Sydney News - Sach Kahoon Hindi
Australia: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से छोटे बच्चों के ई-व्हीकल चलाने पर लगेगा प्रतिबंध
बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर लिया फैसला
सिडनी (एजेंसी)। Sydney News: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में नए सुरक्षा कानूनों के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस यानि ई-व्हीकल (जैसे ई-बाइक और ई-स्कूटर) चलाने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला मंगलवार को घोषित किया गया। राज्य सरकार ने बताया कि ई-मोबिलिटी सुरक्षा पर बनी संसदीय समिति की सभी 28 सिफारिशों को पूरी तरह या सिद्धांत रूप में स्वीकार कर लिया गया है। इनमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर प्रतिबंध भी शामिल है। क्वींसलैंड के परिवहन मंत्री ब्रेंट मिकेलबर्ग ने कहा कि सरकार जल्द ही इन सिफारिशों को कानून बनाने के लिए संसद में पेश करेगी। नए नियमों के मुताबिक, ई-बाइक और ई-स्कूटर चलाने के लिए कम से कम क्वींसलैंड का लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होगा। Australia News
यह लाइसेंस 16 साल की उम्र में मिलता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चलाने वाले को ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो। जांच में सामने आया कि साल 2025 में क्वींसलैंड में ई-मोबिलिटी से जुड़े हादसों में 12 लोगों की मौत हुई और 6,300 लोग घायल हुए। मिकेलबर्ग ने मंगलवार को कहा कि हम 16 साल से कम उम्र वालों पर इन डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक लगा रहे हैं, क्योंकि बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। नए कानूनों के तहत फुटपाथों पर ई-मोबिलिटी डिवाइस के लिए 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा भी तय की जाएगी। साथ ही, पुलिस को अवैध डिवाइस जब्त करने और नष्ट करने के अतिरिक्त अधिकार दिए जाएंगे, और वे चालकों का अचानक ‘ब्रीथ टेस्ट’ (सांस की जांच) भी कर सकेंगे। पिछले साल, आॅस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला प्रतिबंध लागू हुआ था। इसके तहत फेसबुक, यूट्यूब, टिकटॉक और एक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को ऐसे बच्चों के अकाउंट बनाने से रोकना होगा।
यह भी पढ़ें:– Rohtak Road Accident: फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर निचे गिरी कार, दो घायल
Sydney Storm: सिडनी में देखें तूफान से तबाही का मंजर!
Sydney Storm: सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर शनिवार को आए तेज तूफान और मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सिडनी क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ गिरने से कार में सवार एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम लगभग चार बजे उस समय हुआ, जब सेंट्रल सिडनी से करीब 90 किलोमीटर दक्षिण में एक वाहन पर पेड़ की भारी डाल आ गिरी। Sydney News
आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया, लेकिन वाहन चला रही महिला को बचाया नहीं जा सका। आगे की सीट पर बैठे एक पुरुष यात्री को हल्की चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे दो अन्य यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
न्यू साउथ वेल्स के तटीय इलाकों में आए भीषण तूफान के कारण उत्तरी सिडनी के कई क्षेत्रों में अचानक जलभराव हो गया। सिडनी हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते कई उड़ानों के समय में देरी हुई। राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, पूरे राज्य से सहायता के लिए सैकड़ों कॉल प्राप्त हुईं और राहत दलों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है
राज्य आपात सेवा के अधीक्षक मैट किर्बी ने बताया कि मौसम की स्थिति में तत्काल सुधार की संभावना नहीं है और रविवार तक सिडनी सहित आसपास के उत्तर और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाढ़ के पानी में वाहन न चलाएं और पेड़ों के नीचे गाड़ियां खड़ी करने से बचें, क्योंकि तेज हवाओं में पेड़ गिरने का खतरा बना रहता है। ऊंची समुद्री लहरों के खतरे को देखते हुए सिडनी के आसपास कई समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं और पुलिस ने तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। Sydney News
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। गुरुवार को तटीय इलाकों के लिए अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया था। मेलबर्न से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित ग्रेट ओशन रोड के आसपास भारी तबाही देखी गई, जहां कई वाहन पानी में बह गए और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, राहत एजेंसियों के अनुसार उस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकप्रिय पर्यटन स्थल लॉर्न के निकट केवल सात घंटों में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पिछले रिकॉर्ड से कहीं अधिक है। इससे पहले, विक्टोरिया राज्य के आपदा प्रबंधन आयुक्त टिम वीबुश ने बताया था कि राज्य में फैली भीषण जंगल की आग के कारण अब तक करीब 900 संपत्तियां नष्ट हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 260 आवास शामिल हैं। आग की चपेट में आकर लगभग 4.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। Sydney News
