Punjab Floods - Sach Kahoon Hindi

Punjab Floods: पंजाब सरकार का ‘ऑपरेशन राहत’ बना बाढ़ पीड़ितों और किसानों का सहारा!
चंडीगढ़। CM भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की पहल के तहत, पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए “ऑपरेशन राहत” की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत उन्होंने अपने परिवार की ओर से 5 लाख रुपये की राशि समर्पित कर 50 प्रभावित घरों की मरम्मत और नई नुहार देने का जिम्मा उठाया है।

भले ही भाखड़ा डैम और हिमाचल से आने वाला पानी अब कम हो गया है, लेकिन आनंदपुर साहिब हलके और नंगल के कई गाँव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। घर, खेत और सड़कें भारी नुकसान झेल चुकी हैं। स्थिति को देखते हुए मंत्री बैंस और उनकी टीम ने प्रभावित गाँवों का दौरा शुरू किया ताकि पीड़ित परिवारों को सीधे मदद दी जा सके।

मंत्री बैंस ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई, बल्कि स्वयं सरकारी स्कूलों में सफाई अभियान में भाग लिया। स्थानीय सरपंच और युवा भी इस काम में उनके साथ रहे। मंत्री ने कहा, “लोगों के सहयोग और वाहेगुरु की मदद से हर मुश्किल का हल निकल सकता है। ”ऑपरेशन राहत के तहत पानी भरे इलाकों में डीडीटी का छिड़काव, फॉगिंग, मेडिकल टीमों और वेटनरी डॉक्टरों की सेवाएँ उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसका मकसद बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकना और पशुओं की देखभाल करना है।

बाढ़ से मक्का और धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इसको देखते हुए अगले 10 दिनों तक सभी फील्ड स्टाफ – पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार, एसडीएम और सरपंच – लगातार गाँवों में मौजूद रहेंगे, ताकि किसानों और पीड़ितों तक सरकार की योजनाएँ और मुआवज़ा पहुँच सके। जिन लोगों ने बाढ़ में अपने पशु खो दिए हैं, उन्हें भी विशेष सहायता दी जाएगी।

बैंस ने कहा कि गरीब और प्रभावित परिवारों के घरों की बहाली के लिए 3-4 दिनों में पूरा डाटा तैयार किया जाएगा और उसी आधार पर तुरंत मदद दी जाएगी। मंत्री बैंस ने भरोसा जताया कि “ऑपरेशन राहत अगले 8-10 दिनों में बड़े स्तर पर पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोग इस आपदा से जल्दी राहत पा सकें।”

ऑपरेशन राहत से पहले, मंत्री बैंस ने अपने दो निजी आवास – गंभीरपुर का घर और नंगल का सेवा सदन बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिए थे। इन जगहों पर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे भोजन, ठहरने और इलाज की सुविधा दी गई। मंत्री बैंस ने कहा था, “मैं जो कुछ भी हूँ, लोगों की वजह से हूँ। इस आपदा में मेरे घरों के दरवाज़े हर पीड़ित परिवार के लिए 24×7 खुले थे।”

यह पहल केवल एक मंत्री का निजी योगदान ही नहीं है, बल्कि यह पंजाब सरकार की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और लोगों के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। ऑपरेशन राहत आनंदपुर साहिब हलके में नई उम्मीद और नई शुरुआत की मिसाल बन रहा है।

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, लुधियाना और अमृतसर में हालात गंभीर
रावी नदी से अमृतसर में 8 बांध टूटे, भाखड़ा से छोड़ा गया 70 हजार क्यूसेक पानी, सतलुज नदी ने ससराली गांव में बांध तोड़ा, 14 गांवों पर मंडराया खतरा

लुधियाना में सतलुज नदी का बांध टूटा, खेतों में घुसा पानी

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Punjab Floods News: पंजाब में बाढ़ का कहर थम नहीं रहा है। इस वक्त लुधियाना में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार आधी रात को यहां सतलुज नदी पर गांव ससराली में बना बांध टूट गया। जिसके बाद पानी खेतों में पहुंच चुका है। आबादी की तरफ जाते पानी का बहाव को रोकने के लिए प्रशासन ने सेना और एनडीआरएफ की मदद से रिंग बांध बनाया था लेकिन अब उस पर भी कटाव पड़ना शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए अब तीसरा बांध बनाया जा रहा है। Ludhiana News

अगर यहां से बाढ़ का पानी आगे बढ़ा तो फिर 14 गांवों के अलावा राहों रोड से लेकर समराला चौक तक पानी की जद में आ सकता है। इसे देखते हुए लोगों के साथ डीसी हिमांशु जैन खुद भी मिट्टी से भरी बोरियां उठा रहे हैं। सतलुज नदी से बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोग कल से ही गांव खाली करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सेना की टीम लगातार यहां पानी को रोकने की कोशिश कर रही है। बता दें कि अगर यहां से पानी निकला तो लुधियाना के 14 गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इसके अलावा शहरी इलाके राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड और समराला चौक तक पानी पहुंच सकता है। वहीं साहनेवाल के धनांसू इलाके में भी पानी भरने की आशंका है, जिससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

अमृतसर में 5 बांध तक पहुंचने का रास्ता नहीं | Ludhiana News

अमृतसर रमदास में रावी नदी के कारण टूटे 8 बांधों को भरने के प्रयास शुरू हो चुके हैं, जबकि 5 बांधों तक पहुंचने का प्रयास जारी है, लेकिन अभी इसमें सफलता नहीं मिली है। पठानकोट से तरनतारन तक रावी के जलस्तर में कमी आई है। शुक्रवार रात 9 बजे भाखड़ा बांध का जलस्तर 1678.40 फीट दर्ज किया गया, जो अब खतरे के निशान से लगभग डेढ़ फीट नीचे है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भाखड़ा से लगभग 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें से लगभग 50 हजार क्यूसेक पानी ही सतलुज में छोड़ा जा रहा है।

बाढ़ के पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत

फिरोजपुर के गांव टल्ली गुलाम में गुरमीत सिंह (50) अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने घर से निकले थे। रास्ते में सड़क पर पानी अपेक्षाकृत कम था, लेकिन अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में जा गिरे और डूब गए। पास ही गांव हामद चक्क में मौजूद संस्थाएं और इंद्रजीत नीकू की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गुरमीत सिंह को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Ludhiana News

कैबिनेट मंत्री ने दिए टूटी सड़कों, पुल को तुरंत ठीक करने के आदेश

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बाढ़ से सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के हुए नुकसान को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। मंत्री ने अधिकारियों को इस मुश्किल की घड़ी में पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में संपर्क बहाली के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत और वॉश-आउट स्थानों पर काजवे, पाइप या बॉक्स कलवर्ट बनाने पर विचार किया गया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के रूप में एक दिन का वेतन देने का भी ऐलान किया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने किया दौरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ फिरोजपुर और तरन तारन पहुंचे। उन्होंने मौके पर आपदा की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और अनुभव सुने। भूपेश बघेल ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य और केंद्र सरकार का कुप्रबंधन साफ झलक रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

पंजाब किंग्स के कप्तान ने भी जताई चिंता | Ludhiana News

पंजाब में आई बाढ़ को लेकर भारतीय टीम के क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर ने वीडियो जारी चिंता जताई है। अय्यर ने कहा- पंजाब के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, ये मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आज बाढ़ ने हमें गिराया है, मगर हम इस चैलेंज को मिलकर पार कर सकते हैं। अय्यर ने लोगों को डोनेट करने का आग्रह किया और कहा कि आपका दिया हुआ एक एक हिस्सा उन परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, जो लोग इस बाढ़ से ग्रस्त हैं। हमें साथ मिलकर पंजाब को फिर से मुस्कुराने लायक करना है।

यह भी पढ़ें:– 56 सेंटीमीटर और घटा यमुना नदी का जलस्तर

होशियारपुर में बाढ़ से घरों, सड़कों और स्कूलों को भारी नुकसान
पौंग बांध से पानी छोड़े जाने और मौसमी नदियों में उफान से मची तबाही

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले में पौंग बांध से लगातार पानी छोड़े जाने और मौसमी नदियों में बाढ़ के कारण भारी तबाही मची है। जिले में 100 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कें, दर्जनों स्कूल और कई गांवों में घरों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को बताया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं, और स्थिति नियंत्रण में है। गढ़शंकर उपमंडल के 23 गांवों में घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग की 101 किलोमीटर से अधिक संपर्क सड़कें, 54 किलोमीटर योजना वाली सड़कें और मंडी बोर्ड की 117 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा, 141 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छतों, फर्श, प्लास्टर, चारदीवारी और शौचालयों को भारी नुकसान हुआ है।

कृषि भूमि और गांव जलमग्न: पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण टांडा और मुकेरियां उप-विभागों के कई निचले गांवों की कृषि भूमि कई दिनों तक जलमग्न रही। टांडा के गंधोवाल, रारा मंड, तल्ही, सलेमपुर, अब्दुल्लापुर, मेवा मियानी और फत्ता कुल्ला जैसे गांवों के साथ-साथ मुकेरियां के मोतला, हलेर जनार्दन, सनियाल, कोलियन, नौशहरा और मेहताबपुर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 168 गांव बाढ़ प्रभावित घोषित किए गए हैं, जिनमें गढ़शंकर में 55, मुकेरियां में 33, टांडा में 26 और दसूहा व होशियारपुर उप-मंडलों में 27-27 गांव शामिल हैं। Hoshiarpur News

कृषि और संपत्ति को भारी नुकसान: बाढ़ के कारण लगभग 8,322 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रभावित 2,465 लोगों में से 1,615 को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिले भर में पांच राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां 941 लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से 41 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें नौ पक्के घर शामिल हैं, जबकि 87 घरों को गंभीर क्षति और एक घर को आंशिक क्षति हुई है। इसके अलावा, चार पशुशालाएं भी नष्ट हो गईं।

यह भी पढ़ें:– बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों को मिलेगा वृद्धाश्रम में अस्थायी आश्रय: डॉ. बलजीत कौर

बाढ़ के कारण 4 लाख एकड़ रकबा डूबने से देश का अन्न भंडार संकट में, सरकार ने केन्द्र सरकार से की ये मांग
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Floods: बाढ़ के कारण कठिन दौर से गुजर रहे देश के अन्न भंडार पंजाब के लिए, आज राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बाढ़ से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए तत्काल वित्तीय राहत और बड़ा विशेष वित्तीय पैकेज देने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ की मार झेल रहे चार लाख एकड़ कृषि भूमि के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में वृद्धि की भी मांग की। Punjab Floods

स. खुड्डियां ने केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इस प्राकृतिक आपदा के कृषि क्षेत्र पर पड़े गंभीर असर को उजागर किया। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के उपरांत स. खुड्डियां ने चौहान का स्वागत किया, जो बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित किसानों से मिलने के लिए राज्य के दौरे पर आए थे। Punjab Floods

बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान को उजागर करते हुए पंजाब के कृषि मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार 4 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें बाढ़ के पानी की चपेट में आई हैं। कटाई के सीजन से कुछ सप्ताह पहले, धान की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस तबाही के नतीजे स्वरूप किसानों और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। पशुधन को हुए नुकसान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर और भी बुरा असर पड़ा है।

स. खुड्डियां ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब का विशेष योगदान है और एक कृषि प्रधान राज्य होने के नाते पंजाब केंद्रीय खाद्य पुल में अहम योगदान देता है। हालांकि बाढ़ के कारण फसलें, कृषि बुनियादी ढांचा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक रीढ़ कही जाने वाली कृषि पर भारी दबाव है, इसलिए इस क्षेत्र को फिर से जीवित करने और किसानों को तत्काल सहायता देने की आवश्यकता है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए नगण्य मुआवजे पर चिंता प्रकट करते हुए पंजाब के कृषि मंत्री ने कहा कि फसलों के नुकसान का मौजूदा मुआवजा 6,800 रुपये प्रति एकड़ है, जो कि किसानों के वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुआवजे को बढ़ाकर कम से कम 50,000 रुपये प्रति एकड़ किया जाए। Punjab Floods

स. खुड्डियां ने केंद्र सरकार द्वारा रोके गए ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) और मार्केट विकास फंड (एम.डी.एफ.) के 8,000 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को बाढ़ के प्रभाव को कम करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:– Animal Care Tips: कम दूध दे रही गाय-भैंस? अपनाएं ये देसी नुस्खा, 10 दिन बाद दिखेगा कमाल

Punjab Floods: बाढ़ग्रस्त फाजिल्का में सेना ने संभाली राहत और बचाव की कमान
फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka Flood News: फाजिल्का में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। 27 अगस्त से पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है और सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। तमाम कठिनाइयों के बावजूद फाजिल्का में तैनात भारतीय सेना की टुकड़ियाँ लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। अब तक 2200 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। सेना की मेडिकल टीम घायलों का इलाज कर रही है और भोजन, पीने का पानी तथा दवाइयाँ कई इलाकों में पहुँचाई जा रही हैं। प्रभावित गाँवों में राम सिंह भैणी, तेजा रूहेला, डोना नांका, गट्टी नंबर 1, महात्मा नगर, गुलाबा भैणी, चक रूहेला, रेतेवाली भैणी और झंगर भैणी समेत कई छोटे गाँव शामिल हैं।

सेना की मौजूदगी से ग्रामीणों में विश्वास की आशा जगी है और वे सेना के आभारी हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता ज़िंदगियाँ बचाना और फंसे लोगों को तुरंत सहायता पहुँचाना है।सेना, स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ मिलकर निकासी, चिकित्सा सहायता और गाँवों में हालात स्थिर करने पर काम कर रहे हैं।

फाजिल्का में तैनात सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी आश्वस्त किया है कि सेना देश के नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बढ़ते पानी और गंभीर हालात के बावजूद जवान ज़मीन पर डटे हुए हैं और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। Fazilka Flood News

यह भी पढ़ें:– अनु सैनी ने एमएजेएमसी 4th सेमेस्टर में मारी बाजी, 87.4% अंकों के साथ रही अव्वल