AAP Rajasthan - Sach Kahoon Hindi
राजस्थान में 'आप' का बदलाव, कीर्ति पाठक बनीं आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
Rajasthan AAP: जयपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा कीर्ति पाठक को राजस्थान प्रदेश का  कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के  मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज तथा केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। Rajasthan News
राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक मजबूत, जनहितैषी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के मुद्दों के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में संगठित होकर प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक सशक्त और सकारात्मक राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि  कीर्ति पाठक का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन आंदोलनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने अन्ना आंदोलन से सक्रिय रूप से अपनी सार्वजनिक यात्रा की शुरुआत की और तब से आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने समय-समय पर उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। Rajasthan News
उन्होंने प्रदेश स्तर पर फ्रंटल विंग की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) तथा प्रदेश महासचिव (State General Secretary) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
उनके लंबे अनुभव, समर्पण, संघर्षशील नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।   पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कीर्ति पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। Rajasthan News
बिजली दरों में कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में कटौती सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में बिजली व्यवस्था और बढ़ती दरों को लेकर चिंता जताते हुए आमजन को राहत देने की मांग की गई। आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं को निजी हाथों में देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन प्रभावित हो रहा है। Hanumangarh News
साथ ही विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के पद समाप्त किए जाने और नई भर्तियां नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त की गई। बेनीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज, बेसिक फ्यूल सरचार्ज, विशेष आॅडिट शुल्क, नगरीय कर और इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही और बार-बार कटौती की समस्या बनी रहती है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखते हुए कहा गया कि पंजाब की तर्ज पर राजस्थान के उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विभाग के घाटे का कैग से ऑडिट कर के उसे सार्वजनिक किया जाए
इसके अलावा प्रति यूनिट दरों में कमी, विभिन्न शुल्कों की वसूली बंद करने, स्थाई शुल्क घटाने तथा बिजली विभाग में स्थाई कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की गई। आम आदमी पार्टी ने यह भी मांग की कि विभाग के घाटे का कैग से ऑडिट कर के उसे सार्वजनिक किया जाए, भ्रष्टाचार और स्क्रैप घोटालों की जांच हो तथा जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाई जाए।
साथ ही सौर ऊर्जा की उचित दर पर खरीद, उपखंड स्तर पर तकनीकी टीमों का गठन और खराब मीटर बदलने के नाम पर ली जा रही राशि को समाप्त करने की भी मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से आमजन के हित में शीघ्र निर्णय लेते हुए बिजली दरों में राहत देने की मांग की है। इस मौके पर संगठन प्रभारी राजवीर माली, सुभाष पारीक, विजय वर्मा, मदन रैगर, सतपाल सोनी, अजीत झा, मुकेश सेवटा, गुलशन सोनी, करनैल सिंह, लीलाधर भाट, राजकुमार गर्ग, जयपाल स्वामी मौजूद थे। Hanumangarh News
जिला मुख्यालय पर ही हो वाहन की फिटनेस जांच संबंधी कार्य : आप
आम आदमी पार्टी ने परिवहन आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन
AAP Rajasthan: हनुमानगढ़। जिले में वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने में हो रही भारी परेशानियों की तरफ आम आदमी पार्टी ने परिवहन विभाग का ध्यान आकर्षित करवाया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजस्थान सरकार के परिवहन आयुक्त को परिवहन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर वाहन फिटनेस जांच केन्द्र खोलने की मांग की। Hanumangarh News
आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के अनुसार पूर्व में राज्य सरकार की ओर से अधिकृत निजी फिटनेस सेंटरों के माध्यम से निजी एवं व्यावसायिक चारपहिया वाहनों की फिटनेस जांच की जाती थी, जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया। इसके बाद जिला परिवहन कार्यालयों में सरकारी स्तर पर फिटनेस जांच की व्यवस्था की गई, लेकिन हाल ही में इस व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है। वर्तमान में हनुमानगढ़ जिले के वाहन मालिकों को फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नोखा स्थित एटीएस सेंटर जाना पड़ रहा है। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से नोखा की दूरी लगभग 300 किलोमीटर होने के कारण वाहन मालिकों को समय, श्रम और धन की भारी क्षति उठानी पड़ रही है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
कई वाहन बिना वैध फिटनेस के सड़कों पर दौड़ने को मजबूर
पार्टी ने यह भी चिंता जताई कि फिटनेस जांच की सुविधा दूर होने से कई वाहन बिना वैध फिटनेस के सड़कों पर दौड़ने को मजबूर हैं, जिससे सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है। साथ ही, समय-समय पर चलाए जाने वाले विशेष अभियानों में भारी जुर्माने का सामना वाहन मालिकों को करना पड़ता है, जो पूरी तरह से अव्यावहारिक है। आम आदमी पार्टी ने मांग की कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पूर्व की व्यवस्था को पुन: बहाल कर जिला मुख्यालय पर ही वाहनों की फिटनेस संबंधी जांच का कार्य करवाया जाए, ताकि वाहन मालिकों को राहत मिल सके और सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस मौके पर राजवीर माली, राजकुमार गर्ग, गोपाल मेघवाल, जयपाल स्वामी, ओमप्रकाश शर्मा, नरेश कुमार, हैप्पी, कमल कुमार, लीलाधर, सुभाष चंद्र, सुखविंद्र सिंह, विपिन कुमार मौजूद रहे। Hanumangarh News
नशा, किसान, बिजली, वोट वंचना सहित जनसमस्याओं पर आंदोलन की रणनीति
AAP Rajasthan: हनुमानगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से ‘आप आप रै साथ’ अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जंक्शन स्थित पीआर एकेडमी में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्टेट सेक्रेटरी एवं बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी राजवीर माली तथा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने ‘आप आप रै साथ’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। Hanumangarh News
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में बेरोकटोक चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताते हुए इसके खिलाफ पार्टी स्तर पर व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में गोलूवाला थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। इस विषय पर आमजन को साथ लेकर गोलूवाला पुलिस थाना पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अभियान शुरू करने पर चर्चा की गई।
घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय
सिर अभियान के अंतर्गत वोट से वंचित किए जा रहे लोगों को जोड़कर नए वोट बनवाने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने के लिए भी प्रयास करने पर सहमति बनी। प्रशिक्षण में टिब्बी एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में चल रहे आंदोलन में पार्टी के अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। टिब्बी नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, गंदे पानी की निकासी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लोगों को वंचित किए जाने के मुद्दे पर नगर पालिका घेराव का निर्णय लिया गया।
वर्षांे से बंद पड़ी स्पिनिंग मिल को पुन: चालू करवाने के लिए आंदोलन चलाने पर भी सहमति बनी। वहीं जंक्शन क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाले बदबूदार पानी की समस्या को गंभीर बताते हुए इसे हल करवाने का निर्णय लिया गया। टिब्बी नगर पालिका क्षेत्र में कॉलोनाइजरों को लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे भूमि रूपांतरण के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम नागरिकों को पट्टे बनाने के नाम पर भ्रमित कर आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने देने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही राजस्थान में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर जनता से लूट का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय भी लिया गया। Hanumangarh News
आप कार्यकर्ताओं ने धारण किया मौन, सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग
पार्टी नेता बोले-अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है अहिंसा
हनुमानगढ़। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे तक मौन व्रत रखा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सचिन कौशिक के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हुए गांधी जी के विचारों को समाज में जीवित रखने का संकल्प लिया। Hanumangarh News
इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि आज के दौर में अन्याय और दमन के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार अहिंसक प्रतिरोध है। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया था और वही विचार आज भी संघर्ष का सबसे प्रभावी साधन हैं। सचिन कौशिक ने कहा कि आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब गांधी जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। अहिंसा केवल एक सिद्धांत नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है, जिसे अपनाकर ही स्थायी शांति की स्थापना संभव है।
उन्होंने कहा कि गांधी जयंती जैसे मौके पर सोनम वांगचुक जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मौन प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक है, लेकिन यह जनचेतना जगाने का प्रयास है। जब तक समाज में अन्याय और असमानता है, तब तक गांधी के विचार मार्गदर्शक बने रहेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। Hanumangarh News