Latest Cyber ​​Safety News - Sach Kahoon Hindi

Akshay Kumar Cyber ​​Safety: अक्षय कुमार का अपनी बेटी को लेकर बड़ा खुलासा! साइबर क्राइम पर की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से विशेष अपील
महाराष्ट्र। मुंबई में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शामिल हुए। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुआ। अक्षय कुमार ने इस अवसर पर अपनी बेटी के साथ हुई साइबर क्राइम घटना का उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रत्येक स्कूल में बच्चों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल ज्ञान को विषय के रूप में पढ़ाया जाए। Akshay Kumar Cyber ​​Safety

अक्षय कुमार ने कहा, “कुछ महीने पहले मेरी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी, जिसमें अज्ञात लोग शामिल थे। प्रारंभ में सामान्य संदेश आते रहे, लेकिन कुछ दिन बाद अश्लील फोटो और निजी जानकारी के लिए दबाव डालना शुरू हुआ। यह एक गंभीर साइबर अपराध का प्रारंभिक चरण था। खुशी की बात है कि मेरी बेटी ने अपनी मां को यह समस्या बताई। लेकिन कई मामलों में बच्चे इसे छुपा लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि स्कूलों में साइबर सुरक्षा की शिक्षा दी जाए।”

अक्षय ने आगे कहा कि बच्चों को डिजिटल दुनिया की समझ होना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि साइबर अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। अक्षय कुमार की बेटी नितारा, जो 12 वर्ष की हैं, अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से बचाई जाती हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करने में बहुत सावधानी बरतते हैं और ज्यादातर फोटो में उनके चेहरे को छिपाया जाता है। Akshay Kumar Cyber ​​Safety