Police Raid - Sach Kahoon Hindi

Police Raid: बुलन्दशहर में बन्द फैक्ट्री में छापेमारी
अवैध रूप से आतिशबाजी बनाते हुए 14 लोग गिरफ्तार

25 लख रुपए का माल बरामद

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Police Raid: सिकन्द्राबाद कोतवाली पुलिस ने एक बन्द पड़ी जूस फैक्ट्री में अवैध पटाखे बनाने की सूचना पर छापेमारी की, जिसमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। मौके से करीब 20 लाख रुपये के पटाखे और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। Bulandshahr News

कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। आरोपी फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, शाहजहांँपुर और हरदोई जिलों के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दीपावली के मौके पर पटाखे बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के लिए इनका निर्माण और भंडारण कर रहे थे।

बरामदगी का विवरण | Bulandshahr News

70 पेटी पोप पटाखे

148 क्रेट पटाखे

1000 कट्टे बजरी

25 सफेद कट्टे छोटे गत्ते

57 प्लास्टिक के कट्टे रंगीन कागज

500 बड़े गत्ते के कार्टन

3 रोल पैकिंग पॉलीथीन

6 कैन द्रव्य केमिकल

इस कार्यवाही से पुलिस ने दीपावली पर अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री पर रोक लगाई है | Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– यह चुनाव हरियाणा की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला है: नितिन गडकरी

धोबियाना बस्ती में बठिंडा पुलिस की छापेमारी, कुछ लोग घरों को ताले लगाकर भागे
बस्ती के सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेडिंग रही | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Police Raid: बठिंडा में पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत धोबीयाना बस्ती में छापेमारी की। यह बस्ती नशे के कारोबार के लिए बदनाम है। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ लोग आपने घरों में ताला लगाकर भाग गए।एसएसपी अवनीत कौर ने बताया कि नशे का कारोबार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन ईगल के तहत नशे को कारोबार की जांच की जा रही है। Bathinda News

कुछ हॉटस्पॉट पुलिस ने निश्चित किए हैं। इन हॉटस्पॉट पर पुलिस छापेमारी कर रही है। धोबीयाना बस्ती के सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और लोगों की जांच की गई। इस समय पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। वहीं कुछ लोग घरों को लॉक लगाकर फरार हो गए। इन लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी ये लोग घर वापस आएंगे पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। Bathinda News

पुलिस ने कुछ घरों के अंदर जाकर सामान की तलाशी ली है। एसएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार को बंद करने के लिए इसी तरह से छापेमारी की जाएगी और नशा तस्करी करने वाले लोगो किसी भी हालत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:– शमा परवीन ने जीता ‘मिस तीज’ का खिताब

प्रदेश भर में नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर पुलिस की रेड
खन्ना के समराला में दो नशा तस्करों की करीब 47 लाख रु. की प्रॉपर्टी सीज

तरनतारन के एक गांव से आधा किलो हेरोइन बरामद | Punjab News

नशे की सप्लाई की पूरी चेन तक पहुंच की जाएगी: डीआईजी भुल्लर

अमृतसर में 3 तस्कर 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: नशे के खात्मे को लेकर पंजाब पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। नशा तस्करों को पकड़ने के साथ साथ अब ड्रग मनी से खरीदी प्रॉपर्टी को लेकर भी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत प्रदेश भर में ईगल अभियान के तहत तस्करों से संबंधित लोगों की कई बस्तियों घरों में दबिश दी। हालांकि कई जगहों पर रिकवरी भी हुई तो कई जगह तस्करों को गिरफ्तार भ्ज्ञी किया गया है। Punjab News

आमजन नशा खत्म करने के लिए सहयोग करे | Punjab News

बरनाला पुलिस द्वारा नशे खिलाफ मुहिम तेज कर दी गई है। जिसके अंतर्गत बरनाला में पुलिस द्वारा नशे के बदनाम बस्तियों में रेड की गई। बरनाला में इस रेड का डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने नेतृत्व किया। उनके साथ एसपी संदीप कुमार मलिक व अन्य पुलिस के बड़े अफसर रहे। पुलिस द्वारा लोगों के घरों में बारीकी के साथ जांच की गई।

