Mission Chardi Kala - Sach Kahoon Hindi
मिशन चढ़दी कला बना बाढ़ पीड़ितों का सहारा: कईं गांवों में घरों, पशुओं, फसलों आदि सहित हर प्रकार के नुकसान के लिए पहुंचा मुआवज़ा
चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। Mission Chardi Kala: पंजाब में बाढ़ से तबाह हुए लोगों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘मिशन चर्दीकला’ शुरू किया है। यह सिर्फ एक राहत योजना नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है। अब तक 1,143 गांवों में राहत पहुंचाई जा चुकी है और 35 करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे लोगों के खातों में भेजे गए है – बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी देरी के।
तीसरे चरण के सिर्फ दो दिनों में 35 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई, जबकि चौथे दिन अकेले 17 करोड़ रुपये और वितरित किए गए। अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, मानसा, संगरूर और एस.बी.एस. नगर में लगभग 70 स्थानों पर राहत वितरण कार्यक्रम हुए। यह वही सरकार है जो ‘आम आदमी’ के नाम पर चली और अब उनके दुख-दर्द को समझकर काम भी कर रही है। Chandigarh News
फिरोजपुर जिले में विधायकों रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश दहिया, नरेश कटारिया और फौजा सिंह सरारी ने मिलकर 3,000 किसानों को 16.68 करोड़ रुपये की राहत बांटी। डेरा बाबा नानक में विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने 935 परिवारों को 3.71 करोड़ रुपये दिए। अजनाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1,330 किसानों को 5.86 करोड़ रुपये वितरित किए। यह है असली जनसेवा, जहां नेता खुद जमीन पर उतरकर लोगों तक पहुंच रहे है।
श्री आनंदपुर साहिब में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव जिंदवारी में 2.26 करोड़ रुपये की फसल राहत बांटी। सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला में भाईनी कादर बख्श और पस्सन कदीम गांवों के लोगों को 40 लाख रुपये की मंजूरी पत्र दिए गए। धर्मकोट में विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोस ने 1,350 लाभार्थियों को 5.83 करोड़ रुपये के मंजूरी पत्र सौंपे। हर विधायक, हर मंत्री ज़मीन पर है – यही तो आम आदमी पार्टी का फर्क है।
लोपोके, अमृतसर में एस.डी.एम. संजीव शर्मा ने गांव तूत, मोतला, जय राम कोट और भग्गूपुर बेट के परिवारों को 26 लाख रुपये के मंजूरी पत्र दिए। फाजिल्का में विधायक नरिंदरपाल सिंह सावना ने शाह हीठर (गुलाबा भैनी) गांव के किसानों को 1.57 करोड़ रुपये बांटे। तलवंडी साबो और मौड़ में मुख्य सचेतक प्रो. बलजिंदर कौर और विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना ने 380 बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई। छोटे गांव हों या बड़े शहर – किसी को नहीं भूला गया।
पंजाब देश का पहला राज्य है जो बाढ़ पीड़ितों को सबसे ज्यादा मुआवजा दे रहा है। घर टूटने पर 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये, फसल नुकसान पर देश में सबसे ज्यादा 20,000 रुपये प्रति एकड़, दुधारू पशु के लिए 37,500 रुपये, गैर-दुधारू पशु के लिए 32,000 रुपये, बछड़े के लिए 20,000 रुपये और पोल्ट्री पक्षी के लिए 100 रुपये – यह है सच्ची सरकार का सबूत। हर नुकसान की भरपाई, पूरी ईमानदारी से। Chandigarh News
लार्सन एंड टुब्रो ने 5 करोड़ रुपये दिए, यूनियन बैंक ने 2 करोड़ दिए – बड़ी कंपनियां भी इस नेक काम में जुट गईं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हर पैसे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जा रहा है। कोई घोटाला नहीं, कोई भ्रष्टाचार नहीं – सिर्फ ईमानदारी और मेहनत। आम जनता, प्राइवेट कंपनियां और बैंक सब साथ आए – यह दिखाता है कि जब सरकार साफ नीयत से काम करे, तो सभी उसका साथ देते हैं।
देश के इतिहास में पहली बार पंजाब ने “जिसदा खेत, उसदी रेत” योजना लाई है। अब किसान अपने खेतों से खुद रेत निकाल सकते हैं और अपनी ज़मीन को फिर से खेती के लायक बना सकते हैं। यह क्रांतिकारी कदम है – किसान को उसकी जमीन का मालिक बनाना। आम आदमी पार्टी ने किसानों की असली समस्या को समझा और उसका हल भी दिया।
