PKL News - Sach Kahoon Hindi

Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली के दम से पीकेएल ट्रॉफी जीती: कप्तान अंशु मलिक
Pro Kabaddi League: नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के ग्रैंड फ़ाइनल में दबंग दिल्ली केसी ने एक रोमांचक मुकाबले में पुणेरी पल्टन को 31-28 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की कमान संभाल रहे कप्तान अंशु मलिक ने जीत का श्रेय पूरी टीम की मेहनत, एकजुटता और कोच जोगिंदर नरवाल की रणनीति को दिया। यह दबंग दिल्ली का दूसरा पीकेएल खिताब है। इससे पहले टीम ने सीजन 8 में ट्रॉफी जीती थी, जब जोगिंदर नरवाल टीम के कप्तान थे और अब वह कोच के रूप में अपनी dream achievement तक पहुंचे हैं। Pro Kabaddi News

अंशु मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा, “यह खिताब हमारी पूरी टीम के सामूहिक प्रदर्शन का परिणाम है। कोच जोगिंदर नरवाल ने जिस सपने के साथ इस सीजन की शुरुआत की थी, वह आज पूरा हुआ। मेरे लिए यह गर्व का क्षण है कि हम सुरजीत भाई जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी की 10 वर्षों की मेहनत को इस जीत के साथ सार्थक कर पाए।”

इस जीत के साथ ईरान के दिग्गज डिफेंडर फजल अत्राचली ने भी इतिहास रच दिया और वे पीकेएल के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उन्होंने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “सीजन की शुरुआत में लोग हमारी टीम को बेहद साधारण बता रहे थे, लेकिन हमने साबित कर दिया कि मजबूत मानसिकता और टीम bonding किसी भी चुनौती को जीत सकती है। यह दूसरा खिताब हमारे लिए बेहद खास है।”

दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स के बाद ऐसी तीसरी टीम बन गई है जिसने लीग खिताब दो बार जीता है। साथ ही, जोगिंदर नरवाल वह खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने कप्तान और कोच दोनों भूमिकाओं में ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि हासिल की है—यह उपलब्धि उनसे पहले केवल मनप्रीत सिंह के नाम थी। Pro Kabaddi News

PKL-12: बुल्स की जीत की हैट्रिक, जयपुर को अपने घर में पहले ही मैच में मिली शिकस्त
PKL-12 Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls: जयपुर। बेंगलुरू बुल्स ने अपने डिफेंस के शानदार प्रदर्शन के दम पर सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम (Sawai Mansingh Indoor Stadium) में शुक्रवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 29वें मैच में मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स को 27-22 के अंतर से हरा दिया। यह बुल्स की लगातार तीसरी जीत है जबकि जयपुर को घर में खेले गए पहले ही मैच में हार मिली। वैसे जयपुर को पांच मैचों में तीसरी हार मिली है। PKL News

छह मैच में बुल्स को तीसरी जीत दिलाने में बुल्क के डिफेंस (13) का अहम योगदान रहा, जिसका नेतृत्व दीपक संकर (5) ने किया। इसके अलावा संजय (3) और सत्यप्पा ने चार अंक लिए। रेड में अलीरेजा मीरजाइन ने 8 अंक लिए। जयपुर के लिए नितिन ने 8 अंक लिए जबकि अली समाधी ने चार अंक लिए लेकिन जयपुर के डिफेंस ने निराश किया। वह पूरे मैच में सिर्फ सात अंक ले सकी। बुल्स इस जीत के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

घर में अपने पहले ही मैच में जयपुर 0-2 से पीछे चल रहे थे लेकिन समाधी और फिर डिफेंस ने उसे बराबरी पर ला दिया। इस बीच नितिन ने अपनी तीसरी रेड पर दीपक को आउट कर जयपुर को लीड दिला दी। आशीष ने हालांकि समाधी को किक कर स्कोर बराबर कर दिया। फिर बुल्स के डिफेंस ने नितिन को लपक लीड ले ली। अलीरेजा की रेड पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और फिर समाधी ने सत्यप्पा को आउट कर शुरुआती 10 मिनट में स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। PKL News

ब्रेक के बाद जयपुर ने लगातार दो अंक ले बुल्स को सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। बुल्स को इस स्थिति का लाभ मिला औऱ उसने लगातार दो सुपर टैकल के साथ न सिर्फ 9-8 की लीड ले ली बल्कि आलआउट भी टाल दिया। फिर अलीरेजा और संजय ने बुल्स को 11-8 की लीड दिला दी। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। दीपक संकर हाई-5 पूरा कर चुके थे। इसी बीच बुल्स ने जयपुर को आलआउट कर हाफटाइम तक 16-9 की लीड ले ली।

हाफटाइम के बाद नितिन ने दो अंक के साथ जयपुर की वापसी सुनिश्चित की लेकिन बुल्स ने लगातार दो अंक के साथ इस प्रयास को नाकाम कर दिया। फिर बुल्स के डिफेंस ने नितिन का शिकार कर लिया। इसके बाद रेजा ने डू ओर डाई रेड पर गणेश का शिकार कर फासला 7 का किया लेकिन बुल्स के डिफेंस ने मीतू को लपक हिसाब बराबर किया। 30 मिनट की समाप्ति तक बुल्स ने 21-15 की लीड बना रखी थी।

बुल्स के डिफेंस ने नितिन को कई बार आउट किया लेकिन उनकी टीम रिवाइव नहीं करा सकी। 34 मिनट के खेल में वह 18 मिनट मैट से बाहर रहे। उनकी गैरमौजूदगी में अंकों का फासला 6-7 के बीच बना रहा। इस बीच साहिल ने संजय को आउट कर नितिन को रिवाइव करा लिया लेकिन वह डैश आउट कर दिए गए। अब बुल्स 26-18 से आगे थे। इसके बाद जयपुर ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन लंबे समय तक नितिन की गैरमौजूदगी में यह प्रयास सफल नहीं हो सका। PKL News