IND vs WI Test Series - Sach Kahoon Hindi

IND vs WI Test Series: शुभमन गिल का शतक और फिर रच दिया इतिहास, बनें नं.1 बल्लेबाज
IND vs WI Test Series: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। यशस्वी जयसवाल (175) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 129) की शतकीय पारी के बाद भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पांच विकेट पर 518 का विशाल स्कोर खड़ा कर पारी घोषित कर दी। लंच के बाद शुभमन गिल ने शतक बनाकर तेजी के साथ रन बनाने शुरू किये। इसी दौरान 135 ओवर की दूसरी गेंद पर रॉस्टर चेज ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया और इसी के साथ भारत ने 518 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी है। शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 129 रनों की पारी खेली।

इससे पहले भारत ने कल के दो विकेट पर 318 रन से आज आगे खेलना शुरू किया। सुबह के सत्र के दूसरे ही ओवर में यशस्वी जयसवाल रनआउट के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। यशस्वी ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी ने शुभमन गिल के साथ रनों की रफ्तार को बढ़ाने का कार्य किया। रेड्डी (43) को जोमेल वारिकन ने आउट किया। इसी दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने लंच तक चार विकेट पर 427 रन बनाये थे

वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिये रॉस्टर चेज को एक विकेट मिला। शुभमन गिल अब वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टेस्ट के पहले दिन जहां पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं, इस मामले में टॉप पर काबिज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पछाड़ दिया है।

India vs West Indies 2nd Test: गिल-जायसवाल ने छुड़ाए वेस्टइंडीज के छक्के, टीम इंडिया की पारी घोषित
Indian Team Declared Innings: नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़े, जबकि टीम ने मजबूत शुरुआत के साथ मैच पर पकड़ बनाई। India vs West Indies Test

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। राहुल 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद जायसवाल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुँचाया। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए, लेकिन रन आउट होने के कारण अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए। India vs West Indies Test

शुभमन गिल ने 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 129 नाबाद रन बनाए

कप्तान गिल ने इसके बाद नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम को और ऊंचाई पर पहुँचाया। नितीश ने 43 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। फिर गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुँचाया। ध्रुव जुरेल 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी।

शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 129 रन नाबाद बनाए। यह उनका कप्तान के रूप में पांचवां शतक है। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 98 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम पहले मैच में पारी और 140 रन से जीत चुकी है और अब दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल कर सीरीज में क्लीन स्वीप करने की तैयारी में है। India vs West Indies Test

Ind vs WI Test: यशस्वी जायसवाल ने कर दिया कमाल, लेकिन अफ़सोस रन आउट!

चोटिल शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर, योहान लेन को मौका
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। IND vs WI Test Series: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट की वजह से अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनकैप्ड तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरयोहान लेन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि जोसेफ सीरीज से बाहर हो गए हैं और बांग्लादेश के दौरे से पहले उनकी चोट का दोबारा आकलन किया जाएगा। हालांकि चोट की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है। IND vs WI Test Series

भारत में 14 अक्टूबर को टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश में तीन वनडे खेलेगी, जो 18 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन टी20 भी होंगे। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड जाएगी, जहां पांच टी20, तीन वनडे और तीन टेस्ट की आॅल-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। फिलहाल टीम यूएई में है, जहां 27 सितंबर से नेपाल के खिलाफ तीन टी20 खेले जाएंगे। जोसेफ अब तक 11 टेस्ट खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 21.66 की औसत से 51 विकेट लिए हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू पर पांच विकेट लिए थे।

लेन 22 साल के हैं और उन्होंने अब तक 19 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 22.28 की औसत से 66 विकेट लिए हैं, जबकि 19.03 की औसत से 495 रन बनाए हैं। वह चार बार पंजा भी हासिल कर चुके हैं। लेन ने हाल ही में वेस्टइंडीज ए के लिए जून में दक्षिण अफ्रÞीका ए के खिलाफ दो चार-दिवसीय मैच खेले थे, जहां उन्होंने चार पारियों में 62 रन बनाए थे और तीन पारियों में एक-एक विकेट लिया था। हालांकि उन्हें घरेलू प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता में वेस्टइंडीज एकेडमी के लिए ज्यादा सफलता मिली। उन्होंने विंडवर्ड आइलैंड्स के खिलाफ छह विकेट लिए। कुल मिलाकर लेन ने उस टूनार्मेंट में छह मैचों में 15.88 की शानदार औसत से 27 विकेट चटकाए थे, जिसमें दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट शामिल हैं। IND vs WI Test Series

लेन अब अल्जारी जोसेफ, जेडेन सील्स और एंडरसन फिलिप के साथ वेस्टइंडीज के तेज आक्रमण में जुड़ेंगे। इनके अलावा ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और स्पिन विभाग में जोमेल वारिकन, खारी पियरे और कप्तान रोस्टन चेज मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, सीएम बोले- संकट की घड़ी में हम किसानों के साथ