Bed Tea Side Effects - Sach Kahoon Hindi

Bed Tea Side Effects: जिन्हें सुबह-सुबह उठते ही चाहिए चाय उनके लिए जरूरी खबर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलत?
Bed Tea Side Effects: अक्सर लोगों के दिन की शुरूआत चाय से ही होती है। बच्चे हों या फिर बड़े सभी को सुबह उठते ही सबसे पहले दूध वाली चाय की तलब होती है। कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं कि उन्हें हर एक-दो घंटे में चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान मिटाते हैं। वहीं कॉलेज में कैंटीन पर बैठकर गप्पें लड़ाते समय हमारे हाथों में जो पहली चीज आती है वो है चाय, सिर में दर्द हो या बोरिंग लैक्चर हो या फिर किसी की खातेदारी करनी हो चाय के बिना यहां कुछ भी आसान नहीं है। कुछ लोग तो सुबह नींद से उठते ही या तो फोन ढूंढते हैं या फिर चाय.., लेकिन क्या आप जानते हैं, जरूरत से ज्यादा चाय पीना और सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि खाली चाय पीने से आपको क्या नुकसान हो सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में….

चाय का इतिहास | Bed Tea Side Effects

चाय पीने की परंपरा अंग्रेजों ने भारत में शुरू की थी। लेकिन ऐसी चाय कहीं नहीं पी जाती जैसी हमारे देश में पी जाती है, यहां तक कि अंग्रेज भी ऐसी चाय नहीं बनाते। हमारे यहां जितने तरीके की चाय बनती हैं ऐसी तो कहीं पर भी नहीं बनती। जैसे मसाला चाय, तंदूरी चाय, इलायची चाय, अदरक चाय न जाने क्या-क्या, हमारे देश के लोग सुबह- सुबह खाली पेट चाय पीना बहुत पसंद करते हैं। यही चाय हमारे पेट को सबसे ज्यादा नुक्कसान पहुंचाती है। सुबह की चाय से पेट और सांस की नली में जलन की समस्या हो सकती है। वहीं ज्यादा देर तक उबाली हुए चाय पीने से गले में कैंसर होने के चांस बन जाते हैं।

ज्यादा चाय पीने से होती है ये दिक्कतें

एसिडिटी: सुबह खाली पेट चाय पीने पर आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपका पेट फूल सकता है। दरअसल चाय में कैफीन पाया जाता है। इसकी वजह से पेट में गैस बनती है इस तरह आपको पाचन शक्ति की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपकी आंतें भी खराब हो सकती हैं।

नींद कम आना: ज्यादा चाय पीने से आपको नींद कम आती है, नींद पूरी ने होने के कारण आपको तनाव स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है।

ब्लड प्रेशर: ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो अधिक मात्रा में चाय पीने से बचें। यह आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है।

एक्ने: अधिक मात्रा में चाय पीने से बॉडी हारमोंस असंतुलित हो जाते हैं जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप चाय का सेवन अधिक मात्रा में बिल्कुल भी ना करें।

डिहाइड्रेशन की समस्या: अगर आप अधिक मात्रा में चाय पीते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल दूधवाली चाय में मौजूद कैफीन शरीर के पानी को सुखाती है जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है।

घबराहट: ज्यादा चाय का सेवन करने से आपको घबराहट की समस्या हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि चाय में टैनिन पाया जाता है जो आपकी परेशानी का कारण बनता है। वहीं अगर आप एंटीबॉयटिक दवाइयों का सेवन करते हैं तो ऐसे में आप चाय पीने से बचें। यह आपकी दवाइयों के असर को काम कर सकती है। इस तरह आप किसी भी स्थिति में जरूरत से ज्यादा चाय ना पिएं नहीं तो आपके शरीर को नुकसान हो सकता है।

नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।