Rajasthan Police News - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस को बड़ी कामयाबी! कार से बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan Police: टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने सतर्कता दिखाते हुए विस्फोटक सामग्री की तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर एक वाहन में भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसटी ने बरौनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान बड़ी खेप बरामद की। Rajasthan News

पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन में लगभग 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे यूरिया के कट्टों में छुपाया गया था। इसके साथ ही 200 अत्यंत खतरनाक विस्फोटक कार्ट्रिज और छह बंडल फ्यूज वायर भी जब्त किए गए। प्रत्येक बंडल में करीब 183 मीटर तार होने के कारण कुल मिलाकर लगभग 1100 मीटर फ्यूज वायर बरामद हुई। Tonk News

इस कार्रवाई के दौरान डीएसटी ने बूंदी जिले के करबर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र, पिता भंवर लाल पटवा (48 वर्ष) और सुरेंद्र मोची, पिता दुलीलालजी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बूंदी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। Rajasthan News

विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक लाई जा रही थी

टोंक सिटी के पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि बरौनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि वहां वाहन को सुरक्षित ढंग से रोका जा सकता था। प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सामग्री कहां से प्राप्त की गई, किसे सौंपी जानी थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक का उपयोग बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में किया जा सकता है। इसी कारण जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस सामग्री का उपयोग अवैध खनन या किसी आपराधिक साजिश में तो नहीं होना था।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में दिल्ली और अरावली क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री से जुड़ी घटनाएं सामने आने के बाद ऐसे मामलों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और नए तथ्यों के सामने आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। Rajasthan News

राकेश सांखला को सदर थाना की कमान
हनुमानगढ़। पुलिस निरीक्षक राकेश सांखला को सदर थाना की कमान सौंपी गई है। सांखला ने पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मंगलवार सुबह सदर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया। गौरतलब है कि सदर थाना एसएचओ अजय गिरधर हाल ही में उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत होकर पुलिस निरीक्षक बने हैं। उनके प्रशिक्षण पर जाने के बाद सोमवार को थाना प्रभारी का पद रिक्त हुआ था। वहीं नए थाना प्रभारी राकेश सांखला भी कुछ समय पहले ही पदोन्नत होकर पुलिस निरीक्षक बने हैं। इससे पहले वे गोलूवाला थाना प्रभारी रह चुके हैं। Hanumangarh News

खास बात यह कि सदर थाना स्थापित होने के समय से ही थाना प्रभारी के पद पर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी ही तैनात रहे। हाल ही में पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के बाद अब जिले के ऐसे पुलिस थाना जहां उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं, उस थाना की कमान पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी के हाथ में सौंपी जा रही है। Hanumangarh News