Vijayadashami 2025 - Sach Kahoon Hindi

Godhra illegal constructions: गोधरा में पंचमहल पुलिस ने बुलडोज़रों से अवैध निर्माण ध्वस्त कर मनाया विजयादशमी का त्यौहार
Godhra illegal constructions: गोधरा। विजयादशमी के पावन अवसर पर गोधरा में पंचमहल पुलिस ने असामाजिक तत्वों से जुड़े अवैध निर्माणों और अतिक्रमित संपत्तियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि यह दिन असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और इसी संदेश के तहत लंबे समय से चली आ रही असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। Godhra News

गोधरा के जिलाधिकारी एनबी मोदी ने बताया कि नागा तलावड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने लगभग 35 अवैध स्थायी और अस्थायी ढांचे गिराए जा रहे हैं। इस अभियान में पुलिस, राजस्व विभाग और नगर परिषद की टीमें मौके पर सक्रिय हैं और अतिक्रमण हटाने के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

“आज विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक”

पंचमहल के एसपी हरेश दुधात ने कहा, “आज विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर कुल 35 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है।” उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उनके घरों तक जाकर अभियान जारी रखा जाएगा। एसपी ने बताया कि इस अभियान में एमजीबीसीएल, म्युनिसिपलिटी, राजस्व विभाग और आरोग्य विभाग की टीमों के साथ करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो पूरे बंदोबस्त के साथ कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

गोधरा पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह अभियान लंबे समय से हो रहे अवैध कब्जों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे इलाके में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही, पुलिस ने चेतावनी दी कि बी-डिवीजन पुलिस थाने पर हुए हमले के आरोपियों को भी जल्द ही ध्वस्तीकरण अभियान का सामना करना पड़ेगा। Godhra News