एक किसान ने कहा, “मेरी पूरी फसल बर्बाद हो गई थी, घर में अंधेरा छा गया था। लेकिन तीन दिन में ही सरकार ने मुआवजा दे दिया। पहली बार किसी सरकार ने इतनी जल्दी मदद की।” एक महिला बोली, “मेरे दो भैंसें डूब गईं, सोचा अब क्या होगा। लेकिन सरकार ने 75,000 रुपये दे दिए। अब मैं नई भैंस ले सकती हूं।” ऐसी सैकड़ों कहानियां है जो बताती हैं कि मिशन चर्दीकला सिर्फ योजना नहीं, एक भावना है।
आज पंजाब में ‘चढ़दी कला ’ सिर्फ एक शब्द नहीं रहा – यह हकीकत बन गया है। आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो, इरादे मज़बूत हों और दिल में आम लोगों के लिए प्यार हो, तो सबसे बड़ा संकट भी अवसर में बदल सकता है। मिशन चढ़दी कला ने पंजाब को नई ताकत दी है – उम्मीद की, विश्वास की, और सच्ची सरकार की। यह है पंजाब का नया सवेरा, यह है असली बदलाव की कहानी। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:-  साइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 साइकिल बरामद
समाना के छह गांवों में 1.87 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित
प्रति एकड़ 20,000 की दर से दी गई राशि
समाना (सच कहूँ/सुनील चावला)। Samana News: पंजाब सरकार द्वारा मिशन चढ़दीकला के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्यभर में मुआवजा राशि त्वरित और सुचारू ढंग से उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। एसडीएम समाना ऋचा गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि सब डिवीजन समाना के अंतर्गत आने वाले छह गांव- रतनहेड़ी, सपरहेड़ी, मरदाहेड़ी, असमानपुर, मरौड़ी और गुरदियालपुरा बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। इन गांवों के निवासियों को मुआवजा राशि पहले चरण में हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर द्वारा दिवाली से पहले ही प्रदान की जा चुकी है। Samana News
स्वीकृति पत्रों का वितरण गांव रतनहेड़ी और सपरहेड़ी में आयोजित विशेष कैंपों के माध्यम से किया गया। एसडीएम ऋचा गोयल ने आगे बताया कि प्रभावित किसानों की पूरी जानकारी एकत्रित करने के बाद उनके खातों में 20,000 प्रति एकड़ की दर से (75 से 100 प्रतिशत नुकसान के आधार पर) मुआवजा राशि ट्रांसफर की गई है। समाना सब डिवीजन के कुल छह गांवों में 324 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 1.87 करोड़ की राशि वितरित की गई है। विभिन्न किसानों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुआवजा राशि बिना किसी देरी के उनके खातों में पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाढ़ के बाद बहुत ही कम समय में पारदर्शी ढंग से सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें राहत मिली है।
यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में रविवार शाम को सीएम सैनी करेंगे 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का शुभारंभ
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Mission Chardi Kala: पंजाब को एक बार फिर से खुशहाल और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘मिशन चढ़दीकला’ को राज्य के लोगों और दुनिया भर के शुभचिंतकों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह मिशन न केवल एक सरकारी पहल है, बल्कि यह पंजाब की सामूहिक भावना और अटूट एकजुटता का प्रतीक बन गया है, जहाँ हर नागरिक राज्य के भविष्य के लिए अपना योगदान दे रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के कोने-कोने से आ रहे इस आर्थिक सहयोग के लिए दान देने वाले हर नागरिक के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दान सिर्फ राशि नहीं है, बल्कि यह पंजाब के सुनहरे भविष्य और उसकी प्रगति पर लोगों का विश्वास है। सीएम मान ने दृढ़ता से कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि पंजाब अब और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा, और हम सब मिलकर इसे देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।”
