Asia Cup 2025 Final - Sach Kahoon Hindi

Rashid Latif praises Team India: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान कर बैठा भारतीय टीम की प्रशंसा, जानें उसके बाद क्या हुआ?
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। उनका मानना है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में भी अपना दबदबा बनाए रखा और मैच का नियंत्रण अपने हाथ में रखा। Rashid Latif praises Team India

राशिद लतीफ ने आईएएनएस से कहा, “यह केवल इतना नहीं था कि पाकिस्तान ने अच्छी गेंदबाजी की, बल्कि भारतीय बल्लेबाजों ने भी दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी कप्तान दबाव बनाने में सफल नहीं हो पाए। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 15 से 17 ओवरों के बीच महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं मिला।”

टीम इंडिया की परिस्थिति को संभालने की क्षमता बहुत ही प्रभावशाली रही

उन्होंने आगे कहा, “टीम इंडिया की परिस्थिति को संभालने की क्षमता बहुत ही प्रभावशाली रही। जब अबरार ने संजू सैमसन को आउट किया, तो मैच का रुख बदल सकता था, लेकिन हारिस की गेंदबाजी में हुई कुछ गलतियाँ मैच में पाकिस्तान के पक्ष में नहीं गईं।”

राशिद ने हारिस रऊफ की गेंदबाजी पर भी टिप्पणी की और कहा, “हारिस के खेल का अनुमान लगाना कठिन है, जबकि शाहीन अफरीदी अच्छी फॉर्म में थे। हारिस को नई गेंद से गेंदबाजी का अभ्यास करना चाहिए, ताकि वह वनडे और टी20 दोनों में लंबे समय तक खेल सकें।”

भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमां (46) ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन टीम कुल 146 रन ही बना सकी। भारत ने 19.1 ओवर में पाकिस्तानी टीम को आउट किया और अपने लक्ष्य को 19.4 ओवर में महज 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार सफलता की हैट्रिक पूरी कर दी। Rashid Latif praises Team India

Asia Cup 2025 Winner India: एशिया कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत

Asia Cup 2025 Controversy: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारत ने नहीं ली ट्रॉफी, BCCI करेगा टीम इंडिया को मलामाल
Asia Cup 2025 Trophy Controversy: दुबई। दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पाँच विकेट से परास्त कर दूसरी बार एशिया कप का ताज अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले पाकिस्तान को मात्र 146 रनों पर समेटा और फिर 147 रनों का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। Asia Cup 2025 Controversy News

तिलक वर्मा ने अपनी धैर्यपूर्ण तथा आक्रामक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली। उनके साथ शिवम दुबे ने भी 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों ने मिलकर पाँचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को विजय की राह पर अग्रसर किया। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव सर्वाधिक प्रभावशाली रहे। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को बिखेर दिया।

पाकिस्तानी पारी की शुरुआत साहिबज़ादा फरहान (57 रन) और फखर ज़मान (46 रन) ने ठोस की थी। दोनों ने मिलकर पहले दस ओवरों में 84 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। किंतु भारतीय स्पिन आक्रमण ने मध्य क्रम को धराशायी कर पाकिस्तान को केवल 146 रनों पर रोक दिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल एशिया कप 2025 का खिताब जीता, बल्कि पाकिस्तान पर इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार विजय दर्ज कर अपने वर्चस्व को और मज़बूत किया।

पाकिस्तानी कप्तान की तीखी प्रतिक्रिया | Asia Cup 2025 Trophy Controversy

एशिया कप 2025 फाइनल के उपरांत पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के व्यवहार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत ने केवल उनके खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के मूल्यों का भी अनादर किया है। आगा के अनुसार, “मैदान पर हाथ मिलाना एक खेल भावना का प्रतीक है, परंतु भारत ने जिस प्रकार दूरी बनाई, वह निराशाजनक है। हमें ट्रॉफी वितरण के दौरान अकेले खड़ा होना पड़ा और स्वयं मेडल ग्रहण करने पड़े। यह आचरण किसी भी महान टीम को शोभा नहीं देता।”

