Rajasthan Govt Scheme - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन
एसएसओ आईडी और ई-मित्र से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan Mukhyamantri Yova Swarojgar Yojana: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस क्रम में हाल ही में राज्य सरकार द्वारा एक और नई योजना ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ लागू की गई है। Rajasthan News

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) शिखर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को इस योजना का शुभारंभ किया था। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने त्वरित गति से कार्य करते हुए 15 जनवरी को इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी थी। योजना के शुभारंभ के 10 दिन बाद ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, सभी जिला महाप्रबंधकों को इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के युवाओं को उद्योग के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा

अग्रवाल ने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई (सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट) शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है। Rajasthan News

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शत प्रतिशत ब्याज और सीजीटीएमएसई शुल्क का पुनर्भरण तथा मार्जिन मनी का प्रावधान किया गया है। एक लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल नए उद्योग स्थापित होंगे, बल्कि भविष्य में अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सुरेश कुमार ओला, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त योजना के तहत देय लाभ

8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया | Rajasthan News

एसएसओ आइडी के सिटीजन एप में उपलब्ध ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार (एमवाईएसवाई)’ आइकन पर क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा।

इसके बाद आवेदक अपना सामान्य विवरण, जिला, उद्योग का प्रकार, प्रस्तावित कार्यस्थल का पता, परियोजना का विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट करना होगा।

आवेदक को बैंक की जिस शाखा से ऋण लेना है, उसकी जानकारी भी फॉर्म में भरनी होगी।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र पर साप्ताहिक बैठक होगी, जिसमें इन आवेदनों पर चर्चा कर, उन्हें संबंधित बैंकों को भेज दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज।

पात्रता

राजस्थान के मूल निवासी, आयु 18-45 वर्ष हो।

एचयूएफ, सोसायटी, भागीदारी फर्म, एलएलपी फर्म एवं कंपनी की स्थिति में उनका नियमानुसार पंजीकृत होना आवश्यक एवं संस्थान का 51 प्रतिशत या अधिक स्वामित्व 18 से 45 वर्ष के आयु के व्यक्तियों में निहित होना अनिवार्य है। Rajasthan News

Annapurna Rasoi Yojana: सरकार की ओर से निर्धारित आठ रुपए प्रति थाली की जगह लिए जा रहे दस रुपए
एक्सईएन ने किया श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

Annapurna Rasoi Yojana: हनुमानगढ़। नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता रामप्रताप मीणा ने मंगलवार को जंक्शन में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई संख्या 1266 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई की जांच की गई। एक्सईएन ने स्वयं भोजन चखा। इस दौरान साफ-सफाई तो संतोषजनक मिली लेकिन सब्जी की गुणवत्ता में कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान एक नाबालिग बच्ची भी कार्य करती मिली। बालिका ने बताया कि वह अपनी मां की जगह आई है। इस पर एक्सईएन मीणा ने रसोई संचालकों को पाबंद किया कि नाबालिग बच्चों से काम नहीं करवाया जाए। Hanumangarh News

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि प्रत्येक व्यक्ति से सरकार की ओर से प्रति थाली निर्धारित आठ रुपए की जगह दस रुपए लिए जा रहे हैं। इस पर एक्सईएन ने रसोई संचालक को पाबंद किया कि प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित आठ रुपए लिए जाएं। अगर भविष्य में निर्धारित से अधिक रुपए लेने की शिकायत मिलती है तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रसोई में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर एक्सईएन ने पाबंद किया कि व्यवसायिक सिलेंडर का उपयोग किया जाए। Hanumangarh News

Rajasthan Govt Scheme: सड़क हादसे में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिली प्रोत्साहन राशि
अब तक 66 भले व्यक्तियों को मिल चुकी है प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र

Rajasthan Govt Scheme: हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना (Mukhyamantri Ayushman Jeevan Rakshak Yojana) के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 7 गुड सेमेरिटन (भले व्यक्तियों) को 70 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है। यह राशि गुड सेमेरिटन के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हजार रुपए एवं सामान्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन स्वरुप प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है। इससे पूर्व 54 गुड सेमेरिटन को 3 लाख 75 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। Rajasthan News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 7 गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन स्वरुप 70 हजार रुपए उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि घायल को निकटतम राजकीय अथवा निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले गुड सेमेरिटन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने एवं उसकी इच्छानुसार तत्काल अस्पताल से जाने की अनुमति होती है। घायल की मदद करने वाले वाले गुड सेमेरिटन एक से अधिक होने की स्थिति में सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि सभी में समान रूप से विभाजित की जाएगी। Rajasthan News

10 हजार प्रोत्साहन राशि आशीष कुमार के बैंक अकाउंट में जमा करवाई गई

उन्होंने बताया कि पीलीबंगा में वार्ड नौ में रहने वाले आशीष कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसके लिए उन्हें 10 हजार प्रोत्साहन राशि उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाई गई। इसी तरह, गांव श्योरानी (नोहर) के रहने वाले मुकेश कुमार, गांव बुधवालिया (रावतसर) के भागीरथ, गांव पूरबसर (रावतसर) के संदीप कुमार, गांव 16 डीडब्ल्यूडी (रावतसर) के सुशील कुमार, रावतसर के वार्ड नौ में रहने वाले जसवंत सिंह एवं रावतसर के वार्ड चार में रहने वाले संजीव कुमार को घायल व्यक्ति की मदद करने एवं उन्हें अस्पताल पहुंचाने पर 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 66 गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र 4 लाख 45 हजार रुपए की राशि दी जा चुकी है। इनमें 39 भले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र के साथ 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि एवं 10 भले व्यक्तियों (सह-गुड सेमेरिटन) को प्रशस्ति पत्र के साथ 5000-5000 रुपए प्रोत्साहन राशि एवं एक भले व्यक्ति को पुरानी योजना के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ 5000 रुपए एवं 16 भले व्यक्तियों प्रशस्त्रि पत्र दिए गए हैं।

दुर्घटना में घायल नागरिकों की करें मदद | Rajasthan News

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को गोल्डन ओवर में अस्पताल पहुंचाने पर घायल व्यक्ति की जान बचने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है, इसलिए घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अपने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाएं। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 108 एम्बूलेंस में कार्यरत कार्मिक, निजी एम्बुलेंस के कर्मचारियों, पीसीआर वैन एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकार्मिकों तथा घायल व्यक्ति के संगे-संबंधियों को इस योजना का लाभ देय नहीं होगा।

Rajasthan Rains: अतिवृष्टि से मक्कासर में बिगड़े हालात, पक्के मकान धंसे, मौत के साये में रहने को मजबू…