इस पहल में लोगों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी यह दर्शाती है कि पंजाब की जनता आज जागरूक और सजग है। वे समझते हैं कि उनके सहयोग से ही राज्य की दशा और दिशा बदल सकती है। वे किसी भी आपदा या चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं और सरकार के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। Chandigarh News
इतनी बड़ी संख्या में दान का आना यह भी साबित करता है कि लोगों को वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर अटूट भरोसा है। इसी विश्वास की एक मजबूत मिसाल कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पेश की, जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न दानियों से एकत्र किए गए ₹5,652,759 (पचपन लाख बासठ हजार सात सौ उनसठ रुपये) की एक बड़ी राशि मुख्यमंत्री को सौंपी।
वहीं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों का जज़्बा भी बेहद सराहनीय रहा। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने हलका पट्टी के जागरूक लोगों द्वारा एकत्रित की गई ₹2,881,123 (अट्ठाईस लाख इक्यासी हजार एक सौ तेईस रुपये) की राशि सीएम मान को भेंट की। यह दिखाता है कि ज़मीनी स्तर पर, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग ‘मिशन चढ़दीकला’ से दिल से जुड़े हुए है।
इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भी बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत कार्यों और ‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत ₹1,248,257 (बारह लाख अड़तालीस हजार दो सौ सत्तावन रुपये) की राशि सौंपी। उन्होंने बताया कि पंजाब के दानियों और शुभचिंतकों ने मुश्किल समय में दिल खोलकर सहायता की है, जिसका उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ ज़रूरतमंदों की मदद में किया जाएगा।
अब तक सामने आए इन दान से यह स्पष्ट है कि जब बात पंजाब के भविष्य की आती है, तो नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हटते। इन दान का मुख्य उद्देश्य पंजाब को प्राकृतिक आपदाओं से उबरने और हर क्षेत्र में राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। Chandigarh News
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी दोहराया कि दान में आई एक-एक पाई का उपयोग केवल विकास और राहत कार्यों में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार ‘मिशन चारदीकला’ के माध्यम से एक मज़बूत और सुरक्षित पंजाब की नींव रख रही है, जिसकी जानकारी जनता https://rangla.punjab.gov.in/ पर देख सकती है।
पंजाब सरकार और जनता के बीच बने इस मज़बूत, विश्वास भरे रिश्ते ने एक नए युग की शुरुआत कर दी है। यह सिर्फ एक राहत कोष नहीं है, बल्कि यह पंजाब की एकता और गौरव की कहानी है। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में, जनता के सहयोग से, यह सुनिश्चित है कि ‘रंगला पंजाब’ का सपना जल्द ही ज़मीन पर उतरेगा और ‘पंजाब बढ़ेगा आगे, हर हाल में!’।
यह भी पढ़ें:– Asian Youth Games: भारतीय एथलीटों ने एशियन यूथ गेम्स में जीते 48 पदक
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Mission Chardi Kala: कल्पना कीजिए कि एक रात में आपका घर, आपके सपने, आपकी पूरी जिंदगी पानी में बह जाए। यही हुआ है पंजाब के 7 लाख लोगों के साथ।प्रकृति के इस महाप्रकोप ने पंजाब के 2,300 गांवों को डुबो दिया है। 20 लाख लोग प्रभावित हुए है, जिनमें से 7 लाख लोग बेघर हो गए है। 56 कीमती ज़िंदगियां गई है और अनगिनत सपने टूटे है। यह केवल आंकड़े नहीं है – ये असली ज़िंदगियों से जुड़ी कहानियां है, जो आज भी राहत शिविरों में अपने भविष्य के बारे में सोचकर दुखी हो रहे है। Chandigarh News
45 साल की वीरो बाई की कहानी बताए तो फाज़िल्का ज़िले के गुड्डर भैणी गांव में रहने वाली वीरो बाई को 26 अगस्त से राहत शिविर में रहना पड़ रहा है। जब सतलुज नदी का पानी उनके घर में घुसा, तो तीन फुट तक पानी था। वो कहती है, “हमने अपनी छोटी-बड़ी सभी चीजें छोड़कर वहां से निकलना पड़ा।” आज वो और हजारों परिवार अपने घर वापस जाने का इंतज़ार कर रहे है।
यह पंजाब में लगभग चार दशकों की सबसे भयंकर बाढ़ है। 5 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, किसानों के महीनों की मेहनत पलभर में बह गई। 3,200 सरकारी स्कूलों का नुकसान हुआ है, जहां इन बच्चों के सपने जन्म लेते थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 13,800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन लोगों के दुख और तकलीफों का कोई हिसाब नहीं लगाया जा सकता। Chandigarh News
पंजाब सरकार इस आपदा में आशा की किरण बनकर सामने आई है, इस मुश्किल घड़ी में पंजाब सरकार ने दिखाया है कि जनसेवा का मतलब क्या होता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब की अगुवाई में सरकार ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। राहत और बचाव कार्य में दिन-रात लगी सरकारी टीमों ने हज़ारों लोगों की जान बचाई। राहत शिविर स्थापित किए गए, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था की गई।सरकार का तत्काल रिस्पांस सराहनीय रहा है। राहत कार्यों में लगे अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सेवा में जुटे रहे। यह दिखाता है कि पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ है और हर संकट में उनकी ढ़ाल बनकर खड़ी है।
अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर पंजाब को फिर से खड़ा करे। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन चढ़दी कला’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि पंजाब के पुनर्निर्माण का संकल्प है। यह मिशन दिखाता है कि चढ़दी कला की भावना कभी कहीं नहीं जा सकती – न आपदा में, न मुसीबत में।
जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है, “बाढ़ सिर्फ पानी नहीं लेकर आई, बल्कि लाखों सपनों को बहा ले गई”। लेकिन हमें मिलकर इन सपनों को फिर से जगाना है। हर टूटे घर को दोबारा बनाना है, हर बिखरे परिवार को जोड़ना है। और ये तभी सम्भव हो पायेगा जब लोग और पंजाब सरकार एकजुट होकर काम करेंगे सहयोग देंगे, क्यूंकि प्रकृतिक आपदा से लड़ना इतना आसान नहीं, तो सरकार ने एक कदम मिशन चढ़दी कला से बढ़ाया है अब है आपकी बारी।
7 लाख लोग आज भी बेघर है। उनके सिर पर छत नहीं है। हम में से कोई भी इसकी कल्पना नहीं कर सकता कि उन्हें कैसा महसूस होता होगा। प्रकृति के प्रकोप की वजह से बहुत सारे लोगों के साथ यह सब हुआ है। अब उन लोगों को ज़रूरत है आपके साथ की। Mission Chardi Kala
आपका एक रुपया भी किसी के लिए उम्मीद बन सकता है। आपका छोटा सा योगदान किसी बच्चे को स्कूल वापिस भेज सकता है, किसी मां को रसोई फिर से जमाने में मदद कर सकता है, या किसी बुज़ुर्ग को दवा दिला सकता है।
सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाएं, पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है इन लोगों का साथ देने के लिए। मिशन चढ़दी कला के तहत सरकार व्यापक पुनर्निर्माण योजना पर काम कर रही है। लेकिन यह काम तभी पूरा हो सकता है जब हम सब मिलकर सरकार के साथ खड़े हो।
अब हमारे पास मौका है कि हम सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाएं। उन लोगों के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें एहसास कराएं कि हम आपके साथ है। यही है असली पंजाबियत, यही है चढ़दी कला की सच्ची भावना।हर योगदान मायने रखता है चाहे आप ₹100 दे सके या ₹10,000 – हर राशि मायने रखती है। आपका योगदान सिर्फ पैसा नहीं है, यह प्रेम है, सहानुभूति है, और एकजुटता का संदेश है। यह बताता है कि प्रकृति की मार से भले ही इमारतें गिर जाएं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा कभी नहीं गिरता।
मिशन चढ़दी कला में योगदान करके आप न सिर्फ पंजाब के पुनर्निर्माण में भागीदार बनेंगे, बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण में भी अपना योगदान देंगे। आइए, मिलकर पंजाब को फिर से उसकी पूरी शान के साथ खड़ा करें।
एक बार फिर खुद को याद दिलाना है कि पंजाब का मतलब पंजाब नहीं चढ़दी कला में रहना और दूसरों को रहना सिखाना है! आपका छोटा सा कदम, किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– GST News: नवरात्रों की शुरूआत के साथ ही जीएसटी की घटी हुई दरें आज से हुई लागू