इस मौके डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पूरे पंजाब में पुलिस द्वारा नशे के हॉटस्पॉट पर रेड की जा रही है। जिसके अंतर्गत बरनाला जिले में नशे के लिए बदनाम जगह पर रेड की गई है। इन जगहों पर पूरी पार्टी के साथ चेकिंग की जा रही है। जहां से कोई भी ड्रग की वस्तु बरामद हुई तुरंत उसके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही नशे की सप्लाई की पूरी चेन तक पहुंच की जाएगी। Punjab News

बठिंडा के बीड़ तालाब बस्ती में चलाया सर्च ऑपरेशन

बठिंडा। बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में शुक्रवार को पुलिस ने आॅपरेशन ईगल के तहत भारी फोर्स के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस मौके पर पुलिस ने नशे के मामले में शामिल लोगों के घरों की तलाशी ली गई। पुलिस के आने का पता चलते ही कई नशा तस्कर घरों में छोड़कर भाग गए। एसपीएस परमार ने बताया कि नशे के कारोबार को लेकर उन्हें काफी इनपुट मिले हैं। इसके अलावा उनके द्वारा बीड़ तालाब बस्ती में कुछ लोगों को ग्राहक बनकर भी भेजा गया था। इसी के चलते पुलिस द्वारा भीड़ तलब बस्ती में सर्च अभियान चलाया गया है। नशे के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

700 पुलिस कर्मचारियों की टीम ने छापेमारी | Punjab News

पाक सीमा से सटे जिला तरनतारन में पुलिस और स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप की टीम ने दर्जनभर इलाकों में संदिग्ध के घरों की तलाशी की। इस सर्च के दौरान सीमा से सटे गांव सराय अमानत खां से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अजय मलूजा और एसएसपी अश्वनी कपूर के नेतृत्व में तस्करों के ठिकानों पर रेड की गई। इस दौरान 700 पुलिस कर्मियों की बड़ी टीम ने नशा तस्करों और संदिग्धों की तलाश की। डीआईजी ने बताया कि तरनतारन के सीमावर्ती गांव सराएं अमानत खां, मुरादपुरा मोहल्ला, नूरदी सहित दर्जन भर इलाकों में सर्च की गई है।

पूर्व सरपंच के घर छापेमारी

फाजिल्का के अरनीवाला इलाके में कई घरों में पुलिस ने रेड की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा खुद पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह के घर छापेमारी की गई, क्योंकि पूर्व सरपंच के पोतों के खिलाफ एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। अचानक कई घरों में पुलिस ने दबिश दी। उनका कहना है कि अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है’

अमृतसर के इन क्षेत्रों में चला अभियान

अमृतसर के गेट हकीमां, गुज्जरपुरा, घनूपुर काले, अन्नगढ़, कपतगढ़ और मकबूलपुरा इलाकों में दबिश दी। पुलिस कमिश्नर अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ये सर्च आॅपरेशन नशे के खिलाफ शुरू किया गया है। उनका कहना है कि ये सर्च आॅपरेशन डीजीपी के आदेशों पर चलाया गया है। इस सर्च में उन इलाकों को चयनित किया गया, जहां अधिक मामले नशे के सामने आते रहे हैं। आॅपरेशन के दौरान 3 तस्करों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार भी किया गया है। Punjab News

तस्कर की प्रॉपर्टी पर चिपकाया नोटिस

पुलिस जिला खन्ना के समराला में दो नशा तस्करों की करीब 47 लाख रुपए कीमत की प्रॉपर्टी सीज की गई। एसएसपी अमनीत कौंडल की मौजूदगी में इस प्रॉपर्टी पर नोटिस चिपकाया गया और बकायदा सरकारी वाहन से डीएसपी तरलोचन सिंह ने सरे बाजार मुनादी की। गुरु नानक रोड समराला के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खी की करीब 29 लाख रुपए की प्रॉपर्टी सीज की गई। वर्ष 2021 में सुखपाल सिंह को भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दूसरे केस में मानकी के रहने वाले सोहन सिंह की करीब 18 लाख की प्रॉपर्टी सीज हुई। सोहन के खिलाफ वर्ष 2019 में नशा तस्करी का केस दर्ज है, जिसमें एक्शन लिया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रॉपर्टी सीज होने के बाद अब भविष्य में न तो मालिक इस प्रॉपर्टी को बेच सकेगा और न ही कोई इसे खरीद कर सकता है। इसे गिरवी भी नहीं रखा जा सकता।

