, एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,078.30 से 0.61 प्रतिशत यानी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 24,225.45 पर खुला, जो इंट्रा-डे ट्रेडिंग का उच्चतम स्तर रहा, जबकि 24,184.55 का स्तर दिन का निम्नतम स्तर रहा। हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 532.60 अंक या 0.69 प्रतिशत उछलकर 77,442.28 पर ट्रेड करता नजर आया, तो वहीं निफ्टी 50 121.10 (0.50 प्रतिशत) अंक की बढ़त के साथ 24,199.40 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान, व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.56 प्रतिशत और 0.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी के लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। निफ्टी आईटी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, मिडस्मॉल आईटी और टेलीकॉम तथा मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार पिछले 12 कारोबारी सत्रों से दबाव में था। हालांकि अब तकनीकी संकेतक यह दर्शा रहे हैं कि बाजार में अल्पकालिक सुधार की संभावना बन रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट कवरिंग और बेहतर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, निफ्टी ने 24,060 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर से मजबूत वापसी की है। चार घंटे के चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाला पैटर्न बनने से बाजार में रिकवरी की संभावनाएं बढ़ी हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि निफ्टी 24,200 से 24,260 के दायरे के ऊपर टिकता है, तो इसमें और तेजी आ सकती है तथा सूचकांक 24,380 से 24,540 के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं 24,060 का स्तर फिलहाल महत्वपूर्ण समर्थन के रूप में बना हुआ है। यदि यह स्तर टूटता है, तो निफ्टी में गिरावट बढ़कर 23,575 तक जा सकती है। निवेशक गतिविधि के मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखी और बुधवार को 407 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार सातवें सत्र खरीदार रहे और उन्होंने 3,973 करोड़ रुपए का निवेश किया।

वैश्विक बाजारों से भी समर्थन मिला। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका दीर्घकालिक ट्रेजरी प्रतिभूतियों की पुनर्खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे उधारी लागत कम करने में मदद मिल सकती है। इस खबर के बाद वैश्विक बॉन्ड बाजार और इक्विटी बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती रही। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.21 प्रतिशत और नैस्डैक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इस बीच, अमेरिका-ईरान तनाव के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं। ब्रेंट कच्चा तेल लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का भाव 84.52 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बॉन्ड यील्ड में नरमी बनी रहती है और विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है, तो भारतीय शेयर बाजार में निकट अवधि में और सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति निवेशकों की निगाह में बनी रहेंगी।

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक फिसला, निफ्टी 23,950 के नीचे
Share Bazar Update: मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 208 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,553 और निफ्टी 51 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,941 पर था। शुरुआती कारोबार में फार्मा शेयरों में गिरावट बनी हुई है और निफ्टी फार्मा 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इसकी वजह अमेरिकी टैरिफ के ऐलान को माना जा रहा है। Stock Market Today

इसके अलावा सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।  निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी डिफेंस और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, एमएंडएम, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड हरे निशान में थे। इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इटरनल, भारती एयरटेल, टाइटन, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में थे। Stock Market Today

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 152 अंक या 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,142 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,097 पर था।

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। वहीं, शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। डाओ जोन्स 0.01 प्रतिशत के साथ सपाट और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।  Stock Market Today

जानकारों ने कहा कि ईरान-अमेरिका संघर्ष में लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकरों पर हमला करके हूती विद्रोहियों की आक्रामक एंट्री ने पश्चिम एशिया के संकट को और गहरा दिया है और ब्रेंट क्रूड की कीमतों को ऊपर धकेल दिया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से भारतीय शेयर बाजार की निवेशक भावना पर असर पड़ना तय है। ऊंची कच्चे तेल की कीमतों के प्रति भारत की संवेदनशीलता से एक बार फिर व्यापक आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है।

Market Trends: वैश्विक कारकों, तिमाही परिणामों से मिलेगी बाजार को दिशा
मुंबई (एजेंसी)। Stock Market News: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों और कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। गत सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वृहत बाजार में गिरावट रही, हालांकि आईटी, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली से प्रमुख सूचकांक साप्ताहिक बढ़त में बंद हुए। अगले सप्ताह भी निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट पर रहेगी। घरेलू स्तर पर इंफोसिस समेत कई कंपनियों के तिमाही परिणाम आने वाले सप्ताह में जारी होने हैं। इनसे भी बाजार को दिशा मिलेगी।