विवाद केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के आचरण पर आपत्ति जताई है। नक़वी ट्रॉफी अपने साथ ले गए, क्योंकि भारतीय टीम ने उनसे पुरस्कार ग्रहण करने से इंकार कर दिया था।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि भारत ऐसे व्यक्ति से सम्मान नहीं ले सकता, जो भारत के विरोध में खड़ा हो। उन्होंने कहा, “हमने ट्रॉफी स्वीकार न करने का निर्णय लिया है, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि ट्रॉफी और पदक निजी संपत्ति बन जाएँ।” भारत ने संकेत दिया है कि आगामी आईसीसी बैठक में इस विषय पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी टीम इंडिया, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम और उसके सहयोगी स्टाफ़ के लिए 21 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। एशिया कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा, टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “यह एक रोमांचक जीत थी और इसलिए जश्न के तौर पर, बीसीसीआई ने एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 21 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देने की घोषणा की है।” Asia Cup 2025 Controversy News

India vs. Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के खिताबी मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट
Asia Cup 2025 Final: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाज़ी कोच मोर्ने मोर्केल ने हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों की चोट गंभीर नहीं है और टीम प्रबंधन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।India vs. Pakistan Final

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मैच में हार्दिक पांड्या केवल एक ओवर ही डाल सके। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस को शून्य पर आउट किया। हालांकि, उसके तुरंत बाद बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। कोच मोर्केल ने बताया कि यह महज़ क्रैंप्स थे और उनकी मेडिकल जांच के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

इसी मैच के दौरान अभिषेक शर्मा भी नौवें ओवर में असहज महसूस करते दिखे। वे अपनी दाहिनी जांघ पकड़े हुए नजर आए और उसके बाद बर्फ से सिकाई करवाई। कोच के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और रिकवरी दी जा रही है।

कोच का बयान | India vs. Pakistan Final

मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “खिलाड़ियों के लिए आराम करना सबसे ज़रूरी है। उन्होंने आइस बाथ लिया है और रिकवरी शुरू कर दी है। रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका है नींद और रिलैक्सेशन। इसके लिए व्यक्तिगत पूल सेशन भी रखे जाएंगे।”

भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 202/5 का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी उतने ही रन बनाए। सुपर ओवर में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीत चुकी है। रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से फाइनल में होगा। चूँकि ग्रुप स्टेज और सुपर-4 दोनों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है, इसलिए प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि खिताबी मुकाबले में भी भारत का पलड़ा भारी रहेगा। India vs. Pakistan Final

Asia Cup Final India vs. Pakistan: 41 साल के इतिहास में पहली बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान!
Asia Cup Final India vs. Pakistan: नई दिल्ली। एशिया कप क्रिकेट 2025 का रोमांचक सफर अब अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की दोनों टीमें तय हो गई हैं। आगामी 28 सितम्बर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला खिताबी मुकाबला परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। India vs Pakistan Final

गौरतलब है कि एशिया कप के इतिहास में पहली बार दोनों देशों की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी और मौजूदा संस्करण इसका 17वाँ आयोजन है। इससे पहले 2016 और 2022 में टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में आयोजित हुआ था, वहीं इस बार भी प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली जा रही है।

भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम रही है और अब तक आठ बार चैंपियन बनी है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार और पाकिस्तान ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। ऐतिहासिक आँकड़ों पर नज़र डालें तो शुरुआती वर्षों से ही भारत और श्रीलंका का दबदबा रहा है। पाकिस्तान ने वर्ष 2000 और 2012 में एशिया कप जीता था।

पिछले संस्करण (2023) का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हुआ था, जहाँ भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठाई थी। वहीं 2022 के टी20 संस्करण में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पराजित कर खिताब अपने नाम किया था।

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस ऐतिहासिक फाइनल पर टिकी हैं, जहाँ पहली बार भारत और पाकिस्तान एशिया कप ट्रॉफी के लिए सीधी टक्कर देंगे। यह मुकाबला न केवल क्रिकेटीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक यादगार क्षण बनने जा रहा है। India vs Pakistan Final