100 से अधिक पुलिस बल ने चलाया सर्च अभियान

लुधियाना की जिला पुलिस ने घोड़ा छाप कॉलोनी और छावनी मोहल्ला में कई लोगों के घरों की तलाशी ली। पुलिस ने कुछ लोगों के घरों से नशीली दवाएं भी बरामद की। पुलिस की छापेमारी के दौरान कॉलोनी के लोगों ने कई अहम खुलासे किए। लोगों ने बताया कि पुलिस की छापेमारी से पहले ही कुछ पुलिस कर्मी नशा तस्करों को छापेमारी की सूचना दे देते हैं। इस कारण बड़े नशे के मगरमच्छ पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते। आम लोगों के घरों में चेकिंग की जाती है, जबकि असली नशा सप्लायर भाग जाते हैं या फिर नशे को इधर-उधर छिपा देते हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– IMD Alert: अगले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पड़ेगी गर्मी या होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

पुलिस ने खंगाले गैंगस्टर लॉरेंस के साथी नंदू के ठिकाने
कैश, हथियार और नशीला पदार्थ बरामद

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)।  पुलिस ने गैंगस्टर्स का नेटवर्क बिगाड़ने के लिए कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस सिंडिकेट के मेंबर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और उसके गैंग से जुड़े गुर्गों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की। (Police Raid) पुलिस की यह छापेमारी दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी चल रही है। सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनीपत और झज्जर जिले में नंदू के गुर्गों के घर दबिश देकर हथियार, कैश और अन्य चीजें बरामद की है।

यह भी पढ़ें:– 5 से 7 मिनट तक आसमान से गिरी ‘गोलियां’

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने एक माह पहले दिल्ली के मटियाला एरिया में भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या कर दी थी जोकि विदेश में बैठकर दिल्ली में वारदातों को अंजाम दिलवाता है। कपिल सांगवान लॉरेंस सिंडिकेट का मेंबर है। (Police Raid) बता दें कि नंदू गैंग पर दिल्ली और साथ लगते राज्यों में बहुत से आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरेंद्र मटियाला की हत्या के बाद से दिल्ली पुलिस उसका नेटवर्क तोड़ने में लगी हुई है।

दिल्ली पुलिस की 20 से ज्यादा जगहों पर रेड

द्वारका जिला पुलिस ने बुधवार की सुबह कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर नंदू की गैंग से जुड़े तमाम गुर्गों और उसके ठिकानों पर अचानक रेड मार दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 20 से ज्यादा जगहों पर रेड की। इनमें दिल्ली के छावला, बाबा हरिदास नगर, नजफगढ़ के अलावा हरियाणा का झज्जर और सोनीपत जिला भी शामिल है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सुबह से ही जारी है। डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका पुलिस ने विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के ठिकानों पर रेड डाली है। सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में भी कुछ जगहों पर रेड डाली है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को कैश एवं हथियार बरामद हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा : सुबह-सुबह पुलिस एक्शन में : 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी
15 ठिकानों पर सर्च अभियान जारी

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। आज सुबह-सुबह रेवाड़ी में पुलिस ने एक्शन लेते हुए हरियाणा के गैंगस्टर्स के खिलाफ आॅपरेशन ‘प्रहार’ के तहत 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। (Operation Prahar) छापेमारी के दौरान 300 से जयादा पुलिसकर्मी एवं अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को विभिन्न स्थानों से संदिग्ध वस्तु और पैसे भी मिले हैं। लेकिन पुलिस ने इस बारे में अभी कुछ भी बताने से परहेज रखा है।

आॅपरेशन ‘प्रहार’ था बिल्कुल गुप्त

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया आॅपरेशन ‘प्रहार’ बिल्कुल गुप्त तरीके से चलाया गया था। (Operation Prahar) आज सुबह ही साढ़े 4 बजे पुलिस एक्शन में आई और 300 पुलिसकर्मियों ने एक साथ गैंगस्टर्स के सभी ठिकानों पर धावा बोल दिया। रेवाड़ी में गैंगस्टर्स के मुख्य ठिकानों में संघी का बास, नई आबादी, गुर्जरवाड़ा, मोहल्ला बास सिताबराय, धारूहेड़ा चुंगी, सत्ती कालाूनी, धक्का बस्ती सहित कई गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस के सीनियर अफसरों के नेतृत्व में सिविल ड्रैस में सैकड़ों पुलिसकर्मी कई गाड़ियों द्वारा आपराधिक छवि वाले लोगों के घरों में दबिश देने पहुंचे। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों के गुर्गों एवं उनके कई साथियों के यहां भी दबिश दी।

