Asia Cup Final Match - Sach Kahoon Hindi
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Asia Cup Final Match: भले ही भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंच गया है लेकिन दोनों ही मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने फिल्डिंग बहुत खराब की है। क्रिकेट में कहा जाता है कि ‘कैचेज विन मैचेज’, यानी कैच आपको मैच जिताती है। लेकिन खराब फील्डिंग किसी टीम को मैच हरवा भी सकती है। इसलिए भारतीय टीम की किस्मत अच्छी रही कि वो मैच जित गई लेकिन फाइनल मैच में फिल्डिंग को ठीक करना होगा और कैच पकड़ने होंगे। Asia Cup Final Match
पाकिस्तान के खिलाफ हुए सुपर-4 मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम भारत ही है। भारतीय खिलाड़ियों से 12 कैच छूटे हैं। फाइनल में इसे बेहतर करना होगा, नहीं तो खिताब भी हाथ से निकल सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय खिलाड़ियों ने 5 कैच छोड़ें।
बीसीसीआई ने फरहान और रउफ के खिलाफ आईसीसी में शिकायत की
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ उनके आॅन-फील्ड हावभाव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला एशिया कप सुपर फोर के मैच से जुड़ा है, जो दुबई में पिछले रविवार को खेला गया था। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने बुधवार को ईमेल के जरिए यह शिकायत दर्ज कराई और आईसीसी को यह प्राप्त हो चुकी है। अगर फरहान और रऊफ ने इन आरोपों से इनकार किया, तो इस मामले पर आईसीसी की सुनवाई हो सकती है। उन्हें मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है, जो टूनार्मेंट में दूसरे मैच रेफरी हैं, जबकि पहले रेफरी एंडी पाइक्रॉफ़्ट हैं।
फरहान का अर्धशतक पूरा करने के बाद का जश्न और रऊफ का बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय दर्शकों की ओर इशारा करना, यही दो घटनाएं मानी जा रही हैं, जिन पर बीसीसीआई ने शिकायत दर्ज कराई है। ये दोनों घटनाएं उस दिन से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। भारत के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मंगलवार को हारिस के उकसाने वाले इशारों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि जिस तरह से हालात की वजह से खिलाड़ियों पर दबाव डाला गया है, उसमें अपने व्यवहार को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता है। “मैंने हारिस की कुछ हरकतें देखीं, लेकिन वह हमारे चिंता का विषय नहीं है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा, हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर खुद को किस तरह संभाला। उन्होंने मैदान पर अपने बल्लों से जवाब दिया। हो सकता है कि दूसरी टीमों को हमारी कुछ बातों से दिक़्कत रही हो, लेकिन हमारी ओर से हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे खिलाड़ियों ने खुद को किस तरह संभाला।” Asia Cup Final Match
वहीं पीसीबी ने भी आईसीसी में सूर्यकुमार यादव के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। आरोप यह है कि भारत के कप्तान ने 14 सितंबर को पाकिस्तान पर मिली जीत को “पहलगाम आतंकी हमले” के पीड़ितों के परिवारों को समर्पित किया था। यह हमला इस साल अप्रैल में हुआ था और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया था।
सूर्यकुमार ने उस मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा था, “इस जीत को मैं हमारे उन आर्म्ड फोर्सेज को समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई। उम्मीद है वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और हमें मैदान पर उन्हें मुस्कुराने का और मौका देने का अवसर मिलता रहेगा।” यह बयान और उसके बाद की घटनाएं सुर्खियों में रहीं। टॉस के समय कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया, मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी एक-दूसरे का अभिवादन नहीं किया, और “हैंडशेकगेट” अब तक एशिया कप में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीसीबी ने आरोप लगाया है कि सूर्यकुमार की टिप्पणियां “राजनीतिक” थीं। रविवार के सुपर फोर मैच में भी कई तनावपूर्ण पल देखने को मिले। इसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी व रऊफ और भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा व शुभमन गिल के बीच नोकझोंक भी शामिल रही। Asia Cup Final Match
यह भी पढ़ें:– पहले दिन 1480 परिवारों ने कराया पंजीकरण, हर पंजाबी को मिलेगा 10 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा