Hanumangarh Crime News - Sach Kahoon Hindi

घर में घुसकर मारपीट व महिला को जबरन ले जाने का आरोप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh Crime News: घर में घुसकर मारपीट करने, महिला को जबरन ले जाने और नकदी-जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। नोहर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नोहर के वार्ड नम्बर 29 की निवासी गिरदावरी (45) पत्नी ज्ञानचंद भार्गव ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आरोपी पप्पूराम पुत्र हरिराम, शिवलाल पुत्र हरिराम भार्गव, आशीष निवासी रिड़ी तहसील इंद्रगढ़ तथा 7-8 अन्य व्यक्ति हथियारनुमा वस्तुएं लेकर घर में घुस आए।

आरोप है कि आरोपियों ने प्रार्थीया के पति ज्ञानचंद, पुत्र धोलूराम तथा स्वयं गिरदावरी के साथ मारपीट की। इस दौरान लक्ष्मी के पैर में ईंट मारकर चोट पहुंचाई गई। इसके बाद आरोपी प्रार्थीया की पुत्रवधू सुमन को जबरन अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने घर में रखे गहने व नकदी भी ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शोर मचाने पर पड़ोसी ज्योति व प्रियंका मौके पर पहुंची, तब आरोपी हंगामा करते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने अपने पुत्र के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई धूपसिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hanumangarh Crime News: धारदार कापा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh Crime News: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार कापा (हथियार) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक जसकरण सिंह मय पुलिस जाप्ता इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पक्कासहारणा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि गुरुनानक नगर जेडीडब्ल्यू नहर के पास एक युवक हाथ में धारदार कापा लेकर लहरा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक सड़क किनारे हाथ में कापा लिए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। Hanumangarh Crime News

पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सौरभ उर्फ अर्जुन (20) पुत्र रहीश कुमार जाट निवासी वार्ड नम्बर 4, गांव नाथवाना पीएस संगरिया बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार कापा बरामद किया। आरोपी से हथियार रखने का लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने कापा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद को सौंपी गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसकरण सिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, कौशल्या व पंकज शामिल रहे। Hanumangarh Crime News

यह भी पढ़ें:– Rupee News: 10,20, 50 नोटों को लेकर केन्द्र सरकार का आया बड़ा बयान, जल्दी पढ़ेेंं

Hanumangarh Crime News: युवक में बाइक से मारी टक्कर, फिर पीटा
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh Crime News: गांव में लाइब्रेरी संचालित करने वाले युवक में दो जनों ने बाइक से टक्कर मारी। इसके बाद मारपीट की। मारपीट से युवक के सिर में चोट लगी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्व भटेजा (25) पुत्र योगेश कुमार निवासी वार्ड 17, बाबा रामदेव मंदिर के पास, गांव जण्डावाली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह गांव जण्डावाली में वार्ड 14 में दीपक गिल्होत्रा के मकान में लाइब्रेरी चलाता है।

वह रविवार की दोपहर करीब 2.20 बजे अपने घर से लाइब्रेरी की तरफ जा रहा था। जब वह लाइब्रेरी के सामने पहुंचा तो तभी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए। इनमें एक पाली भाट पुत्र करतारराम भाट निवासी वार्ड 17, गांव जण्डावाली था जो उसके घर के पास ही रहता है। दोनों ने रास्ते में घेर कर बाइक से टक्कर मारी। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर की। इससे उसके सिर में काफी चोट आई। मौके पर उसके भाई रोहित व अन्य लोगों ने आकर छुड़वाया। इसके बाद यह दोनों धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई मुसे खां के सुपुर्द किया। Hanumangarh Crime News

यह भी पढ़ें:– उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

Hanumangarh Crime: बाइक पर दोस्त के साथ घर लौट रहे किशोर की चाकू से वार कर हत्या
टाउन में बाइपास स्थित दशहरा ग्राउंड के पास हुई वारदात

Hanumangarh Crime: हनुमानगढ़। बाइक पर दोस्त के साथ घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर की चाकू से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात्रि को टाउन में बाइपास स्थित दशहरा ग्राउंड के पास हुई। चाकू के वार से गंभीर घायल किशोर को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान रात्रि को किशोर ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में देर रात्रि को परिजनों की रिपोर्ट पर टाउन पुलिस थाना में छह नामजद व तीन-चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिस समय परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया उस समय किशोर को हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने तब हत्या के प्रयास संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन देर रात्रि को किशोर की मौत होने के बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया। Hanumangarh News

पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं

पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार सुबा खान (22) पुत्र फारूख खान निवासी वार्ड 30, जोतराम कॉलोनी, रूपनगर, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि सोमवार रात्रि को उसके भाई श्योकत निवासी वार्ड 36, टाउन का लड़का नियाज खान (17) अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब दोनों बाइपास स्थित दशहरा ग्राउंड के सामने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद तीन-चार अन्य ने बाइक रूकवा ली। बाइक रूकते ही इन लोगों ने नियाज खान को जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से वार कर उसके पेट व कंधे पर चोटें मारी और वहां से फरार हो गए। नियाज खान को लहूलुहान अवस्था में राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया।

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने नियाज खान को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। पुलिस ने हत्या प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर रात्रि को पुलिस उप अधीक्षक मीनाक्षी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। इसी बीच श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात्रि को किशोर की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व मोहल्लेवासियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार को पुलिस ने मृतक किशोर नियाज खान का शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। Hanumangarh News

Aligarh Highway Accident: अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कैंटर और कार की टक्कर में 5 लोग जिंदा जले