Australia: ऑस्ट्रेलिया में प्रसिद्ध बोंडी बीच पर गोलीबारी, पीएम ने चिंता व्यक्त की
Sydney Bondi Beach Shooting: सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध बोंडी बीच पर रविवार को अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो हथियारबंद हमलावरों ने समुद्र तट पर मौजूद भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। छुट्टी का दिन होने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि समुद्र तट पर यहूदी समुदाय के लोग भी बड़ी तादाद में एकत्र थे, जो आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। Australia News
घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बोंडी बीच पर जो कुछ हुआ, वह अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर लोगों की जान बचाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के आयुक्त और न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर से बातचीत की है। साथ ही उन्होंने लोगों से पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने एक के बाद एक कई गोलियों की आवाजें सुनीं, जिनकी संख्या दर्जनों में बताई जा रही है। कैंपबेल परेड के आसपास कुछ लोग जमीन पर पड़े दिखाई दिए, जिससे दहशत का माहौल बन गया। यह वारदात स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब साढ़े छह से पौने सात बजे के बीच हुई, जब समुद्र तट पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह गोलीबारी ‘चानुका बाय द सी’ नामक कार्यक्रम के दौरान हुई, जो हनुक्का पर्व के अवसर पर आयोजित किया गया था। चश्मदीदों के अनुसार, काले कपड़ों में दो लोगों ने राइफल या शॉटगन जैसे हथियारों से लगातार फायरिंग की। Australia News
एनएसडब्ल्यू एंबुलेंस सेवा के मुताबिक, इस घटना में करीब दस लोग घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मौत की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। एक संदिग्ध को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने की खबर है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और लोगों को वहां से दूर रहने की सलाह दी गई है।
हेलिकॉप्टर और एंबुलेंस सेवाओं को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और यदि वहां मौजूद हों तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच जारी है। Australia News
Sydney Indian Film Festival 2025: मुंबई। भारतीय सिनेमा की अमर क्लासिक फिल्म ‘शोले’ अब अपने साफ-सुधरे और पुनः तैयार किए गए वर्जन के साथ फिर से बड़े परदे पर लौट रही है। यह नया वर्जन अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिडनी (आईएफएफएस) में प्रदर्शित किया जाएगा। Sydney Indian Film Festival News
आईएफएफएस 9 से 11 अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित फिल्मों का जश्न मनाया जाएगा। इससे पहले ‘शोले’ के रिस्टोर्ड वर्जन का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में किया जा चुका है।
फिल्म को 4के क्वालिटी में पुनः तैयार किया गया है। इस काम को फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और सिप्पी फिल्म्स ने मिलकर अंजाम दिया। रिस्टोरेशन की प्रक्रिया में कई वर्ष लगे और टीम को लंदन में फिल्म की दुर्लभ कलर रिवर्सल प्रिंट, मुंबई से कैमरा नेगेटिव्स और लंबे समय से खोए हुए कुछ सीन भी प्राप्त हुए। Sholay Restored Version
फेस्टिवल निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा, “सिडनी में ‘शोले’ को उसके असली रूप में दिखाना गर्व की बात है। यह केवल एक क्लासिक की वापसी नहीं है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक इतिहास का अहम हिस्सा भी है। दर्शक फिल्म को उसके ओरिजिनल अंत के साथ देखेंगे, जिससे अनुभव और भी खास होगा।”
फिल्म की कहानी और महत्व | Sydney Indian Film Festival News
‘शोले’ को 1975 में प्रदर्शित किया गया था। इसकी कहानी दो अपराधियों जय और वीरू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें रिटायर्ड पुलिस अफसर ठाकुर बलदेव सिंह एक खतरनाक डाकू गब्बर सिंह को पकड़ने के लिए बुलाते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने वीरू और जय की भूमिकाएँ निभाईं, जबकि हेमा मालिनी और जया भादुरी ने बंसती और राधा का किरदार निभाया। फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के रामनगर के चट्टानी क्षेत्रों में की गई थी और इसे बनाने में लगभग ढाई वर्ष लगे।
पहली बार प्रदर्शित होने पर फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी शुरुआती दौर में खास सफलता नहीं मिली। लेकिन दर्शकों की लगातार प्रशंसा ने इसे लोकप्रियता दिलाई और मुंबई के मिनेर्वा थिएटर में यह लगातार पांच साल तक चली। विदेशों में भी, विशेषकर सोवियत संघ में, ‘शोले’ ने दर्शकों का दिल जीता। Sydney Indian Film Festival News