TVK News - Sach Kahoon Hindi

Karur Stampede Case Updates: करूर भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिए सीबीआई जाँच के आदेश
Karur Stampede Case Updates: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को करूर भगदड़ मामले की सीबीआई जांच कराने का आदेश (Supreme Court orders) दिया, जिसमें 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी को इस जांच की निगरानी करने वाली समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। Karur Stampede Case

शीर्ष अदालत ने 10 अक्टूबर को तमिल अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vetri Kazhagam) और अन्य द्वारा दायर याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को, मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने 27 सितंबर की भगदड़ मामले में सीबीआई जांच से इनकार करने वाले उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली भाजपा नेता उमा आनंदन की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की। तमिलनाडु के भाजपा नेता जी. एस. मणि ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। उनकी दलील है कि केवल तमिलनाडु पुलिस के अधिकारी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे।

टीवीके ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच की माँग की

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच की माँग की है। उनकी याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा केवल तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों की विशेष जांच दल (SIT) गठित करने पर आपत्ति जताई गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भगदड़ में कुछ उपद्रवियों द्वारा पूर्व नियोजित साज़िश की संभावना रही।

इसके अलावा, पार्टी और अभिनेता-राजनेता के खिलाफ उच्च न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई गई, जिसमें कहा गया था कि घटना के बाद वे स्थल छोड़ गए और कोई खेद नहीं जताया। पुलिस के अनुसार, रैली में लगभग 27,000 लोग शामिल हुए थे, जबकि अपेक्षित संख्या केवल 10,000 थी। इस भारी भीड़ और कार्यक्रम स्थल पर सात घंटे की देरी को ही इस त्रासदी का मुख्य कारण बताया गया है। Karur Stampede Case

TVK Satish Kumar Case: अभिनेता विजय की रैली के दौरान अस्पताल पर हमला
Thalapathy Vijay TVK Party Controversy: चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिझगा वेत्रि कझगम (टीवीके) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। नामक्कल जिले में पार्टी की चुनावी सभा के दौरान हुई अव्यवस्था के बीच एक निजी चिकित्सालय पर हमले की घटना सामने आई है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है तथा टीवीके के नामक्कल जिला सचिव सतीश कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। TVK Satish Kumar Case

सूत्रों के अनुसार, सभा के समय अफरा-तफरी की स्थिति में कई घायल व्यक्तियों को निकटवर्ती निजी अस्पताल में लाया गया। उस समय कुछ कार्यकर्ताओं को यह संदेह हुआ कि अस्पताल प्रशासन राजनीतिक दबाव में उपचार में देरी कर रहा है। इस भ्रम के चलते गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। अनुमान है कि इस हमले से अस्पताल को लगभग पाँच लाख रुपये का नुकसान हुआ।

सतीश कुमार ने अग्रिम जमानत हेतु मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया

इस घटना के बाद सतीश कुमार ने अग्रिम जमानत हेतु मद्रास उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया। किंतु अदालत ने उनकी याचिका अस्वीकार कर दी और कड़े शब्दों में फटकार लगाई। न्यायालय ने टिप्पणी की कि यदि किसी दल के कार्यकर्ता हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो पार्टी पदाधिकारियों को यह कहने का अधिकार नहीं है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

पीठ ने तीखे स्वर में कहा – “क्या यह आपकी ज़िम्मेदारी नहीं है कि आपके कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था का पालन करें? यदि आप अपने ही कार्यकर्ताओं को नियंत्रित नहीं कर सकते, तो फिर आम जनता के बीच क्या संदेश जाएगा?” न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाएँ लोकतांत्रिक ढांचे और सामाजिक शांति दोनों को आघात पहुँचाती हैं, अतः राजनीतिक दलों को अपने सदस्यों की गतिविधियों की जवाबदेही स्वीकार करनी ही होगी। पुलिस अभिलेख बताते हैं कि सतीश कुमार के विरुद्ध पहले से ही आठ मामले लंबित हैं, जिनमें अधिकतर आरोप सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने और कानून-व्यवस्था भंग करने से जुड़े हैं। TVK Satish Kumar Case