Ganesh Chaturthi - Sach Kahoon Hindi

Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूज्य गुरु जी ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने एमएसजी गुरुकुल के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए भगवान गणेश के चरित्र और आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और ज्ञान के देवता हैं, जिनके जीवन से बच्चों और युवाओं को अनेक प्रेरणाएं मिलती हैं। पूज्य गुरुजी ने छात्रों को समझाया कि गणेश जी का हर गुण हमें जीवन जीने का सलीका सिखाता है। पूज्य गुरुजी ने कई वर्ष पहले मुंबई के लालबागचा राजा में गणेश चतुर्थी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पर यादें ताजा करते हुए कहा, गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मुंबई गूंज उठा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया था, वह यादगार पल थे।

पूज्य गुरुजी ने गणेश जी के आदर्शों के बारे में छात्रों को बताया

नई चीजें सीखने की जिज्ञासा: गणेश जी हमेशा कुछ नया जानने के इच्छुक रहते थे। इसी वजह से उन्हें विद्या और ज्ञान का अधिष्ठाता माना गया। पूज्य गुरुजी ने छात्रों को उनकी तरह निरंतर सीखते रहने का प्रयास करने का संदेश दिया।

ज्ञान साझा करने की प्रवृत्ति: पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि जैसे गणेश जी ने हमेशा अपने ज्ञान से सबको लाभान्वित किया, वैसे ही बच्चों को भी अपने सीखे हुए को दूसरों से बांटना चाहिए, क्योंकि ज्ञान बांटने से ही बढ़ता है।

दृढ़ता और संघर्ष : गणेश जी का जीवन कठिनाइयों का सामना करने का उदाहरण है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पूज्य गुरुजी ने छात्रों को यही संदेश दिया कि असफलता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्य और मेहनत से मंजिÞल तक पहुँचना चाहिए।

विनम्रता और सरलता: अपार ज्ञान और शक्ति होने के बावजूद गणेश जी विनम्र बने रहे। छात्रों को यह सीखना चाहिए कि सफलता मिलने पर भी घमंड नहीं करना चाहिए।

समस्या समाधान की क्षमता: गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उन्होंने हर समस्या का हल अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से निकाला। यह संदेश दिया गया कि बच्चों को भी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना और नए समाधान ढूँढना सीखना चाहिए।

संतुलन और एकाग्रता: गणेश जी का बड़ा सिर और छोटी आंखें प्रतीक हैं बड़े सोचने और ध्यान केंद्रित करने का। पूज्य गुरुजी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई में मन लगाकर ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचना चाहिए।

माता-पिता का आदर: गणेश जी का सबसे प्रसिद्ध प्रसंग है जब उन्होंने पूरी दुनिया की परिक्रमा करने के बजाय अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा की और प्रथम पूज्य कहलाए। यह हमें सिखाता है कि माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान सर्वोपरि है।

शांत और सकारात्मक रहना: गणेश जी हमेशा मुस्कुराते रहते थे और दयालुता से सबको जोड़ते थे। छात्रों को भी मुश्किल वक्त में शांत रहकर और सकारात्मक सोचकर आगे बढ़ना चाहिए।

पूज्य गुरुजी का आह्वान

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने फरमाया कि यदि बच्चे भगवान गणेश की इन शिक्षाओं को अपने जीवन में उतार लें तो वे न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि गणेश जी का आदर्श जीवन हमें यह सिखाता है कि बुद्धि और ज्ञान के साथ-साथ मेहनत,विनम्रता, दया, सकारात्मकता और माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान ही सफलता के मार्ग खोलता है।

क्राइम इंस्पेक्टर ने आरएएफ व पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी एवं बारावफात आदि त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पर तैनात क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने आरएएफ व पुलिस बल के जवानों के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान अतिक्रमणकारी दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी गई। Kairana News

बुधवार को कोतवाली पर तैनात अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने रैपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ) व पुलिस बल के जवानों के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च कोतवाली गेट से शुरू होकर कस्बे के मुख्य चौक बाजार, जोड़वा कुआं, सर्राफा बाजार, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, पुराना बाजार समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए गुजरा। इस दौरान जहां आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया, वहीं शांति-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई। Kairana News

अपराध निरीक्षक ने पैदल मार्च के दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण पर दुकानदारों को सख्त कार्यवाही के लिए चेताया। इस अवसर पर कस्बे की किलागेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई राहुल देशवाल आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– तहसीलदार से मिले बैंक अधिकारी, वसूली में सहयोग की अपेक्षा

Ganesh Chaturthi 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2025 wishes: नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि यह पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि विघ्नहर्ता गणेश जी सभी के जीवन से बाधाएँ दूर करें और उनके आशीर्वाद से देशवासी पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। Ganesh Chaturthi 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए लिखा कि श्रद्धा और आस्था से मनाया जाने वाला यह पर्व सभी के लिए कल्याणकारी हो। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गजानन अपने भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान दें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे तथा भगवान गणेश की कृपा से भारत निरंतर एकता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़े।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और प्रार्थना की कि भगवान सिद्धिविनायक सभी को आरोग्यता और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में गणेश जी को प्रथम पूज्य और सभी सिद्धियों के दाता बताते हुए देशवासियों के जीवन में शुभ-लाभ और राष्ट्र की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। Ganesh Chaturthi 2025