CBI News - Sach Kahoon Hindi

NEET UG Leak Case: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बायोलॉजी लेक्चरर को किया गिरफ्तार
NEET UG 2026: नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। अब इस मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एक बायोलॉजी लेक्चरर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। NEET UG Leak Case

इससे पहले सीबीआई ने इस मामले के मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी लंबे समय से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी। सीबीआई के अनुसार, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पीवी कुलकर्णी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर छात्रों को जोड़ना शुरू किया था। मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था।

जांच में सामने आया कि पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास चलाई जाती थी। इन क्लासों में छात्रों को सवाल, उनके विकल्प और सही जवाब डिक्टेट किए जाते थे, जिन्हें वे अपनी कॉपियों में लिखते थे। जांच एजेंसी का कहना है कि छात्रों की नोटबुक में लिखे गए सवाल 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाते हैं। कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले हैं।

फिलहाल उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पुणे ले जाया गया और वहां से दिल्ली लाया जा रहा है। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में पहले जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 5 आरोपी पहले ही 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जा चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों को भी ट्रांजिट रिमांड के जरिए दिल्ली लाया जा रहा है। NEET UG Leak Case

पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने देशभर में कई जगह छापेमारी की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं। अब इनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे मिलकर एक संगठित सिंडिकेट चला रहे थे। यह नेटवर्क छात्रों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति के आधार पर उन्हें निशाना बनाता था। कई जगहों पर सेमिनार आयोजित किए गए और पुराने छात्रों, खासकर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले युवाओं को एजेंट बनाया गया।

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब लातूर के कुछ अभिभावकों ने शिकायत की कि एक कोचिंग संस्थान के मॉक टेस्ट में पूछे गए 42 सवाल नीट यूजी परीक्षा के असली पेपर से हूबहू मेल खाते थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। अब सीबीआई पीवी कुलकर्णी से उन सभी परीक्षा पत्रों को लेकर पूछताछ कर रही है, जिन्हें उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को शक है कि उनका संबंध नीट 2024 पेपर लीक समेत कई अन्य मामलों से भी हो सकता है। NEET UG Leak Case

CBI investigation update: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई में बिल्डरों पर छापेमारी
CBI action on builders: नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गृह खरीदारों से की गई ठगी और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों की मिलीभगत के आरोपों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज मामलों के आधार पर सीबीआई ने कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में स्थित कई बिल्डरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 12 स्थानों पर छापेमारी की। CBI investigation update

हजारों गृह खरीदारों ने बिल्डरों तथा ऋण देने वाली संस्थाओं की मनमानी और धोखाधड़ी से तंग आकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाएँ दायर की थीं। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने माना कि बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के बीच अनुचित गठजोड़ से लोगों को गुमराह किया गया। इसी कारण अदालत ने अप्रैल 2025 में सीबीआई को प्रारंभिक जाँच के आदेश दिए थे।

जाँच एजेंसी ने पहले छह जाँच पूरी कर एनसीआर क्षेत्र से जुड़े 22 नियमित मामले दर्ज किए थे, जिनकी विवेचना अभी भी चल रही है। अब सातवीं जाँच पूरी होने पर सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि महानगरों में सक्रिय बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के विरुद्ध भी नियमित प्राथमिकी दर्ज की जाए।

अदालत के आदेश का पालन करते हुए सीबीआई ने छह नए मामले दर्ज किए और तीनों शहरों में एक साथ छापे डाले। तलाशी में कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार तलाशी अभियान अब भी जारी है और साक्ष्यों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

सीबीआई की यह पहल न केवल रियल एस्टेट क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करती है, बल्कि वित्तीय संस्थानों की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। एजेंसी अब इस बात की गहन पड़ताल कर रही है कि किस प्रकार सुनियोजित तरीके से गृह खरीदारों को ठगा गया और किस हद तक अधिकारियों ने बिल्डरों का सहयोग किया। CBI investigation update