Shastri Jayanti - Sach Kahoon Hindi

Shastri Jayanti: अहिंसा व सच्चाई के रास्ते पर चलने का आह्वान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती

Shastri Jayanti: हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सच्चाई के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई। Hanumangarh News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। अहिंसा के साथ सत्य से परिचय कराने वाले महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। गांधी जी ने हमेशा देश के उत्थान एवं अखंडता का पाठ पढ़ाया था। आज वो पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। महात्मा गांधी ने देश के साथ-साथ पूरे विश्व में आंदोलन को एक नए रूप में परिभाषित किया। उनके अहिंसा के सिद्धांत का आज भी पूरा विश्व लोहा मानता है। दादरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य की राह पर चल कर सत्याग्रह की नींव रखी। महात्मा गांधी की वजह से लोग आज आजादी की सांस ले रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी और मेहनत के बलबूते प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे

वहीं दूसरी ओर एक गरीब परिवार से निकले लाल बहादुर शास्त्री अपनी ईमानदारी और मेहनत के बलबूते प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य गांधी की ओर से दिखाए गए अहिंसा व सच्चाई के रास्ते पर चलना है। क्योंकि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए गए रास्तों पर चलें। महात्मा गांधी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। हमें महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चल कर अहिंसा का रास्ता अपनाना चाहिए।

इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, मनीष धारणिया, डीसीसी उपाध्यक्ष बदरूदीन टाक, करणीसिंह राठौड़, जयदेव भिड़ासरा, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री मनोज सैनी, गुरदीप चहल, मनोज बड़सीवाल, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव विजेन्द्र साईं, हरी सैनी, मोहम्मद हुसैन खोखर, ग्राम पंचायत मुंडा प्रशासक अमर सिंह सिहाग, चेतराम खीचड़, डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित स्वामी, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, विधि विभाग जिलाध्यक्ष विजय गोंद के अलावा रणवीर लोहरा, अनूप चौधरी

सेवादल से धर्मेंद्र, खुशी अमलानी, बंशीलाल, आमिर खान, शाहरूख कुरैशी, अनिल लाम्बा, श्रवण सिंह राठौड़, विकास सैनी, यशपाल वर्मा, राकेश सोलंकी, मोहनलाल इंदलिया, चन्दन मोंगा, बलदेव कुक्कड़, अनमोल डोडा, मण्डल अध्यक्ष यश चिलाना, मजीद नागरा, ओम सोनी, शाहरूख खान रोड़ांवाली, पूर्ण, विजय टाक, विनोद गुरुसर, सुरेन्द्र वर्मा, पवन सिंहमार, रामकुमार सेतिया, ओमप्रकाश सोनी गोलूवाला आदि ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। Hanumangarh News