Diesel News - Sach Kahoon Hindi

Congress: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का आया बड़ा बयान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चार दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये जाने के सरकार के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बारे में जनता को जवाब देना चाहिए। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सरकार ने 15 मई के बाद आज सुबह अचानक फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिये। उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि देश संकट में है और मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने तेल के दाम चार दिन में दूसरी बार में बढ़ाने के निर्णय को सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया और कहा कि मोदी सरकार नाकामियों का बोझ जनता के सिर पर डाल रही है। उन्होंने कहा, ‘दाम बढ़े चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ा दिये। पूरी भूमिका बनाकर, बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डालने का कार्य प्रगति पर है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आम जनता की लूट और उद्योग पति गौतम अडानी को अमेरिका से छूट’, यही मोदी जी का ‘कम्प्रोमाइज्ड मॉडल’ है।' प्रधानमंत्री ने अमेरिका से हाथ-पैर जोड़कर रूसी तेल खरीदने की अनुमति की अवधि एक महीने के लिए बढ़वाई है और इससे देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के अनुसार रूसी तेल खरीदने की अनुमति मिल गयी है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों का बोझ आम जनता पर क्यों डाला जा रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में दूरदर्शिता और नेतृत्व की कमी है।

उन्होंने कहा कि संकट के समय सरकार चुनावों में व्यस्त रही और बाद में 'चिकनी-चुपड़ी बातें कर लूट का प्लान' बनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘केवल विदेशों में प्रायोजित जनसंपर्क गतिविधियां करने से कोई ह्यविश्वगुरुह्ण नहीं बन जाता, जनता के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी पड़ती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से देश के समक्ष खड़े बड़े सवालों का जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि संकट से निपटने के लिए सरकार क्या कर रही है, यह देश को बताया जाना चाहिए।

Hanumangarh: पुलिस निगरानी में रखा सील टैंकर का ‘डीजल’ 6 माह में बना पानी
डीएसओ टीम के साथ पहुंचे नीलामी करने तो खुला राज, पल्लू पुलिस संदेह के घेरे में

Diesel News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पुलिस की निगरानी में रखा गया सील टैंकर में बंद ‘डीजल’ पानी बन गया। मंगलवार को जिला रसद अधिकारी टीम के साथ डीजल की नीलामी करने पहुंचे तो राज खुला। करीब छह माह पहले पल्लू में होटल की आड़ में पकड़ी गई अवैध डीजल फैक्ट्री के मामले में डीजल के पानी होने से पल्लू थाना पुलिस संदेह के घेरे में आ गई है। बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम की ओर से जब्त किया गया 40 हजार 200 लीटर अवैध डीजल, पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में सील कर रखा गया था। Hanumangarh News

टैंकर में था 40 हजार 200 लीटर अवैध डीजल

मंगलवार को जब जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला अपनी टीम के साथ जब्त डीजल की नीलामी के लिए पहुंचे, तो जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। सील किए गए टैंकर को खोल कर सैंपल लिया गया, जिसमें करीब 80 प्रतिशत पानी पाए जाने के बाद नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई। जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने कहा जब यह डीजल जब्त किया गया था, उस समय यह पूरी तरह डीजल था। अब इसमें पानी कैसे मिला, यह गंभीर जांच का विषय है।

पुलिस निगरानी पर उठे गंभीर सवाल | Hanumangarh News

यह पूरा मामला पल्लू थाना पुलिस की निगरानी में था। ऐसे में सील टैंकर में डीजल की जगह पानी मिलने से स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह आशंका जताई जा रही है कि क्या जब्त डीजल के साथ छेड़छाड़ हुई? क्या अवैध रूप से डीजल निकालकर पानी भरा गया? या फिर यह किसी बड़े स्तर की अंदरूनी मिलीभगत का मामला है?

फिर खुल सकती है जांच

सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच सकता है और पूरे सील मैकेनिज्म, निगरानी व्यवस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा सकती है। यदि लापरवाही या अनियमितता साबित होती है, तो कड़ी विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

पहले ही करोड़ों का घोटाला

जानकारी के अनुसार 22 जून 2025 को बीकानेर रेंज कार्यालय की स्पेशल टीम ने हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में महादेव होटल की आड़ में चल रही केमिकल से डीजल तैयार करने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक टैंकर केमिकल युक्त तेल, एक पिकअप सहित 40200 लीटर केमिकल युक्त अवैध डीजल जब्त किया था। अपराधी लम्बे समय से संगठित गिरोह बनाकर पुलिस व प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध व्यापार कर रहे थे। तब आईजी के आदेश पर पल्लू थाना के तत्कालीन प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया था। अब उसी जब्त डीजल का गायब हो जाना पूरे सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है। Hanumangarh News

India Diesel: भारत का डीज़ल निर्यात हुआ दोगुना, यूरोपीय संघ के प्रतिबंध से पहले बढ़ी मांग
India Fuel Export Growth: नई दिल्ली। अगस्त माह में भारत से यूरोप को डीज़ल निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, यह निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से अधिक रहा। विश्लेषकों का मानना है कि यह उछाल मुख्य रूप से यूरोपीय संघ द्वारा रूसी कच्चे तेल से तैयार उत्पादों पर लगाए गए आगामी प्रतिबंध से पहले खरीदारों द्वारा अतिरिक्त खरीदारी के कारण हुआ है। यह प्रतिबंध जनवरी 2026 से लागू होना है। India Diesel News

ग्लोबल रीयल-टाइम डेटा एवं एनालिटिक्स कंपनी केप्लर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में भारत का डीज़ल निर्यात बढ़कर औसतन 2,42,000 बैरल प्रतिदिन पर पहुँच गया, जो पिछले वर्ष के अगस्त की तुलना में कहीं अधिक है। बीते 12 महीनों के औसत निर्यात स्तर में भी लगभग 124 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस तेजी का कारण केवल यूरोपीय संघ के प्रतिबंध नहीं हैं, बल्कि नीदरलैंड में स्थित शेल की पर्निस रिफाइनरी में अचानक रखरखाव कार्य से आपूर्ति प्रभावित होना तथा आने वाले शीतकालीन मौसम के लिए अतिरिक्त भंडारण की आवश्यकता भी प्रमुख कारण रहे। India Diesel News

रूसी कच्चे तेल पर मूल्य सीमा घटाकर 60 डॉलर से 47.6 डॉलर प्रति बैरल

यूरोपीय संघ के 18वें प्रतिबंध पैकेज के अंतर्गत रूस से निकले कच्चे तेल को विदेशों में प्रोसेस कर वापस यूरोप भेजने पर भी रोक लगाई गई है। इससे भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और नायरा एनर्जी जैसी कंपनियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, क्योंकि ये कंपनियाँ यूरोपीय बाज़ार को ईंधन आपूर्ति की प्रमुख भागीदार रही हैं।

यूरोपीय संघ ने रूसी कच्चे तेल पर मूल्य सीमा को भी घटाकर 60 डॉलर से 47.6 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। साथ ही एक नई स्वचालित प्रणाली लागू की गई है, जिसके अंतर्गत यह मूल्य सीमा पिछले छह महीनों में यूराल कच्चे तेल के औसत मूल्य से 15 प्रतिशत कम रखी जाएगी। इस कदम से रूस की ऊर्जा आय पर दबाव बढ़ाने और भविष्य के लिए स्पष्ट अनुमान लगाने में कंपनियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। India Diesel News

Dhanbad Breaking News: धनबाद में मजदूरों को लेकर जा रही सर्विस वैन 300 फीट गहरी खाई में गिरी