गत सप्ताह बीएसई के सेंसेक्स में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तेजी रही जबकि मंगलवार को सूचकांक गिरावट में बंद हुआ था। वहीं, गुरुवार को यह सपाट रहा था। सेंसेक्स 582.06 अंक (0.75 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त में 78,151.45 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 127.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ।

प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.71 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.62 फीसदी नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बीते सप्ताह 16 बढ़त में रहे। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर 9.63 प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा में 7.90 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 3.54, बजाज फाइनेंस में 3.45 और कोटक महिंद्रा बैंक में 3.19 प्रतिशत की तेजी रही।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.89 फीसदी, इंफोसिस का 2.71, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.58, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.35 और टाइटन का 1.10 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहा। भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी हरे निशान में रहे। सप्ताह के दौरान एलएंडटी का शेयर 3.33 प्रतिशत लुढ़क गया। बजाज फिनसर्व में 2.91 प्रतिशत, टाटा स्टील में 2.75, ट्रेंट में 2.10, बीईएल में 1.33, इंडिगो में 1.18 और इटरनल में 1.02 प्रतिशत की गिरावट रही। एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और सन फार्मा के शेयर भी नीचे रहे।

Stock Market News: वैश्विक कारकों, तिमाही परिणामों से मिलेगी बाजार को दिशा

Stock Market Today: शेयर मार्किट की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति समझौते की घोषणा के बाद जोखिम भावना को बढ़ावा मिलने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स ने सत्र की शुरुआत लगभग 1,200 अंकों या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,725.27 पर की, जबकि निफ्टी लगभग 360 अंकों या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,984.85 पर खुला। Stock Market Today

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1,089.96 अंकों यानी 1.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,617.91 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 50 341.45 (1.45 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 23,964.35 पर ट्रेड कर रहा था। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मेटल में 3.61 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.3 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.3 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 2.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.9 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी इंडेक्स में 5 शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो, इटरनल, टीएमपीवी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। Stock Market Today

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान एक शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिससे पश्चिम एशिया में चार महीने से चल रहे युद्ध का अंत होगा, जिसमें हजारों लोग मारे गए और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियान तत्काल समाप्त करने की घोषणा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रोक-टोक के खोलने की पूर्ण रूप से अनुमति देता हूं और साथ ही साथ संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक अवरोध को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं।" बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों के लिए बेहतर संभावनाएं पैदा हुई हैं।

एक विशेषज्ञ ने कहा, "पश्चिम एशिया में शांति की शुरुआत और उसके परिणामस्वरूप शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 84 डॉलर से नीचे की भारी गिरावट के साथ, भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए संभावनाएं बेहतर हो गई हैं। इस बदले हुए परिदृश्य में वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी वृद्धि दर और सीपीआई मुद्रास्फीति के अनुमानों को संशोधित करके क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत किया जा सकता है। इसका शेयर बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"

कमोडिटी के मोर्चे पर, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 5 प्रतिशत गिरकर 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 5.74 प्रतिशत गिरकर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते से ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा। Stock Market Today

Stock Market Holidays: शेयर बाज़ार में हुई छुट्टियाँ! इतने दिन बंद रहेगी ग्लोबल मार्केट!
Indian Stock Market Update: नई दिल्ली। वर्ष के अंतिम दिनों में वैश्विक शेयर बाज़ारों में छुट्टियों का दौर शुरू हो चुका है। नए साल के स्वागत के चलते दुनिया के कई प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज 31 दिसंबर और 1 जनवरी को या तो बंद रहेंगे या फिर सीमित समय के लिए ही कारोबार करेंगे। इसी कारण वर्ष के अंतिम कारोबारी सत्रों में आमतौर पर लेनदेन की रफ्तार धीमी बनी रहती है। Stock Market Holidays

वैश्विक स्तर पर बड़े संस्थागत निवेशक नए साल से पहले अपनी अधिकतर पोजीशन समेट चुके हैं। इसका असर यह होता है कि दिसंबर के आखिरी दिनों में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम दिखाई देता है और बाजारों में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत भी सीमित रहते हैं।

