Attacked - Sach Kahoon Hindi

सैर पर निकले व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
हनुमानगढ़। टाउन थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के बेटे की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जंक्शन के जीएस नगर निवासी 21 वर्षीय करणपाल पुत्र रणजीत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 8 जुलाई की रात करीब 8.20 बजे उसके पिता रणजीत सिंह (48) पुत्र दीप सिंह भाटी भोजन करने के बाद प्रतिदिन की तरह सतीपुरा से टाउन जाने वाली सड़क पर टहलने गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, जब रणजीत सिंह मदान एन्क्लेव कॉलोनी के गेट के पास सड़क किनारे अपनी ओर चल रहे थे, तभी सतीपुरा की तरफ से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, हाथ, छाती, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद राहगीरों ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें पहले बेनीवाल ऑर्थो हॉस्पिटल, टाउन ले जाया गया। सिर और छाती में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें आगे उपचार के लिए मेडिप्लस हॉस्पिटल, जोधपुर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

करणपाल ने पुलिस को बताया कि पिता के उपचार में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। उपचार संबंधी व्यस्तता के बाद अब उसने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास के साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच हेड कांस्टेबल पप्पूराम मीणा को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Attacked: 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने खेत पर बोला धावा
हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में कृषि भूमि को लेकर विवाद के चलते हथियारबंद लोगों की ओर से खेत पर हमला, फायरिंग, मारपीट, आगजनी, अपहरण और लूटपाट का मामला सामने आया है। गोलूवाला थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर 10 नामजद तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी गुरसेवक सिंह (35) पुत्र इकबाल सिंह ने गोलूवाला थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 15 बीघा कृषि भूमि चक 13 एमओडी ए में स्थित है। यह भूमि उसने अपनी बुआ सुखपाल कौर एवं जसपाल कौर से इकरारनामे के जरिए खरीदी थी, जिसका कब्जा उसके पास है। खेत की काश्त के लिए उसने सुरेश, अमनदीप, मनदीप और भूपेंद्र को रखा हुआ है, जो खेत पर बने मकान में रहकर खेती करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे सात मोटर साइकिल, एक थार, एक स्कॉर्पियो और दो ट्रैक्टरों में सवार होकर गुरविंद्र सिंह पुत्र इकबाल सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह, रवि बराड़ पुत्र गुरलाल सिंह, कमलदीप मान, मनप्रीत सिंह बराड़, गुरलाल सिंह बराड़ निवासी अयालकी, दलजीत सिंह उर्फ सूबेदार निवासी डबलीराठान, छिन्दा निवासी लिखमीसर, प्रदीप पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी 46 जीबी विजयनगर, अमर सिंह पुत्र दरबारा सिंह तथा सुखप्रीत सिंह गिल निवासी 60 जीबी रामसिंहपुरा के अलावा 15-20 अन्य लोग हथियारों के साथ खेत में जबरन घुस आए। Hanumangarh News

हमलावरों के हाथों में पिस्तौल, गंडासी और लाठियां थीं। आरोपियों ने खेत पर मौजूद सुरेश, अमनदीप और मनदीप के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद ट्रैक्टरों से खेत में खड़ी फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया गया। रवि बराड़, लखवीर सिंह, कमलदीप मान और छिन्दा ने पिस्तौल से फायरिंग की, जबकि अन्य लोगों ने खेत की तारबंदी और सीमेंट के पिलरों को तोड़ दिया। खेत पर बने मकान में रखे घरेलू सामान में आग लगा दी गई तथा वहां से गैस सिलेंडर, चूल्हा, तीन मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना की सूचना भूपेंद्र सिंह ने फोन पर दी। इसके बाद परिवादी 20 जुलाई को तड़के करीब 1.30 बजे खेत पर पहुंचा, जहां सुरेश और मनदीप घायल अवस्था में मिले, जबकि अमनदीप वहां नहीं था।

परिवादी के अनुसार काफी तलाश के बाद अमनदीप ने किसी राहगीर का मोबाइल फोन लेकर भूपेंद्र सिंह को फोन किया और बताया कि वह अमरसिंहवाला रोड पर है। वहां पहुंचने पर अमनदीप ने बताया कि हमलावर उसे थार गाड़ी में पिस्तौल की नोक पर अगवा कर अपनी ढाणी में ले गए, जहां उसे बांधकर मारपीट की गई। बाद में सुबह करीब 5 बजे उसे एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर अमरसिंहवाला के पास सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए गोलूवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवादी ने पुलिस को यह भी बताया कि पूरी घटना और फायरिंग के वीडियो उसके पास मौजूद हैं। साथ ही खेत में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के खेत में आते समय की फुटेज भी रिकॉर्ड हुई है, जबकि जाते समय आरोपियों ने कैमरे को तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई विजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News

पानी की बारी को लेकर खूनी विवाद, कस्सी से वार कर किसान का सिर फोड़ा
हनुमानगढ़। जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के न्योलखी गांव में सिंचाई के पानी की बारी को लेकर हुए विवाद में एक किसान पर कस्सी से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल किसान को पहले रावतसर के सरकारी अस्पताल और बाद में हनुमानगढ़ रेफर किया गया। रावतसर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (30) पुत्र सुल्तान जाट निवासी न्योलखी ने रावतसर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 17 जुलाई की रात वह अपने साथी महेन्द्र तथा ताऊ रायसिंह के साथ चक 10 केकेएम स्थित साझा कृषि भूमि में निर्धारित पानी की बारी के दौरान सिंचाई कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 1.25 बजे पड़ोसी श्रवण पुत्र मुखराम और अनिल पुत्र श्रवण, दोनों निवासी न्योलखी, मौके पर पहुंचे और जबरन खाले का पानी तोड़ने लगे।

इस पर रायसिंह ने उन्हें कहा कि अभी उनकी पानी की बारी चल रही है और अपनी बारी आने पर पानी ले लें। आरोप है कि इस बात पर दोनों आरोपी तैश में आ गए और जबरन पानी मोड़ दिया। विरोध करने पर श्रवण ने कस्सी से रायसिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया है कि रायसिंह के शोर मचाने पर अनिल कुमार और महेन्द्र मौके पर पहुंचे। दोनों को आते देख आरोपी वहां से चले गए। जाते समय उन्होंने कथित रूप से धमकी दी कि वे आगे भी इसी तरह मारपीट कर जबरन पानी लगाते रहेंगे। घटना के बाद गांव से वाहन मंगवाकर घायल रायसिंह को पहले रावतसर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

रावतसर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रवण पुत्र मुखराम एवं अनिल पुत्र श्रवण के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई शंभूदयाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

Attacked: हिसाब-किताब के विवाद में भाई ने दंपती पर लाठी से किया हमला
हनुमानगढ़। जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में हिसाब-किताब के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक और उसकी पत्नी घायल हो गए। संगरिया थाना पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजकीय चिकित्सालय, हनुमानगढ़ टाउन में उपचाराधीन अहमद हुसैन (25) पुत्र शाह इमाम निवासी ढाणी चक 9 एमएमके रोही किकरवाली पीएस संगरिया के बयान दर्ज किए गए। Hanumangarh News

अहमद हुसैन ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी बिस्मिल्ला के साथ ढाणी में बैठा था। इसी दौरान उसका भाई सद्दाम हुसैन वहां आया और हिसाब-किताब की बात को लेकर विवाद करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, जब अहमद हुसैन की पत्नी बिस्मिल्ला बीच-बचाव करने आई तो सद्दाम हुसैन ने उसके दाहिने हाथ पर लाठी से वार कर दिया। अहमद हुसैन ने बीच-बचाव किया तो उसके दाहिने हाथ के पंजे और दाहिने कूल्हे पर भी लाठी से हमला किया गया।

अहमद हुसैन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद उसके ससुर दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। संगरिया थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रोहताश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। Hanumangarh News

Attacked: पार्क में खेल रहे किशोर पर हमला, मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप
हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने विनय वाटिका पार्क में एक किशोर के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल किशोर का राजकीय चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, लोको कॉलोनी, वार्ड संख्या 16, गांधीनगर निवासी मदनलाल (65) पुत्र करताराराम धाणक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पोता देव पुत्र अनिल कुमार 28 जून की शाम करीब 7.30 बजे विनय वाटिका पार्क में खेलने गया था। Hanumangarh News

आरोप है कि वहां गांधीनगर निवासी जीतू, नवी, अमृत और रोहित पहुंचे तथा पहले देव के साथ छेड़छाड़ की और बाद में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि चारों आरोपियों ने देव के साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा उसकी कमर के पीछे सुआ से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने देव से 5 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी नशे के आदी हैं और आए दिन नशा कर झगड़ा एवं मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। घटना के बाद घायल देव को उपचार के लिए टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

खेत में घुसकर ग्वार की फसल नष्ट करने व मारपीट का आरोप
Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। बहलोलनगर गांव में कृषि भूमि को लेकर विवाद के चलते एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ खेत में घुसकर ग्वार की फसल नष्ट करने, परिवार के सदस्यों से मारपीट, अभद्रता, धमकी देने तथा आभूषण छीनने के आरोप में सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सरोज (38) पत्नी दीनाराम जाट निवासी वार्ड नंबर 2, बहलोलनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चक 44 एसएसडब्ल्यू में करीब 6 बीघा 6 बिस्वा कृषि भूमि है। Hanumangarh News

आरोप है कि दुलाराम पुत्र शैराराम, रवि पुत्र रामस्वरूप, रायसाहब पुत्र महेंद्र, मोहित पुत्र महेंद्र, मीरा पत्नी दुलाराम, नेतराम गोदारा, महेंद्र पुत्र दुलाराम तथा आनंदस्वरूप पुत्र दुलाराम अक्सर उसे और उसके परिवार को परेशान करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार 25 जून को दोपहर के समय जब सरोज और उसका पुत्र राहुल दवाई लेने हनुमानगढ़ गए हुए थे, तब आरोपित ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में पहुंचे और बोई हुई ग्वार की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया।

घर पर मौजूद उसकी पुत्री सीता, पुत्र सुमित तथा उसकी बहन ने विरोध किया तो आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना मिलने पर सरोज और उसका पुत्र राहुल खेत पहुंचे तो आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और फसल को नुकसान पहुंचाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर गए। रिपोर्ट में सोने की बालियां और नोज पिन छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस को सूचना देने पर आरोपित ट्रैक्टर खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र कर रहे हैं।

वाटर वर्क्स में कर्मचारी से मारपीट, जातिसूचक गालियां दी
हनुमानगढ़। टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव कुलचन्द्र स्थित वाटर वर्क्स में कार्यरत एक व्यक्ति के साथ मारपीट, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। टिब्बी थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार (43) पुत्र पृथ्वीराज बावरी निवासी चक 7 सीडीआर ढाणी रोही कुलचन्द्र ने टिब्बी थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह ग्राम पंचायत कुलचन्द्र के वाटर वर्क्स में अस्थाई तौर पर गांव में पानी सप्लाई के कार्य में लगा हुआ है। प्रार्थी के अनुसार 14 मई को दोपहर करीब 2 बजे वह चाय पीकर वाटर वर्क्स पहुंचा, जहां गांव के कुछ लोग धरने पर बैठे हुए थे।

आरोप है कि वहां मौजूद सुरेन्द्र पुत्र गुलजार सहारण, पंकज पुत्र लिछीराम, मनोज पुत्र देवीलाल नेहरा, रमेश पुत्र लालचंद भोबिया, अनिल पुत्र राजेन्द्र झोरड़ निवासी ढाणी 5 एफटीपी तथा भूप सिंह पुत्र पृथ्वीराज एकराय होकर उसके पास आए और वाटर वर्क्स के कमरे की चाबी मांगी। कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने कहा कि चाबी धनराज के पास है। इस पर आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया तथा धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

आरोप है कि इसके बाद सभी ने लात-घूंसों से मारपीट की। सुरेन्द्र सहारण ने उसके गले में पड़े साफे से गला दबाने की कोशिश भी की। शोर सुनकर धनराज पुत्र श्रवण, रमेश पुत्र साहबराम तथा प्रार्थी का पुत्र रोहिताश मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस जाप्ते के जवानों ने हस्तक्षेप कर प्रार्थी को छुड़वाया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि सुरेन्द्र कुमार ने वाटर वर्क्स के कमरे का ताला ईंट मारकर तोड़ दिया। जब प्रार्थी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणियां की। आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि जाते समय भूप सिंह उसकी जेब से पर्स छीनकर ले गया और भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना प्रार्थी ने सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टिब्बी तथा ग्राम पंचायत कुलचन्द्र के प्रशासक विनोद जाट को भी दी। रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच संगरिया वृताधिकारी रमेश चन्द माचरा कर रहे हैं।

घर में घुसकर युवक व उसकी मां से की मारपीट
हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र के आदर्श नगर, नौरंगदेसर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर युवक व उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर, वार्ड नम्बर 2, नौरंगदेसर निवासी 33 वर्षीय महेश कुमार पुत्र नंदलाल जाट ने थाना में रिपोर्ट दी कि उसके पड़ोस में रहने वाला सतवीर ढाका व उसका परिवार लंबे समय से उसे परेशान करते हैं तथा आए दिन गाली-गलौज और झगड़ा करते रहते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 11 मई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान सतवीर ढाका तथा भूराराम नायक निवासी आदर्श नगर एकराय होकर उसके घर पहुंचे। Hanumangarh News

आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महेश कुमार ने आरोप लगाया कि सतवीर ढाका ने घर में घुसकर लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार किए, जबकि भूराराम नायक ने लाठी से हमला किया। शोर सुनकर उसकी मां विमला बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

पीड़ित के अनुसार आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजाराम स्वामी को सौंपी गई है। Hanumangarh News

अश्लील गाने बजाने से रोकने पर दलित किसान पर हमला
हनुमानगढ़। अश्लील गाने बजाने से रोकने पर एक दलित किसान के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। घायल किसान का उपचार राजकीय जिला चिकित्सालय में चल रहा है। रावतसर थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार खेदासरी निवासी मागाराम (50) पुत्र उदाराम मेघवाल ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। 8 मई को वह अपनी ढाणी में मौजूद था। उसी दौरान पड़ोसी भागाराम और उसका पुत्र अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे तथा ट्रैक्टर में तेज आवाज में डैक बजाकर अश्लील गाने चला रहे थे। मागाराम ने उन्हें रात के समय अश्लील गाने बजाने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा आगे देख लेने की धमकी दी।

परिवादी ने बताया कि अगले दिन 9 मई को सुबह करीब 8 बजे वह ट्रैक्टर लेकर गांव में चक्की से आटा लेने जा रहा था। भीड़ के पास पहुंचने पर सामने से भागाराम ट्रैक्टर लेकर गांव से अपनी ढाणी की ओर आ रहा था। आरोप है कि भागाराम ने ट्रैक्टर को साइड नहीं दी। इस दौरान जब वह अपना ट्रैक्टर पीछे लेने लगा तो भागाराम सिहाग जाट ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया और लोहे की पाइप से पैरों पर हमला कर दिया। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद भागाराम का भाई माणक राम तथा माणक का पुत्र कालू उर्फ पूर्णराम भी मौके पर पहुंच गए और लोहे की पाइपों से मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद माणक की पत्नी संतोष तथा भागाराम की पत्नी कमला भी वहां पहुंच गईं और सभी ने एक राय होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने परिवादी के पैरों, जांघों तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें पहुंचाई तथा जातिसूचक शब्द बोलते हुए अपमानित किया।

घटना के दौरान शोर सुनकर पड़ोसी पृथ्वीराज थोरी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करवाया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घायल मागाराम को मामराज डूडी रावतसर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हनुमानगढ़ टाउन रेफर कर दिया गया। रावतसर थाना पुलिस ने मामले में बीएनएस तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच रावतसर वृताधिकारी आरपीएस सुभाष गोदारा कर रहे हैं। Hanumangarh News

डेराबस्सी में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने लोहे की रॉड से किया हमला

डेराबस्सी (सच कहूँ न्यूज)। Dera Bassi News: पंजाब के डेराबस्सी के नजदीक कूड़ावाल गांव में एक पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को सिविल अस्पताल, डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह दूध सप्लाई के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार करीब पांच युवकों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने लगभग 15 से 20 मिनट तक बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी दोनों टांगें टूट गईं। Dera Bassi News

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल अपने दूध के व्यवसाय में व्यस्त रहता है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की और अपनी जान को खतरा बताया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। Dera Bassi News

यह भी पढ़ें:– Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हथियारों से लैस घर में घुसकर की तोड़फोड़
जातिसूचक गालियां देने का आरोप, एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़। जिले में दलित परिवार पर देर रात जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, परिवादी प्रमोद कुमार (27) पुत्र राजेन्द्र मेघवाल निवासी भट्ठा कॉलोनी, जंक्शन ने विशिष्ट न्यायाधीश एससीएसटी प्रकरण न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। Hanumangarh News

आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी चेतन्य उर्फ चंदू भाट, जयंत खुराना, लोकेश पाल, राजवीर भाट सहित अन्य लोग एक कार में सवार होकर उसके घर पहुंचे। परिवादी के अनुसार, आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार, लोहे की रॉड और अन्य वस्तुएं थीं। उन्होंने घर का गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया और दरवाजों-खिड़कियों पर हमला कर तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवादी का कहना है कि कुछ समय बाद आरोपी दोबारा मौके पर आए और घर के बाहर चक्कर लगाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं एससीएसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एससीएसटी सैल सीओ करण सिंह बराड़ कर रहे हैं। Hanumangarh News

ढाणी में घुसकर लूटपाट, बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
हनुमानगढ़। संगरिया क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में रात्रि को बदमाशों ने एक ढाणी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी अयूब खां (36) पुत्र मोहम्मद सरवर निवासी वार्ड 14, गांव फतेहपुर ने संगरिया थाना में रिपोर्ट दी कि वह घटना के समय सिरसा गया हुआ था, जबकि घर पर उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। Hanumangarh News

धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने नकदी-जेवर लूटे

14 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र हाजी सकील नम्बरदार, आजाद पुत्र मोहम्मद सकील, रजाक पुत्र हनीफ, सब्दर पुत्र माम हुसैन, भालू, अनवार पुत्र माना निवासी फतेहपुर ढालिया व रोशन निवासी लीलांवाली धारदार हथियार लेकर उसकी ढाणी में घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और खिड़कियों के शीशे व गेट तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने वॉशिंग मशीन तोड़ दी और पत्नी व बच्चों को डराकर साइड में कर दिया। बदमाश घर में रखे जमीन बिक्री के करीब 3.50 लाख रुपए नकद व करीब एक तोला सोने के जेवरात लूटकर ले गए।

शोर सुनकर पास में सो रहे परिवादी के पिता मोहम्मद सरवर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ, पैर, कंधे व आंख पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घायल अवस्था में उन्हें हनुमानगढ़ के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News