Women Cricket News - Sach Kahoon Hindi
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
IND W vs AUS W, 2nd ODI: होबार्ट में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। समाचार लिखे जानें तक भारतीय टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए थे।  समाचार लिखे जानें तक भारतीय टीम ने 23 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए थे। IND W vs AUS W
प्रतीक रावल ने 81 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 52, स्मृति मंधाना ने 37 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 11 रन बनाकर सस्ते में सिमट गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (2) व दीप्ती शर्मा (1) क्रीज पर टिकी हुई हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि भारत इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करता है, तो दूसरी पारी में मेजबान टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।
पहले एकदिवसीय में प्रतीका, शफाली वर्मा और जेमिमा सस्ते में आउट हो गई थीं
पहले एकदिवसीय में शीर्ष क्रम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया था। प्रतीका रावल, शफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स सस्ते में आउट हो गई थीं, जिससे टीम मजबूत आधार नहीं बना सकी। इस बार इन बल्लेबाजों से सधी हुई और जिम्मेदार पारी की अपेक्षा रहेगी।
वहीं पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाली स्मृति मंधाना से एक बार फिर प्रभावशाली बल्लेबाजी की उम्मीद है। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मध्यक्रम में बड़ी पारी खेलकर टीम को सशक्त स्थिति में पहुंचाना चाहेंगी। गेंदबाजी विभाग में 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा इस मुकाबले से अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का प्रारंभ कर रही हैं। युवा प्रतिभा से टीम को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। IND W vs AUS W
ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से विजय प्राप्त की। अब भारतीय टीम की कोशिश होगी कि इस मुकाबले में जीत दर्ज कर श्रृंखला में बराबरी स्थापित की जाए, जबकि 1-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है।
भारत संभावित प्लेइंग इलेवन | IND W vs AUS W
स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।
ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोला कैरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन। IND W vs AUS W
Smriti Mandhana’s Wedding Controversy:नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चर्चित हो रही निजी चैट के प्रसार के बीच, मैरी डी’कोस्टा (Mary D’Costa) ने बुधवार देर रात इंस्टाग्राम के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण जारी किया। यह बयान उन कई अनुमानों के बीच आया, जिनमें कहा जा रहा था कि संगीतकार पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की विवाह-तिथि बदलने के पीछे मैरी डी’कोस्टा की भूमिका रही है। मैरी डी’कोस्टा ने स्पष्ट किया कि वह कभी भी पलाश मुच्छल से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलीं, और उनका संपर्क केवल एक महीने तक सीमित रहा। Smriti Mandhana Wedding News
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों के बीच हुई कथित बातचीत के कई स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जाता है कि यह चैट Reddit पर एक उपयोगकर्ता द्वारा साझा की गई थी, जो बाद में डीएक्टिवेट हो चुका है, लेकिन स्क्रीनशॉट अब भी प्रसारित हो रहे हैं।
आईडी से जुड़ी गलतफहमियों पर टिप्पणी | Smriti Mandhana Wedding News
इंस्टाग्राम पर जारी नोट में डी’कोस्टा ने लिखा-“यह स्पष्ट कर दूँ कि बातचीत 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच हुई थी। संपर्क केवल एक महीने का था। मैं उससे कभी नहीं मिली और न ही किसी प्रकार का निजी संबंध रहा।” उन्होंने आगे कहा- “लोग सवाल कर रहे हैं कि मैं अब क्यों सामने आई हूँ। सच यह है कि मैंने जुलाई में ही इस जानकारी को सार्वजनिक किया था, लेकिन उस समय लोग उसे पहचानते नहीं थे, इसलिए यह मुद्दा अनदेखा रह गया।”
उन्होंने अपनी पहचान को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा- “मेरे पेशे को लेकर भी काफी भ्रम पैदा किया गया है। मैं कोरियोग्राफर नहीं हूँ और न ही वह व्यक्ति, जिसके साथ कोई धोखाधड़ी हुई। काफी बातें मिलाई जा रही हैं और मैं चाहती हूँ कि लोग सच्चाई समझें।” Smriti Mandhana Wedding News
स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल विवाह विवाद
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, परंतु क्रिकेटर के पिता की हृदय संबंधी समस्या के चलते अस्पताल भर्ती होने पर समारोह स्थगित कर दिया गया। शादी से पूर्व की कई रस्में—जैसे संगीत और हल्दी—पहले ही पूरी की जा चुकी थीं।
घटना के बाद, पलाश मुच्छल को भी अत्यधिक थकान और तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जैसा कि रिपोर्टों में उल्लेख है। अफवाहों को और बल तब मिला जब स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से सगाई और शादी से संबंधित सभी तस्वीरें व वीडियो हटा दिए, जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं। Smriti Mandhana Wedding News
India vs Australia Semifinal: बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी भारत व ऑस्ट्रेलिया की टीमें?
Ben Austin’s Death: नवी मुंबई। डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत भावुक माहौल के बीच हुई। दोनों टीमों ने ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को सम्मान देने के लिए अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरने का निर्णय लिया। India vs Australia Semifinal
17 वर्षीय बेन ऑस्टिन कुछ दिन पहले मेलबर्न आउटर ईस्ट स्थित फर्नट्री गली में अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। वह आगामी टी20 मैच की तैयारी कर रहे थे, तभी साइडआर्म से आई एक तेज़ गेंद उनके हेलमेट के निचले हिस्से—जहाँ स्टीम गार्ड नहीं था—पर लग गई। चोट लगते ही उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई और मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद बुधवार को उनका निधन हो गया।
फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बेन का जाना पूरे क्रिकेट समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। क्लब ने शोक संदेश जारी कर उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम कप्तान एलिसा हीली के नेतृत्व में मजबूत संयोजन के साथ उतरी है, जिसमें एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड और एशले गार्डनर जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम में चोटिल प्रतिका रावल की जगह शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, जबकि क्रांति गौड़ और ऋचा घोष को भी अंतिम एकादश में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वेयरहैम के स्थान पर सोफी मोलिनेक्स को टीम में शामिल किया है। इस मैच का माहौल प्रतिस्पर्धात्मक होने के साथ-साथ बेन ऑस्टिन की स्मृति में समर्पित भावनाओं से भी सराबोर दिखा। India vs Australia Semifinal
Women’s World Cup 2025: नवी मुंबई। महिला विश्व कप 2025 का रोमांच गुरुवार को एक बार फिर चरम पर होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला होगा और दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने वाला अहम मैच साबित हो सकता है। भारतीय महिला टीम अब तक पाँच मुकाबलों में दो जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने शुरुआती दौर में श्रीलंका और पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की थी, पर उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। Women’s ODI Cricket News
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब तक सिर्फ एक जीत के सहारे पाँचवें पायदान पर है। किवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बांग्लादेश को 100 रनों से हराया था। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उनके मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इस मैच में भारत को अपनी अनुभवी खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी, जबकि गेंदबाजी विभाग में दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ पर जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफी डिवाइन और ऑलराउंडर अमेलिया केर अहम भूमिका निभा सकती हैं।
नवी मुंबई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार | Women’s ODI Cricket News
नवी मुंबई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, हालांकि शाम के समय ओस बल्लेबाजी को थोड़ा आसान बना सकती है। मौसम विभाग ने दोपहर में हल्की धुंध और शाम के समय बारिश की संभावना जताई है। इतिहास की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड अब तक 57 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें से 22 बार भारत को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 34 मैच अपने नाम किए हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।
संभावित टीमें: Women’s ODI Cricket News
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।
न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, अमेलिया केर, मैडी ग्रीन, जेस केर, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ब्रुक हॉलिडे, ईडन कार्सन, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।
Freya Sargent Cricket: मात्र 19 साल की उम्र में इस महान गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, सब हैरान
Freya Sargent Ireland Cricket: नई दिल्ली। आयरलैंड की युवा स्पिन गेंदबाज फ्रेया सार्जेंट, जिनकी आयु केवल 19 वर्ष है, ने व्यक्तिगत कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकाल तक दूर रहने का निर्णय लिया है। उनके इस कदम का समर्थन करते हुए क्रिकेट आयरलैंड के उच्च प्रदर्शन निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है। Freya Sargent Cricket
वेस्ट ने स्पष्ट किया कि फ्रेया पिछले तीन वर्षों से आयरलैंड की सीनियर टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। मैदान पर उनकी गेंदबाजी और मैदान के बाहर उनके योगदान ने टीम को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके हित में है और क्रिकेट आयरलैंड भविष्य में भी उनका सहयोग करता रहेगा। हाल ही में चोट से उबरने के बाद सार्जेंट ने अगस्त में हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर में टीम की ओर से खेला था। उन्हें आयरलैंड की नवीनतम केंद्रीय अनुबंध सूची में पूर्णकालिक अनुबंध भी प्रदान किया गया था।
फ्रेया ने वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। अब तक वह 16 एकदिवसीय मुकाबलों में 19 विकेट तथा 16 टी20 मैचों में 14 विकेट हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्हें आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया था।
जनवरी 2025 में भारत दौरे पर उन्होंने राजकोट में भारतीय टीम के खिलाफ तीन वनडे खेले थे, जहाँ उन्हें दो सफलता मिली थी। इसके अतिरिक्त वे इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के खिलाफ भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में 27 अगस्त 2025 को इटली के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 38 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे। Freya Sargent Cricket
ICC Cricket: आईसीसी ने लिया बड़ा कठोर फैसला! यूएसए क्रिकेट की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द