गैंगस्टर्स व गुर्गों के सबसे ज्यादा ठिकाने शहर में

पुलिस की इस गुप्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने ज्यादातर शहर के अंदर ही कार्रवाई को अंजाम दिया। क्योंकि गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों के ज्यादातर ठिकाने शहर के अंदर ही हैं। सूत्रों की मानें तो इस समय जिले रेवाड़ी में 6 से ज्यादा गैंग एक्टिव हैं, जिसमें राजकुमार उर्फ झोटा गैंग, आलू गैंग, जीता गैंग, लालू ततारपुरिया गैंग, महेश सैनी गैंग एवं गुरुग्राम का पॉपुलर गैंगस्टर चांद गुर्जर गैंग एक्टिव हैं। बता दें कि उक्त गैंग के ज्यादातर मुखिया एवं गुर्गे जेल की हवा खा रहे हैं।

रेवाड़ी की तर्ज पर ही हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं यमुनानगर में भी पुलिस ने ‘आॅपरेशन प्रहार’ के तहत अंबाला आईजी शिवास कबिराज के नेतृत्व में 77 टीमों ने आपराधिक छवि वाले 50 अपराधियों के ठिकानों पर सुबह-सुबह 4 बजे रेड डाली। जिसमें उनके हाथ बड़ी सफलता लगी। इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ लॉरेंस गैंग, अमर सोनकर, भूप्पी राणा, अमन बोंड सहित कई अन्य गैंग से जुड़े 7 बदमाश लगे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमार कार्यवाही, एक दबोचा
कैराना। गोकशी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आर्यपुरी देहात के एक मकान पर छापेमार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है।

कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह कस्बे के आर्यपुरी देहात में स्थित एक मकान में गोकशी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम ने इस्लाम नामक व्यक्ति के मकान पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से भारी मात्रा में गोमांस व वध के उपकरण बरामद किये। इसके अलावा, पुलिस ने फरार होने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलवाकर बरामद मांस का सैंपल लिया गया, जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बाद में पुलिस ने बरामद गोमांस को मायापुर रोड पर स्थित बाल्मिकी तालाब के किनारे गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। मौके से पकड़े गए आरोपी का नाम मुबारिक बताया गया है। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले के सम्बंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई
सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव फरवाई में शराब की बिक्री पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

मामले के अनुसार सदर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव फरवाई निवासी कुलवंत सिंह शराब निकालने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम तैयार कर कुलवंत सिंह के घर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने देखा कि कुलवंत सिंह मकान के आंगन में जमीन के अंदर गड़े पॉलीथिन में रखे लाहन को निकाल रहा है। टीम ने उसे तुरंत काबू कर नाम पूछा तो उसने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी ढाणी फरवाई कलां बताया।

इसी दौरान कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई करने लगा। तभी उसका लड़का मंगल सिंह उर्फ मंगा व 4-5 महिलाएं लाठी-डंडों सहित मौके पर आ गई और पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई व मारपीट करने लगे।

कुलवंत सिंह मौके से भाग गया। इसके बाद सदर थाना में इस मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलिस की छापेमारी में गैंग के पांच युवक गिरफ्तार
हांसी (सच कहूँ न्यूज)। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे पांच युवकों को सीआईए स्टाफ की टीम ने हांसी में दो विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवकों को कब्जे से 315 बोर व 32 बोर के पिस्तौल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए पांचों आरोपी एक गैंग से जुड़े हुए है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस पर पुलिस ने दो विभिन्न जगहों पर छापा मार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पिस्तौल सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद

सीआईए स्टाफ की टीम ने संजय के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप छापा मार अभियान चलाते हुए कृष्ण उर्फ मुरारी को 315 बोर के पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। कृष्ण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने लक्ष्मण चौतरा निवासी दीपक से यह पिस्तौल लिया था।

इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी रेड सीआईए की टीम ने काली देवी चौक के समीप भिवानी रोड़ पर की। जहां से एएसआई मोहन कुमार व कुलदीप की टीम ने रामपुरा निवासी पंकज को 32 बोर के पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।