31 दिसंबर को वैश्विक बाजारों की स्थिति

31 दिसंबर को कुछ अंतरराष्ट्रीय शेयर बाज़ारों में आधे दिन का कारोबार होगा, जबकि कुछ स्थानों पर पूरी तरह अवकाश रहेगा। ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में ट्रेडिंग समय सीमित रहेगा। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का शेयर बाज़ार इस दिन बंद रहेंगे। अमेरिकी शेयर बाज़ार हालांकि 31 दिसंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

नए साल के दिन वैश्विक स्तर पर छुट्टियों का असर और व्यापक होगा। एशिया में चीन, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाज़ार बंद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में भी इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। अमेरिका में भी 1 जनवरी को शेयर बाज़ारों में अवकाश रहेगा। यूरोप के प्रमुख बाज़ार—जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन—भी नए साल के मौके पर बंद रहेंगे।

भारतीय शेयर बाज़ारों की स्थिति | Stock Market Holidays

भारतीय निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि न तो 31 दिसंबर और न ही 1 जनवरी को घरेलू शेयर बाज़ारों में अवकाश रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे। हालांकि, वैश्विक छुट्टियों के कारण इन सत्रों में कारोबार अपेक्षाकृत सुस्त रह सकता है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवधि में संस्थागत निवेशकों की भागीदारी सीमित रहती है, जिससे प्रमुख सूचकांक एक सीमित दायरे में ही घूमते हैं। वर्ष 2026 में भारतीय शेयर बाज़ार की पहली ट्रेडिंग छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगी।

बाजार जानकारों का मानना है कि नए साल की शुरुआत के बाद ही शेयर बाज़ार में स्पष्ट रुझान देखने को मिल सकता है, जब बड़े निवेशक दोबारा सक्रिय होंगे। फिलहाल निवेशकों को सतर्क रहकर बाजार की दिशा और नए संकेतों का इंतजार करना चाहिए, जबकि गिरावट के समय मजबूत कंपनियों के शेयरों पर नजर बनाए रखना समझदारी मानी जा रही है। Stock Market Holidays

Indian stock market crashed Today: भारतीय शेयर बाजार आज गिरा धड़ाम! मिश्रित वैश्विक संकेत रहे कारण
Indian stock market crashed: मुंबई। सप्ताहभर की तेजी के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। वैश्विक संकेतों के दबाव में सेंसेक्स 290 अंक यानी 0.35 प्रतिशत टूटकर 81,709 अंकों पर खुला। इसी तरह निफ्टी 50 सूचकांक 93 अंक या 0.37 प्रतिशत फिसलकर 24,990 अंक पर आ गया। Indian Stock Market Today

ब्रॉडर मार्केट में कारोबार की शुरुआत मिश्रित रही। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.24 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक 0.65 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.45 प्रतिशत नीचे रहे। एफएमसीजी और धातु वर्ग के शेयरों में भी दबाव दिखा, जबकि अन्य अधिकांश सूचकांकों में मामूली तेजी बनी रही।

निफ्टी पैक में लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और हिंडाल्को प्रमुख लाभ कमाने वाले शेयर रहे। दूसरी ओर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे बड़ा हारी शेयर साबित हुआ। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम भी गिरावट की सूची में रहे।

अमेरिकी नीतियों और वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी नीतियों और वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, यदि निफ्टी 25,150 अंक से ऊपर टिकता है तो यह 25,250 और 25,500 की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे की ओर 25,000 और 24,850 स्तर मजबूत समर्थन के रूप में देखे जा रहे हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को खरीदार के रूप में लौटे और उन्होंने 1,246 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी सक्रिय रहे और उन्होंने 2,546 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए। डॉव जोन्स 0.34 प्रतिशत, नैस्डैक 0.34 प्रतिशत और एसएंडपी 500 सूचकांक 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया-प्रशांत बाजारों में हालांकि मिश्रित रुख दिखा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.63 प्रतिशत और शेन्जेन सूचकांक 1.24 प्रतिशत की बढ़त में रहे। जापान का निक्केई स्थिर रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.27 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.77 प्रतिशत मजबूत हुआ। Indian Stock Market Today

PM Modi Bihar-West Bengal visit: प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर 18,200 करोड़ …