New Rail Line - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan New Rail Line: सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के लिए रेल परियोजनाओं का निर्माण
राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्रों में नई रेल लाइनों के निर्माण हेतु कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर संसद में अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान जवाब में जानकारी प्रदान की

जयपुर/बीकानेर/जैसलमेर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan New Rail Line: अश्विनी वैष्णव, माननीय रेलमंत्री ने रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2026-27) पर संसद में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे वर्तमान में अभूतपूर्व विस्तार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है, जिसे केंद्रीय बजट 2026-27 में 2.78 लाख करोड़ रूप्ए के रिकॉर्ड बजटीय आवंटन से सशक्त बनाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेखांकित किया कि रेलवे में एक प्रमुख संरचनात्मक सुधार रेल बजट का आम बजट में विलय था, जिसके परिणामस्वरूप तीन प्रमुख लाभ हुए हैं। उन्होंने भारतीय रेल के वर्तमान रूपांतरण को ’धीमी प्रगति’ से ’सुपर-फास्ट ट्रांसफॉर्मेशन’ की ओर एक बड़े बदलाव के रूप में वर्णित किया, जो इस राष्ट्रीय परिवहन सेवा के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और सामरिक संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर बल

अपने उत्तर में, अश्विनी वैष्णव ने सीमावर्ती और सामरिक क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी पर दिए जा रहे विशेष बल को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो सामरिक आवाजाही और क्षेत्रीय विकास दोनों को बढ़ावा देंगी। जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी विस्तार (डीपीआर चरण), काजीगुंड-बडगाम दोहरीकरण और जम्मू-राजौरी-पुंछ कनेक्टिविटी के लिए सर्वेक्षण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में, अनुपगढ़-खाजूवाला, जैसलमेर-बाड़मेर-भीलडी और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ अन्य मार्गों जैसी परियोजनाओं को पहुंच और लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए विकसित किया जा रहा है। Rajasthan New Rail Line

राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्र में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है। राजस्थान के अनूपगढ़-बीकानेर को जोड़ने के लिए 187 किलोमीटर नई रेल लाइन के कार्य को 2277 करोड़ रूपए के निर्माण करने की डीपीआर तैयार की गई है तथा स्वीकृति के आगामी चरण में है। इसके अतिरिक्त जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी वाया बाडमेर, 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर नई रेल के लिए फाइनल लोकेशन सर्वें का कार्य प्रगति पर है।

रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों के फलस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर रेल सम्पर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में रेल लाइनो के निर्माण से समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और स्थापत्य कला के साथ धार्मिक और सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजस्थान राज्य में व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होगे। Rajasthan New Rail Line

यह भी पढ़ें:– धूरी में 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने सब-डिविजनल अस्पताल और माता-शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र से संगरूर का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Indian Railways News: चीन सीमा तक पहुंचेगी भारतीय रेल, बिलासपुर–मनाली–लेह रेललाइन से बढ़ेगी सेना की ताकत
अनु सैनी। New Rail Line : भारत अपनी सामरिक और परिवहन क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ी रेलवे परियोजना पर काम कर रहा है। भारतीय रेलवे की योजना बिलासपुर, मनाली और लेह को जोड़ने वाली नई रेललाइन बनाने की है, जो आगे चलकर चीन सीमा के करीब तक पहुंच सकेगी। लगभग 489 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है। Indian Railways News

इस रेललाइन को रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से लद्दाख क्षेत्र तक पहुंच पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। खासतौर पर सेना के लिए यह रेलमार्ग काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि इससे सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और सैन्य सामग्री की आपूर्ति तेजी से हो सकेगी।

इस परियोजना की एक खास बात यह भी है कि पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इसमें करीब 270 किलोमीटर लंबी सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कई बड़े पुल भी बनाए जाने की योजना है, जिससे ट्रेनें ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी आसानी से चल सकें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह रेललाइन न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा देगी। मनाली और लद्दाख जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल सुविधा मिलने से यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। साथ ही इससे हिमालयी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। Indian Railways News

यह भी पढ़ें:– Theft News: रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले भतीजे सहित 2 गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

New Rail Line: पानीपत से लेकर हस्तिनापुर तक बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, किसानों की हो जाएगी मौज, भूमि का होगा अधिग्रहण
New Rail Line: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार देने के उद्देश्य से राज्य सरकार और भारतीय रेल ने मिलकर एक नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा बल मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित रेलवे लाइन दौराला से पानीपत। ऐसे में दौराला एक बड़े स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। दौराला से मवाना, हस्तिनापुर होते हुए 62.5 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिजनौर तक जाएगी। इससे पश्चिम उप्र के जिले आपस में जुड़ जाएंगे। बड़ी आबादी को रेल सुविधाओं का फायदा मिलेगा।

Dog Bite: घाव को साबुन से धोने पर कितना घटता है रेबीज का खतरा? WHO विशेषज्ञों की अहम चेतावनी और सलाह

दौराला से मवाना, हस्तिनापुरÞ तक बिछाई जाएगी | New Rail Line

दौराला से मवाना, हस्तिनापुरÞ तक बिछाई जाएगी, जो आसपास के कई जिलों को सीधे जोड़ते हुए यात्रियों के सफर को आसान बनाएगी। यह परियोजना न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि माल परिवहन को भी गति देगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस नई लाइन के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे। निर्माण कार्य में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की योजना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारियों से लेकर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों तक, सभी को उम्मीद है कि यह रेललाइन उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।