PKL-12 - Sach Kahoon Hindi

पीकेएल-12 : 4 सुपर टैकल और आकाश के सुपर रेड की बदौलत बेंगलुरु बुल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराया
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। PKL 12: शुरुआती 10 मिनट के बाद से ही सुपर टैकल और डू ओर डाई रेड पर चले मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात जाएंट्स को लगातार चौथी हार को मजबूर किया। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में सोमवर को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 45वें मैच में बुल्स ने 28-24 से जीत हासिल की। सीजन-9 के बाद बुल्स ने पहली बार गुजरात को हराया है।

इस मैच में कुल सात सुपर टैकल हुए। चार बुल्स और तीन गुजरात के नाम रहे। साथ ही आकाश ने सुपर रेड के साथ आलआउट बचाया। बुल्स ने लगातार तीन सुपर टैकल के साथ आलआउट बचाए रखा और लीड में बनी रही। अंतिम पांच मिनट में गुजरात ने तीन सुपर टैकल किए और एक समय फासला 2 का कर दिया लेकिन डिफेंस की गलती उस पर भारी पड़ी।

साढ़े पांच मिनट के खेल में गुजरात 2-3 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसी बीच विश्वंथ वी ने सत्यप्पा, संजय और दीपक को बाहर कर गुजरात को 5-3 से आगे कर दिया। आशीष ने हालांकि लकी को छकाते हुए फासला 1 का कर दिया। फिर बुल्स ने एक और अंक के साथ बराबरी कर ली और फिर राकेश ने अलीरेजा को आउट करते हुए गुजरात को 6-5 से आगे कर दिया। ब्रेक के बाद गुजरात ने आशीष को आउट कर लीड दो का कर दिया।

इसके बाद प्रतीक ने सत्यप्पा और योगेश को बाहर कर गुजरात को दो अंक दिला दिए। फिर गुजरता ने बुल्स को आलआउट की ओर धकेला लेकिन आकाश ने सुपर रेड के साथ बुल्स को मुश्किल से निकाल दिया। धीरे-धीरे बुल्स ने 13-12 की लीड ले ली। बुल्स के लिए सुपर टैकल आन था और उसने विश्वंथ को सुपर टैकल कर बुल्स ने 15-12 की लीड ले ली।

गुजरात की टीम ने इसके बाद दूसरी बार सुपर टैकल की स्थिति में धकेला लकिन योगेश ने राकेश को लपक सुपर टैकल के दो अंक लेकर हाफटाइम तक स्कोर 17-13 कर दिया। ब्रेक के बाद प्रतीक ने जीतेंद्र को बाहर बुल्स के लिए फिर सुपर टैकल आन कर दिया। लकी ने डू ओर डाई रेड पर आकाश को लपक बुल्स को फिर आलआउट की ओर धकेला लेकिन योगेश ने प्रतीक को सुपर टैकल कर 19-15 की लीड ले ली।

बुल्स का डिफेंस सिर्फ सुपर टैकल पर खेल रहा था और उसने चौथे सफल प्रयास के साथ 21-16 की लीड ले ली। फिर अलीरेजा ने डू ओर डाई पर शादलू को आउट कर बुल्स को सुपर टैकल की स्थिति से निकाल दिया और फिर गुजरात को इस स्थिति में ले आए। 30 मिनट के बाद बुल्स 23-16 से आगे थे।

इसके बाद गुजरात के डिफेंस ने भी दम दिखाया और अलीरेजा क सुपर टैकल कर फासला 5 कर दिया लेकिन योगेश ने डू ओर डाई रेड पर हिमांशु को लपक हिसाब बराबर किया लेकिन शुभम ने टीम के दूसरे सुपर टैकल के साथ स्कोर 20-24 कर दिया। शुभम का हाई-5 पूरा हुआ। पांच मिनट बचे थे औऱ बुल्स ने 5 अंक की लीड बना रखी थी।

लकी ने हालांकि टीम के तीसरे सुपर टैकल के साथ फासला 3 का किया और साथ ही हाई-5 भी पूरा कर लिया। इस बीच डू ओर डाई रेड पर राकेश ने दीपक को आउट कर बुल्स को सुपर टैकल की ओर धकेल दिया। 19वें मिनट में आकाश अहम मुकाम पर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन शुभम ने गलती कर दी। गुजरात को 26-23 की लीड मिल चुकी थी।

इसके बाद योगेश ने डू ओर डाई रेड पर न सिर्फ श्रीधर को लपक बल्कि अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर ली। साथ ही उन्होंने सुपर-5 भी पूरा किया।

यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री मान का वादा: विशेष गिरदावरी से मिलेगा हर किसान को नुकसान का मुआवज़ा

