IND vs WI Test - Sach Kahoon Hindi
Cricket News: भारत ने की वेस्टइंडीज की छुट्टी, किया क्लीन स्वीप
India vs West Indies 2nd Test: नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने वेस्टइंडीज़ को 7 विकेट से हरा कर टेस्ट सीरीज़ 2-0 से जीत ली और टेस्ट चैंपियन बन गए। इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज़ की दूसरी पारी के साथ हुई, जहां मेज़बान टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़कर कैरेबियाई पारी को मज़बूती दी, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली। पूरी टीम 390 रनों पर सिमट गई, जिससे भारत को मैच और श्रृंखला जीतने के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला। Cricket News
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत संतुलित रही। यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक रुख अपनाया, परंतु जोमेल वारिकन की गेंद पर केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को संभाला और चौथे दिन के अंत तक भारत को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया।
स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए थे। अब टीम को जीत के लिए केवल 33 रनों की दरकार है। चौथे दिन का खेल खत्म होते-होते भारतीय ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास झलक रहा था, जबकि वेस्टइंडीज़ ने अपने संघर्ष और जुझारूपन से मैच को रोचक बनाए रखा।
वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों ने बीच-बीच में अच्छी लाइन और लेंथ रखी, मगर राहुल और सुदर्शन ने सावधानी से खेलते हुए कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं लिया। अब देखना यह होगा कि भारत पांचवें दिन बिना किसी झटके के लक्ष्य तक पहुँचकर श्रृंखला अपने नाम कर पाता है या नहीं। Cricket News
IND vs WI 2nt Test Updates: नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह मेजबान टीम के नाम रहा। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते मेहमान वेस्टइंडीज की स्थिति नाजुक हो गई है। तीसरे दिन के पहले सत्र के खेल में वेस्टइंडीज ने 72 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। भारत के पास अब भी 301 रन की विशाल बढ़त बनी हुई है। सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने 29 ओवरों में केवल 77 रन खर्च करते हुए 4 अहम विकेट झटके। फिलहाल खैरी पियरे और एंडरसन फिलिप 19-19 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं। IND vs WI Match
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 518/5 पर अपनी पहली पारी घोषित की थी। टीम के दोनों शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार शतक जमाए। यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 196 गेंदों पर नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 3 विकेट झटके, वहीं रोस्टन चेज को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत कमजोर रही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत कमजोर रही। केवल 21 रन के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) पवेलियन लौट गए। इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल ने टीम को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े, लेकिन उनके आउट होते ही टीम एक बार फिर ढह गई। चंद्रपॉल ने 67 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि एलिक एथनाज ने 84 गेंदों में 41 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। शाई होप ने 36 रन जोड़कर कुछ देर तक मोर्चा संभालने की कोशिश की, पर भारत की फिरकी के सामने टिक नहीं सके।
गेंदबाजी में भारत के कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में नजर आए, जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। भारत ने इससे पहले अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को पारी और 140 रन से जीतकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब टीम इंडिया की नज़रें 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर टिकी हैं। IND vs WI Match
India vs West Indies 2nd Test: गिल-जायसवाल ने छुड़ाए वेस्टइंडीज के छक्के, टीम इंडिया की पारी घोषित
Indian Team Declared Innings: नई दिल्ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 518/5 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। भारतीय पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शतक जड़े, जबकि टीम ने मजबूत शुरुआत के साथ मैच पर पकड़ बनाई। India vs West Indies Test
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सलामी जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। राहुल 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद जायसवाल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुँचाया। जायसवाल ने 258 गेंदों में 22 चौकों के साथ 175 रन बनाए, लेकिन रन आउट होने के कारण अपना तीसरा दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए। India vs West Indies Test
शुभमन गिल ने 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 129 नाबाद रन बनाए
कप्तान गिल ने इसके बाद नितीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन जोड़कर टीम को और ऊंचाई पर पहुँचाया। नितीश ने 43 रन की आक्रामक पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। फिर गिल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़ते हुए टीम को 500 के पार पहुँचाया। ध्रुव जुरेल 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके तुरंत बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी।
शुभमन गिल ने 196 गेंदों में 2 छक्के और 16 चौकों की मदद से 129 रन नाबाद बनाए। यह उनका कप्तान के रूप में पांचवां शतक है। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 98 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम पहले मैच में पारी और 140 रन से जीत चुकी है और अब दूसरे टेस्ट में भी जीत हासिल कर सीरीज में क्लीन स्वीप करने की तैयारी में है। India vs West Indies Test
Ind vs WI Test: यशस्वी जायसवाल ने कर दिया कमाल, लेकिन अफ़सोस रन आउट!
India vs. West Indies Test: मुकाबला नहीं महज़ फॉर्मेलिटी पूरी कर रही टीम इंडिया, तीसरे ही दिन जीतेगी टीम इंडिया!
India vs. West Indies Test: अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया मज़बूत स्थिति में नज़र आ रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुँचे। दर्शकों का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा था कि भारत यह मुकाबला तीसरे ही दिन समाप्त कर सकता है। India vs. West Indies
स्टेडियम में पहुँची प्रशंसक साइना ने बताया, “मुझे विश्वास है कि भारत यह मैच आसानी से जीत लेगा। टीम का मनोबल बहुत ऊँचा है और खिलाड़ी शानदार लय में खेल रहे हैं। इस श्रृंखला में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल से बड़ी उम्मीदें हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव का प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा।”
एक अन्य दर्शक नवीन ने कहा, “टीम इंडिया इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। बल्लेबाजों ने पहली पारी में तीन शतक जड़कर मजबूत नींव रखी है, जबकि गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को सस्ते में समेट दिया। उम्मीद है कि मैच तीसरे ही दिन समाप्त हो जाएगा।” India vs. West Indies
“जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की
उसी बीच एक छोटे क्रिकेट प्रेमी ने उत्साहपूर्वक कहा, “जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में जल्दी आउट हो गई। केएल राहुल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल और जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैं खास तौर पर जडेजा को खेलने देखने आया हूँ।” स्टेडियम में मौजूद एक और प्रशंसक ने कहा, “भारत को पहली पारी में बड़ी बढ़त मिल चुकी है। अब दबाव पूरी तरह से वेस्टइंडीज पर है। उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरे दिन ही मुकाबले को अपने नाम कर लेगी।”
मैच की स्थिति के अनुसार, वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने 448/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित करते हुए 286 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (104) ने शतक लगाए। तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में संघर्ष कर रही है और भारत जीत से बस कुछ कदम दूर है। India vs. West Indies