Rajasthan-Haryana Railway - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan-Haryana Railway: बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रैन लिखेगी तेज व आरामदायक सफर का नया अध्याय, जुड़ेंगे हरियाणा के प्रमुख शहर
Rajasthan-Haryana Railway: श्रीगंगानगर (लखजीत इन्सां)। 25 सितम्बर को बांसवाड़ा, राजस्थान से प्रधानमंत्री द्वारा वंदे भारत बीकानेर जोधपुर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से प्रारम्भ किया जाएगा। यह दोनों वंदे भारत ट्रेने राजस्थान में हो रहे विकास की कड़ी में नए अध्याय की शुरूआत करेंगी। बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 448 किलोमीटर की दूरी लगभग 6 घंटे में तय करेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर संचालित गाड़ी सं. 12458, बीकानेर-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस रेल सेवा 7 घंटे से अधिक समय में तय करती है। रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़ और गुड़गाँव स्टेशनों पर ठहराव होने से इन क्षेत्र के यात्रियों को सुगम व तीव्र रेल सफर की अनुभूति मिलेगी। बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से राजस्थान और हरियाणा के निवासियों को इस मार्ग पर तीव्र एवं सुगम रेल परिवहन उपलब्ध होगा। इस रेल सेवा से राजस्थान के बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, चुरू एवं हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली के दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिलों के निवासी लाभान्वित होंगे।

वंदे भारत ट्रेन के संचालन से बीकानेर के विभिन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा एवं राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र और हरियाणा के विभिन्न भागों से तीव्र सम्पर्क स्थापित होगा। इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र में व्यापारिक और सामाजिक सम्बंध सुदृढ़ होंगे और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।वंदे भारत ट्रेने न केवल भारत में रेल यात्रा के मानकों को ऊँचा उठा रही है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि भारत वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में किसी से पीछे नहीं। जैसे-जैसे वंदे भारत ट्रेनों की संख्या और क्षेत्र नेटवर्क का विस्तार हो रहा है, उसको देखते हुए यात्री ऐसे भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं जहाँ रेल यात्रा केवल गंतव्य तक पहुँचने का साधन नहीं होगी, बल्कि एक निर्बाध, संरक्षित और सुखद अनुभव प्रदान करने वाला गौरवमय पल भी है।

भारतीय रेलवे ने अपनी अविस्मरणीय यात्रा में कई ऐतिहासिक मुकाम हासिल किए हैं। इसी यात्रा की सबसे अहम कड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का आगमन निश्चय ही एक नई क्रांति की शुरूआत है। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन न केवल गति और आधुनिक तकनीक का मेल है बल्कि देश की आत्मनिर्भर इंजीनियरिंग क्षमता और आधुनिक सोच का भी प्रतीक है। भारत में वंदे भारत ट्रेने यात्रियों के लिए तीव्र आवागमन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रही है।

वंदे भारत का सफर

15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत के बाद आज पूरे देश में संचालित होने वाली 152 वंदे भारत ट्रेनें अपने लगातार बढ़ते नेटवर्क के साथ रेल यात्रा में नए आयाम स्थापित कर रही है। जिसमें कश्मीर के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई सेवाएं भी शामिल हैं। 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सेवा प्रदान करने वाली वंदे भारत ट्रेनों ने वर्ष 2023-24 में पृथ्वी के चारों ओर लगभग 311 चक्कर लगाने जितनी दूरी तय की है। इन वंदे भारत ट्रेनों ने गति, सरक्षा और सेवा के नए वैश्विक मानक की नई कहानी लिख दी है।