PKL-12 Telugu Titans vs Dabang Delhi K.C.: दबंग दिल्ली केसी की शानदार वापसी, अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचे
तेलुगू टाइटंस को हराकर

PKL-12 Telugu Titans vs Dabang Delhi K.C.: जयपुर। आशू मलिक (2) नहीं चले लेकिन डिफेंडरों (15 अंक) ने दबंग दिल्ली केसी की शानदार वापसी कराते हुए लगातार छठी जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर उसका पहुंचना तय किया। दिल्ली ने सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 37वें मुकाबल में तेलुगू टाइटंस को 33-29 के अंतर से हराया। PKL-12 News

दिल्ली के लिए नीरज (9) और अक्षित (3) ने सुपर रेड लगाए जबकि फजल अतराचली और सौरव नांदल ने हाई-5 लगाए। टाइटंस के लिए विजय मलिक (5) सबसे सफल खिलाड़ी रहे। डिफेंस में अजीत पवार ने चार अंक लिए। टाइटंस की आठ मैचो में यह चौथी औऱ लगातार तीसरी हार है।

बहरहाल, विजय के बोनस के बाद शुभम ने नीरज का शिकार कर टाइटंस को 2-0 की अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद भरत ने सौरव का शिकार किया और फिर आशू को लपक स्कोर 4-0 कर दिया लेकिन मैच की पहली डू ओर डाई रेड पर सुरजीत ने उनका शिकार कर दिल्ली का खाता खोल दिया। इसके बाद नीरज ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर फासला 2 का कर दिया। अगली डू ओर डाई रेड जल्दी ही आ गई। इस पर मंजीत ने सौरव को आउट कर स्कोर 5-2 कर दिया। PKL-12 News

नीरज ने हालांकि दिल्ली की डू ओर डाई रेड पर अंकित को आउट कर फासला फिर 2 का कर दिया। सुरजीत ने हालांकि भरत को लपक स्कोर 4-5 कर आशू को भी रिवाइव करा लिया। ब्रेक के बाद टाइटंस ने रफ्तार पकड़ी और 9-4 की लीड ले ली। दिल्ली के लिए चिंता की बात यह थी कि शुभम ने आशू का भी पत्ता साफ कर दिया था। अजिंक्य ने हालांकि अगली रेड पर नीरज को रिवाइव करा लिया। इसके बाद सौरव ने भरत को लपक स्कोर 6-9 कर दिया।

टाइटंस ने 12-7 स्कोर के साथ अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन फजल ने भरत को लपक दिल्ली की लड़ाई जारी रखी। इधर, आशू 19 मिनट के बाद भी खाता नहीं खोल सके थे। हाफटाइम से ठीक पहले मंजीत ने नीरज को लपक स्कोर 14-9 कर दिया। ब्रेक के बाद फजल ने भरत को लपक फासला 4 का कर दिया लेकिन शुभम ने आशू को चौथी बार आउट कर हिसाब बराबर किया। सौरव द्वारा मंजीत का शिकार किए जाने के बाद नीरज ने सुपर रेड के साथ स्कोर 14-15 कर दिया।

विजय ने हालांकि मल्टीप्वाइंटर के साथ आलआउट बचा लिया। इसके बाद टाइटंस ने आशू को सुपर टैकल कर स्कोर 19-14 कर दिया। इस बीच नीरज ने टाइटंस न सिर्फ टाइटंस को दो खिलाड़ियों तक सीमित किया बल्कि आशू को भी रिवाइव करा लिया। फिर सौरव ने विजय को लपक टाइटंस को आलआउट किया और दिल्ली को 20-19 की लीड दिला दी। आलइन के बाद आशू ने बोनस से खाता खोला और फिर दूसरे अंक के साथ दिल्ली को 4 अंक की लीड दिला दी।

अगली रेड पर हालांकि वह लपक लिए गए। फासला 2 का हो चुका था। इस बीच फजल ने मंजीत को लपक हाई-5 पूरा किया और फिर दिल्ली के डिफेंस ने विजय को लपक 27-22 की लीड ले ली। टाइटंस के लिए सुपर टैकल आन था। भरत ने हालांकि उसे इस स्थिति से निकाल लिया। फिर अजीत ने अजिंक्य को लपक स्कोर 24-27 कर दिया।

तीन मिनट बचे थे और दिल्ली के पास 3 अंक की लीड थी। इस बीच सौरव ने मंजीत को लपक फासला 4 का कर दिया। सौरव ने फिर जय भगवान को भी लपक हाई-5 पूरा कर फासला 5 का कर दिया। टाइटंस ने हालांकि अंतिम मिनट में फासला 2 का कर दिया लेकिन अक्षित ने सुपर रेड के साथ दिल्ली की जीत पक्की कर दी। PKL-12 News