Barinder Goyal - Sach Kahoon Hindi

सरकार कहे लहरा में विकास की लहर, विरोधी कहे सिर्फ दावे
लहरागागा में विकास की कोई कमी नहीं रखी गई: बरिन्द्र कुमार गोयल

हरा हलके की समस्याएँ आज भी जस की तस: विरोधी

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: मालवा की राजनीति का ध्रुव माने जाने वाले विधान सभा हलके लहरागागा, जिसकी नुमाइंदगी कभी पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री राजेन्द्र कौर भट्ठल ने की, आज एक नए राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। साल 2022 में इस हलके ने पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार ‘आम आदमी पार्टी’ के बरिन्द्र कुमार गोयल पर भरोसा जताया, जो अब कैबिनेट मंत्री के रूप में हलके की बागडोर संभाल रहे हैं। Lehragaga News

अगर पिछले चार वर्षों के विकास की समीक्षा करें, तो जहाँ इस पिछड़े इलाके के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं सूखते हुए घग्घर दरिया की पुरानी समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकारी दावों के अनुसार, खेल स्टेडियमों और सड़कों के निर्माण के साथ-साथ कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए रायधरणा, गुरने कलां और भुटाल कलां जैसे गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर लंबी नई नहर और जमीनदोज पाइपों का जाल बिछाकर नहरी पानी खेतों तक पहुँचाया जा रहा है। अब देखते हैं कि इस राजनीतिक प्रभाव वाले हलके में विकास की यह लहर लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

चार सालों में हलके लहरागागा में ‘आप’ सरकार ने करवाए लाजवाब काम: बरिन्द्र कुमार गोयल

हलके के विधायक और कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने हलके की प्रगति का विवरण देते हुए बताया कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में से गुजर रहे नाले को कवर कराया, जिससे शहरवासियों को बहुत राहत मिली है। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से शहर की नालियों को कवर करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। Lehragaga News

इसके अलावा नगर कौंसिल की नई इमारत का नींव पत्थर रखा गया, लहरा में पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) का नया आॅफिस परिसर बनाने के लिए भी नींव रखी गई, जिसकी कुल लागत 4.69 करोड़ रुपये होगी और यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। लहरागागा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर, सुगम और पारदर्शी सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए और आधुनिक तहसील परिसर का काम तेजी से चल रहा है, जिसका नींव पत्थर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4 अक्टूबर 2025 को रखा था। लहरागागा में 20.16 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक आधुनिक और शानदार स्कूल तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि इस साल 9 जनवरी को लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के पंजाब सरकार के ऐतिहासिक फैसले के तहत, लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लहरागागा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) को नए रूप में विकसित किया गया। इस सेंटर में 15 अप्रैल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे लहरागागा शहर और आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भठ्ठल कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करना सबसे ऐतिहासिक फैसला है और भठ्ठल कॉलेज के जो कर्मचारी थे, उन्हें विभिन्न कॉलेजों और आईटीज में समायोजित किया गया है, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण भी हो सके। इसके अलावा, विभिन्न गांवों और शहरों में पड़ी सड़कों का नवीनीकरण किया गया है, और जिन सड़कों की हालत खराब थी, उनका काम पूरा हो चुका है या चल रहा है। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे

कैबिनेट मंत्री ने किया स्कूल की नई इमारत का शिलान्यास
20.16 करोड़ से बनेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत

लहरागागा (सच कहूँ/नैनसी)। Lehragaga News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां), लहरागागा की नई इमारत का शिलान्यास किया। यह इमारत 20.16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी और इसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश होगा। मंत्री ने बताया कि पहले स्कूल की जगह बहुत कम थी और मौजूदा इमारत के कई हिस्से असुरक्षित घोषित किए गए थे, जिससे छात्राओं और स्टाफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। Lehragaga News

नई इमारत को अत्याधुनिक डिजाइन के अनुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें बड़े क्लासरूम, बेहतर वेंटिलेशन और रोशनी की व्यवस्था, भूकंपरोधी ढांचा और छात्राओं के अनुकूल वातावरण शामिल होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 7-8 महीनों में यह प्रोजेक्ट पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र को एक मॉडल स्कूल मिलेगा।

इस परियोजना के तहत विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, खेलों के लिए सुविधाएँ और स्वच्छ सैनिटेशन प्रबंध भी किए जाएँगे। इस अवसर पर नगर परिषद लहरागागा की प्रधान और स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल कांता गोयल, एसडीएम राकेश प्रकाश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्कूल स्टाफ, छात्राएँ और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Bijli Meter News: उपभोक्ताओं की बिना मर्जी के पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में हो रहा बदलाव

मंत्री ने कमजोर तटबंधों पर लगवाई रेत की बोरियां
बरसात में घग्गर किनारों का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल

संवेदनशील गांवों में जाकर लोगों को किया सतर्क, प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

748.7 फुट तक पहुंचा घग्गर दरिया का जलस्तर

मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। Moonak News: पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने वीरवार को लहरागागा हलके के घग्गर नदी से सटे इलाकों का दौरा किया। लगातार हो रही बारिश के बीच उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर नदी के कमजोर किनारों का जायजा लिया और रेत की बोरियां लगवाकर सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया। इस दौरान उनके साथ निजी सहायक राकेश कुमार गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। Moonak News

मंत्री ने मकरौड़ साहिब, मंडवी, चांदू, आनंदाना, खनौरी सहित कई संवेदनशील गांवों का दौरा किया। स्थानीय लोगों द्वारा नदी में दरार पड़ने की आशंका जताए जाने पर वे तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। उनके साथ सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें भी सक्रिय रहीं।

बरिंदर गोयल ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर दरिया का जलस्तर 748.7 फुट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 748 फुट से अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की बाढ़ के बाद मकरौड़ साहिब से कड़ैल तक 4 करोड़ रुपये की लागत से 18 फुट लंबे किनारों को 16 फुट चौड़ा कर मजबूत किया गया था। इस बार 749 फुट जलस्तर के बावजूद किनारे पूरी तरह सुरक्षित हैं। Moonak News

मंत्री ने बताया कि 15 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां पिछले वर्ष दरारें आई थीं। इन जगहों पर जंबो बैग और रेत की बोरियों से सुरक्षा दी जा रही है। साथ ही, ठीकरी पहरे लगाए गए हैं और रात में पुलिस गश्त के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार प्रदेशवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

यह भी पढ़ें:– दो किलो हेरोइन व हथियार बरामद, तीन काबू