UP Encounter News - Sach Kahoon Hindi

Azamgarh Police Encounter: गाजीपुर पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, लाल बाबू मौर्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Azamgarh Police Encounter: गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी व छिनैती के मामले में वांछित अभियुक्त लाल बाबू मौर्य को मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी पुलिस की लगातार तलाश में था। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। Azamgarh News

यह घटना मरदह थाना क्षेत्र की है। कुछ दिन पूर्व मरदह पुलिस ने लाल बाबू मौर्य तथा उसके एक सहयोगी को मोटरसाइकिल चोरी और छिनैती के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के उपरांत दोनों को जिला कारागार भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में लाल बाबू मौर्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

विभागीय स्तर पर दो आरक्षियों और एक उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई

आरोपी के फरार होने को गंभीर चूक मानते हुए विभागीय स्तर पर दो आरक्षियों और एक उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गईं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी आसपास के क्षेत्रों में ही छिपा हुआ है।

इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि महाहर धाम मार्ग की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही मरदह पुलिस ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया और बिरनो थाना पुलिस को भी सतर्क किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने स्वयं को घिरा हुआ महसूस किया और गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली लाल बाबू मौर्य के दोनों पैरों में लग गई। घायल अवस्था में वह मौके पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। Azamgarh News

खुद को चारों ओर से घिरा हुआ देख अभियुक्त ने किया पुलिस पर जानलेवा हमला

वहीं दूसरी ओर आज़मगढ़ जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मुबारकपुर पुलिस की एक वांछित अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 17 जनवरी की रात्रि प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वांछित अपराधी अमिलो क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली और संदिग्ध व्यक्ति को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

इसी दौरान खुद को चारों ओर से घिरा हुआ देख अभियुक्त ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। Azamgarh News

Hardoi Encounter: हरदोई में पुलिस-बदमाशों के बीच चली जबरदस्त मुठभेड़, दो काबू गिरफ्तार
Hardoi Encounter: हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर अपराधी घायल हो गए। यह मुठभेड़ कोतवाली देहात क्षेत्र के सीतापुर रोड स्थित रंजीतपुरवा के पास हुई। घायल बदमाशों की पहचान मेवाराम और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। Hardoi News

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कोतवाली देहात थाने की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रात में इलाके की नाकाबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाशों के पैरों में लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल अपराधियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है

घायल अपराधियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, 14 हज़ार रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गैंग हाल ही में हुए एक सेल्समैन लूटकांड में भी शामिल था। Hardoi News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेवाराम और अभिषेक लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं और इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। बरामद वाहन की जांच की जा रही है कि वह चोरी का है या किसी अन्य वारदात में प्रयुक्त हुआ था।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस की टीमें दोनों बदमाशों के अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नज़दीकी थाने को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके। Hardoi News

Bareilly encounter: बरेली एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर, एक लाख रुपए था इनाम
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुरुवार तड़के पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान एक लाख रुपए के इनामी अपराधी इफ्तेखार को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bareilly encounter News

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इफ्तेखार नैनीताल रोड के बिलवा पुल के पास मौजूद है। इस सूचना के आधार पर एसओजी और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, इफ्तेखार ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इफ्तेखार 2024 में बिथरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती का मुख्य आरोपी था

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इफ्तेखार 2024 में बिथरी थाना क्षेत्र में हुई डकैती का मुख्य आरोपी था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती और अन्य अपराधों के कुल 19 मुकदमे सात जिलों में दर्ज हैं। वह 2012 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और 2006 में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या व डकैती के मामले में भी वांछित था। मौके से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इफ्तेखार लंबे समय से फरार था और गैंगस्टर की तरह सक्रिय था। एसएसपी ने यह भी कहा कि उसके फरार साथी की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

इसके पहले, 4 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को पुलिस ने ढेर किया था। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल घायल हुए थे। इस मुठभेड़ से पुलिस को एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, 9 एमएम पिस्टल, 38 बोर रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए थे। साथ ही, 14 सितंबर 2025 को बुढ़ाना में सर्राफा व्यापारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम से लूटी गई लगभग डेढ़ किलो चांदी, तीन तोला सोना और चार हजार रुपये भी बरामद किए गए थे। Bareilly encounter News

Kanpur Scooter Blast: कानपुर में स्कूटी धमाके का बड़ा खुलासा: अवैध पटाखों की वजह से हुआ धमाका, छह हि…

Rampur Encounter: दुराचार का आरोपी तांत्रिक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Gulfam Arrested Rampur: रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात नरपत नगर के जंगल में गुलड-पीपलसाना मार्ग पर एक मुठभेड़ के दौरान दुराचार के आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गुलफाम के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, गुलफाम, जो मिलक खानम का निवासी है, तांत्रिक का काम करता था। उस पर एक महिला के साथ दुराचार, अश्लील वीडियो बनाने और उनका उपयोग कर बार-बार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। Rampur Encounter News

पीड़िता की शिकायत पर स्वार कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बुधवार रात करीब 11 बजे, गश्त के दौरान पुलिस ने गुलफाम को मोटरसाइकिल पर देखा। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर अवैध तमंचे से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुलफाम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वार कोतवाली पुलिस ने गुलफाम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसके खिलाफ और कितने अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, जिससे ऐसे अपराधों को रोका जा सके। Rampur Encounter News

Delhi: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार