Ladakh News - Sach Kahoon Hindi

Airtel News: लद्दाख के दूरस्थ गांवों मान, मेराक तक पहुंची एयरटेल की कवरेज
जम्मू (एजेंसी)। Airtel News: देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने लद्दाख की पूर्वी सीमा पर विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग झील के पास स्थित दो सबसे दूरस्थ गांवों मान और मेराक में अपने नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ एयरटेल इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और दुर्गम क्षेत्र में विश्वसनीय मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पहली सेवा प्रदाता बन गयी है।

लद्दाख की पूर्वी सीमा पर मान और मेराक गांवों के बीच फैले इस क्षेत्र में लंबे समय से कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। किसी प्रकार का दूरसंचार नेटवर्क न होने से यहां से लोग शेष दुनिया से कटे हुए थे। लगभग 50 किलोमीटर का विशाल कॉरिडोर कवरेज से वंचित रहा है। इन गांवों में हाई-स्पीड नेटवर्क का विस्तार बड़ा बदलाव लाने वाला है। यह स्थानीय निवासियों, सुरक्षा बलों और पर्यटकों को कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा। Airtel News

एयरटेल ने बताया कि इस विस्तार के साथ चुशूल और पैंगोंग त्सो के बीच के पूरे मार्ग पर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो गयी है। इससे विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पर्यटन की संभावनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

भारती एयरटेल के जम्मू-कश्मीर सर्किल के मुख्य परिचालन अधिकारी दिब्येंदु आइच ने कहा, “मान और मेराक को जोड़ना देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों में विश्व स्तरीय डिजिटल पहुंच का विस्तार करने के हमारे मिशन में एक बड़ा कदम है। ये साइट न केवल हर साल पैंगोंग झील की यात्रा करने वाले हजारों पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करेंगी, बल्कि डिजिटल भुगतान, आपातकालीन कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के डिजिटल उपकरणों तक पहुंच जैसी आवश्यक सेवाओं को सक्षम करके स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाएंगी।” Airtel News

यह भी पढ़ें:- जलवायु वित्त को ठीक करने का समय आ गया: पीएम मोदी

Leh Protest: लद्दाख में राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय जलाया
Ladakh Violent Protest: लेह। लद्दाख को राज्य का दर्जा प्रदान करने तथा छठी अनुसूची का विस्तार करने की माँग को लेकर बुधवार, 24 सितम्बर को आंदोलन उग्र हो गया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने लेह स्थित भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। कुछ युवकों द्वारा सुरक्षा बलों पर पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। यह प्रदर्शन, केंद्र सरकार से प्रस्तावित वार्ता को शीघ्र आगे बढ़ाने की माँग के समर्थन में आयोजित किया गया। इसी क्रम में लेह में बाज़ार भी बंद रहा। Leh Protest News

केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता का नया दौर आगामी 6 अक्टूबर को होना तय हुआ है। इसमें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हिंसक झड़पों की पृष्ठभूमि में प्रशासन ने चार दिवसीय वार्षिक लद्दाख महोत्सव को अंतिम दिन रद्द करने की घोषणा कर दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण समापन समारोह आयोजित नहीं किया जा सका। प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, पर्यटकों और जनता से हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया।

शांतिपूर्ण समाधान की अपील | Leh Protest News

इस बीच, प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने युवाओं से संयम बरतने और हिंसा से दूर रहने की अपील की। वे स्वयं भी भूख हड़ताल के माध्यम से इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं।

Pakistan Train Blast: बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद बेपटरी हुई जाफर एक्सप्रेस