Kutch News - Sach Kahoon Hindi

Yugveer Singh Jadeja World Record: 7 वर्षीय युगवीर सिंह जडेजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर किया समर्पित
Yugveer Singh Jadeja World Record: भुज। गुजरात के कच्छ जिले के सात वर्षीय बालक युगवीर सिंह जडेजा ने अपनी असाधारण स्मरणशक्ति और मानसिक एकाग्रता के बल पर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। युगवीर ने गणित के जटिल स्थिरांक ‘पाई’ के 200 दशमलव अंकों को मात्र 24 सेकंड में, वह भी आंखें बंद करके बोलकर, एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने आधिकारिक मान्यता दी है। Gujarat News

युगवीर की इस सफलता ने न केवल कच्छ और गुजरात बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है। इतनी कम उम्र में इस कठिन कार्य को पूरा करना उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और असाधारण स्मरण शक्ति का प्रमाण है।

युगवीर ने बताया कि उन्हें इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए प्रेरणा अपने गुरु से मिली, जिन्होंने उन्हें अंकों को क्रमबद्ध तरीके से याद करने का अभ्यास कराया। इस दौरान उनके माता-पिता ने भी निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन दिया। उन्होंने अपनी उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित कर इसे और भी विशेष बना दिया।

परिवार के अनुसार, युगवीर ने लगभग 70 दिनों की गहन तैयारी में यह रिकॉर्ड बनाया। तैयारी के दौरान योग और ध्यान ने उनकी एकाग्रता को और भी मजबूत किया। योगाभ्यास से मानसिक शांति और स्मरण शक्ति दोनों में वृद्धि हुई, जिसने इस सफलता को संभव बनाया।

भविष्य के लिए युगवीर के बड़े सपने हैं। वे आगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। साथ ही, वे इसरो में कार्य करने, यूपीएससी परीक्षा देने और जेईई की चुनौती को पूरा करने की इच्छा रखते हैं। इतनी कम उम्र में युगवीर का यह अद्भुत कारनामा कच्छ की धरती की प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। Gujarat News